नई शुरुआत : अतिरिक्त आयकर आयुक्त, Exemptions, के पद पर योगदान दिया है ।राज्य के सभी NGO, स्कूल , कॉलेज , टैक्स छूट लेने वाले हॉस्पिटल , सभी राजनीतिक दल , बोर्ड , इत्यादि - इसके कार्य क्षेत्र में आते हैं।
इस पद का मुख्य काम है टैक्स छूट के दावों का निर्धारण, गाइडलाइन के अनुसार कार्य की समीक्षा , सर्वे , दुरुपयोग और money laundering रोकना , इत्यादि
साथ ही , समाज सेवा जारी रहेगा …
जय भारत 🙏🏽
पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर आप सभी का बाबा बैद्यनाथ धाम और बाबा बासुकीनाथ धाम की पावन धरती पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।
बोल बम!
जय बाबा बैद्यनाथ!
जय बाबा बासुकीनाथ!
ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव!
नवरात्रि में मां सिद्धिदात्री को कोटि-कोटि नमन। उनकी कृपा से सभी उपासकों को लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद मिले। मां सिद्धिदात्री की यह स्त्तुति आप सभी के लिए...
मुझे अत्यंत हर्ष है कि हमने 51 लाख बहनों के खातों में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की तीसरी किश्त जमा की है। छठ पूजा के पावन अवसर पर, चौथी किश्त भी आप तक पहुंचेगी। 🙏
यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि हमारी बहनों के सशक्तिकरण की दृढ़ प्रतिज्ञा है।
मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ - हर झारखंडवासी की उन्नति हमारा लक्ष्य है। हमने शुरुआत की है, पर यह केवल आरंभ है।
जेल से लौट पिछले 3 माह में हमने काफ़ी तेजी से कार्य किया है और आगे हम इस गति को और तेज करेंगे । हम मिलकर झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करेंगे। यह मेरा संकल्प है, हमारा वादा है।
नवरात्र का एक और उपहार!
जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस अब मैक्लुस्कीगंज में भी रुकेगी। इस स्टेशन पर ठहराव को @RailMinIndia ने स्वीकृति प्रदान की है। 13 अक्टूबर 2024 से होने वाले इस ठहराव से खलारी-डकरा सहित आसपास के लोगों की यात्रा सुगम होगी। सभी परिवारजन सादर आमंत्रित हैं।
भारतीय उद्योग जगत के अद्वितीय रत्न, समाज और राष्ट्र की सेवा की मिसाल पेश करने वाले आदरणीय रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दु:खद है। उद्योग जगत के साथ ही राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और प्रेम हर देशवासी के लिए अनुकरणीय है। ईश्वर उन्हें मोक्ष प्रदान करें। ॐ शांति 🙏🙏
#RatanTata
मेरे साथ सुखमनी तिर्की हैं. सुखमनी जी रांची के हॉकी स्टेडियम में झाड़ू-पोछा लगाने का काम करती हैं. इनका बेटा विकास कच्छप आज इंटरनेशन रेसलर यानि पहलवान बन गया है. रांची के बेड़ो के रहने वाले विकास कच्छप ने जॉर्डन में आयोजित एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता है. विकास झारखंड के पहले पहलवान हो गए हैं जिन्होंने रेसलिंग में अंतरराष्ट्रीय पदक जीता है. विकास जब 15 दिन के थे तब उनके पिता का निधन हो गया. विकास की मां सुखमनी अपने चारों बच्चों को लेकर रांची आ गई. हॉकी स्टेडियम में ही सभी बच्चों के साथ रहने लगी. वहीं झाड़ू-पोछा का काम करने लगीं। कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोला सिंह के कहने पर विकास को रेसलिंग के रिंग में उतरा। कोच बबलू ने विकास को निखारा और आज उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है. विकास जेएसएसपीएस में रहकर तैयार हुए हैं. बेटे की इस उपलब्धि पर वह बेहद खुश हैं. आगे की कहानी अगले पोस्ट में...