आज गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत धोबिनिया, नगर परिषद नवगछिया निवासी स्वर्गीय चौधरी यादव जी (पहलवान) के आवास पर पहुँचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
उनका निधन अत्यंत दुःखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।🙏
#OmShanti
सुशासन दिवस (नीतीश संवाद) की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक।
आगामी 24 नवंबर को फूड प्लाजा, तेतरी में आयोजित होने वाले “सुशासन दिवस (नीतीश संवाद)” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज अपने आवास, राघोपुर (नवगछिया) में जदयू के सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों एवं नगर अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक समन्वय एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए।
#NitishSamvad #SushasanDiwas #JDU #Bihar #JanSamvad #Navgachia #BuloMandal #NitishKumar
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका अदम्य साहस, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
#LalaLajpatRai
गौसेवा, श्रद्धा और समर्पण की सनातन परंपरा को समर्पित पावन पर्व गोपाष्टमी की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। आइए, इस पावन अवसर पर गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करें।
भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सभी पर बना रहे तथा हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
#Gopashtami #Gopashtami2026 #JaiShriKrishna #GauSeva #GauSanrakshan #IndianCulture #Bihar #ShriKrishna
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर देश के सभी पत्रकार बंधुओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं समस्त मीडिया जगत के साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।💐💐
लोकतंत्र की मजबूती, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा समाज को जागरूक और सचेत बनाने में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता की अहम भूमिका है।
पत्रकारिता केवल समाचारों का माध्यम नहीं, बल्कि जनभावनाओं को अभिव्यक्ति देने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का सशक्त माध्यम भी है।
इस पावन अवसर पर निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति समर्पित सभी पत्रकार साथियों का हृदय से अभिनंदन एवं सम्मान।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#NationalPressDay #PressFreedom #ResponsibleJournalism #Media #Democracy #Bihar #NationalPressDay2026
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।💐💐
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण रहे।
आप सदैव स्वस्थ एवं ऊर्जावान रहें तथा जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहते हुए बिहार के विकास को नई गति प्रदान करें।
#HappyBirthday #SamratChoudhary #ChiefMinisterBihar #BiharCM #Bihar #BirthdayWishes #BiharDevelopment
लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अंतिम अनुष्ठान उषा अर्घ्य एवं पारण के पावन अवसर पर समस्त बिहारवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही आस्था, श्रद्धा, पवित्रता एवं समर्पण का यह महापर्व पूर्ण होता है।
छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो तथा बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
।। जय छठी मैया ।। 🙏
#ChhathPuja #UshaArghya #ChhathMahaparv #SuryaUpasana #Bihar #JaiChhathiMaiya
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर जाह्नवी गंगा घाट पर उपस्थित होकर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की तथा सभी को महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
छठी मैया एवं भगवान भास्कर से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
जय छठी मैया।🙏
#ChhathPuja #JaiChhathiMaiya #JahnaviGangaGhat #Bihar #ChhathMahaparv
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन 'संध्या अर्घ्य' की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं I
अस्ताचलगामी भगवान भास्कर और छठी मैया से यही प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो। छठी मैया की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे।
जय छठी मैया।🙏🙏
#chhathpuja #SandhyaArghya #chhathmahaparv #bihar #mahaparvchhath
मैं कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल, अब ‘नीतीश सेतु’ के नाम से जाना जाऊँगा।
बरसों से जिन आँखों ने एक आसान सफर का सपना देखा था, आज उनका इंतज़ार पूरा हुआ है। ‘नीतीश सेतु’ दो क्षेत्रों को ही नहीं, लाखों लोगों की उम्मीदों और सपनों को जोड़ रहा है।
अब मरीजों को अस्पताल पहुँचने की चिंता, बच्चों को स्कूल छूटने का डर और किसानों को बाजार तक पहुँचने की मुश्किलें नहीं होंगी।
यह माननीय श्री @NitishKumar जी की संवेदनशील सोच और बिहार के विकास के प्रति उनके अटूट संकल्प का जीवंत स्मारक है।
#NitishSetu #Bihar #NitishKumar
#JDU #JanataDalUnited
स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।💐💐
साथ ही, देश के भविष्य और राष्ट्र की अनमोल धरोहर सभी प्यारे बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बच्चे ही एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र की नींव हैं। उनका सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अच्छे संस्कार एवं समान अवसर सुनिश्चित करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
#ChildrensDay2026 #BalDiwas #JawaharlalNehru #ChachaNehru #EnergyMinister #BiharGovernment #HappyChildrensDay
सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के द्वितीय अनुष्ठान ‘खरना’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
छठी मैया की असीम कृपा एवं भगवान सूर्यदेव के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, नई ऊर्जा, समृद्धि एवं सफलता का संचार हो।
जय छठी मैया।🙏🙏
#खरना #छठपूजा2026 #ChhathPuja #Kharna #जयछठीमैया #ShaileshKumar #BuloMandal #EnergyMinister #Bihar
ब्रह्म बाबा स्थान, तेतरी (नवगछिया) में आयोजित होने वाले आगामी धार्मिक कार्यक्रमों के संबंध में आयोजक मंडली के सदस्यों के साथ बैठक कर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान 17 से 19 फ़रवरी 2027 तक आयोजित होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह एवं 22 से 28 फ़रवरी 2027 तक जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज की श्रीराम कथा के भव्य आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने को लेकर चर्चा हुई।
इस अवसर पर आयोजक मंडली के सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं से संबंधित विषयों पर अपने विचार साझा किए।
#BrahmBabaSthan #Tetri #Naugachia #PranPratishtha #RamKatha #JagadguruRambhadracharya #SanatanDharma #Bihar #Bhakti
बिहार के विकास की यात्रा में 21 नवंबर का दिन एक ऐतिहासिक अध्याय जोड़ने जा रहा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का बिहार आगमन हम सभी के लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी कच्ची दरगाह–राघोपुर–बिदुपुर छह लेन पुल ‘नीतीश सेतु’ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह सेतु उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ विकास, व्यापार और आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खोलेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के नाम पर इस सेतु का नामकरण उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक भी है।
इसके अतिरिक्त राजापाकर में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन बिहार के विकास को नई गति प्रदान करेगा।
इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
#NarendraModi #NitishKumar #NitishSetu #ViksitBihar #BiharDevelopment #NewBihar
लोक आस्था, पवित्रता एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली लेकर आए। सभी व्रतियों की मनोकामनाएं पूर्ण हों।
।। जय छठी मैया ।। 🙏
#NahayKhay #ChhathPuja2026 #ChhathMahaparv #JaiChhathiMaiya #SuryaUpasana #Bihar #EnergyMinister
24 नवंबर 2005 से शुरू हुई बिहार की बदलाव, सुशासन और विकास की यात्रा के दो दशक पूरे होने के अवसर पर बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ आयोजित कर रहा है।
सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभार्थियों के अनुभवों पर संवाद होगा। आइए, इस ऐतिहासिक यात्रा से जुड़ें और बिहार के विकास में सहभागी बनें।
#NitishKumar #NitishSamvad #SushasanDiwas #BiharVikas #ViksitBihar #BadaltaBihar #BiharDevelopment #JDU #JDUFamily
संगठन की एकजुटता, सुशासन का संकल्प।
आगामी 24.11.2026 को “सुशासन दिवस – नीतीश संवाद” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज राघोपुर स्थित आवास पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यक्रम की सफलता, संगठनात्मक मजबूती एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी साथियों से आपसी समन्वय एवं पूरी सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया।
आइए, एकजुट होकर सुशासन, विकास और जनसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।
#ShaileshKumar #BuloMandal #NitishSamvad #SushasanDiwas #JDU #BiharGovernment #GoodGovernance #BiharDevelopment
भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और आत्मीयता के पावन प्रतीक पर्व भाई दूज की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
यह पावन पर्व भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, अपनत्व और विश्वास की डोर को और मजबूत बनाए। ईश्वर से कामना है कि हर भाई-बहन का जीवन सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे।
#भाईदूज #भाईदूज2026 #BhaiDooj #BhaiDoоj #BrotherSisterLove #SiblingBond #ShaileshKumar #BuloMandal #EnergyMinister #Bihar
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे। हर घर में प्रेम, सद्भाव और उल्लास का संचार हो, यही मंगलकामना है।
#GovardhanPuja#HappyGovardhanPuja#ShriKrishna #JaiShriKrishna #Bihar #FestiveGreetings #ShaileshKumar #BuloMandal
आज गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नया टोला फुलकिया में माँ काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनकल्याण एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। साथ ही जागरण रंगमंच का विधिवत उद्घाटन किया।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सामाजिक एकता, आस्था और परंपराओं को मजबूत बनाते हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों का स्नेह और आत्मीयता प्राप्त हुई।
#ShaileshKumar #BuloMandal #EnergyMinister #Gopalpur #MaaKali #Bihar #JanSeva #CulturalHeritage #PublicService