99 वर्षीय जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री बलि शर्मा जी, जिन्होंने संगठन विस्तार में अपना जीवन समर्पित किया, जो पार्टी के लिए आदर्श है I उनसे मिलकर प्रेरणा प्राप्त की तथा आशीर्वाद लिया ।
गरीबों के मसीहा एवं विकास के भागीरथ पुरुष, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रांची के सुखदेव नगर दक्षिण मंडल में आयोजित प्रबुद्ध संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री श्री बलवीर दत्त जी एवं प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद किया।
साथ ही, केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प पर विस्तृत चर्चा की।
इनके द्वारा लिखित किताब इमरजेंसी का कहर और सेंसर का जहर जो कांग्रेस की क्रूरता एवं काली करतूतों को परिभाषित करती हैं, मुझे भेंट की।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रबुद्ध समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री जी के पवित्र कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम” के तहत रांची के कई स्थानों पर वृक्षारोपण किया।
साथ ही स्वच्छता एवं पर्यावरण पर प्रेरणादाई पेंटिंग बनाने वाली सुश्री मैथिली एवं सुश्री अलीशा को सम्मानित किया
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 गौरवशाली वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में आज राँची के कुच्चू मंडल स्थित साई नाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘प्रबुद्ध नागरिक संवाद’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुश्री दिव्यानी लिंडा जी को सम्मानित किया।
माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश आज खेल, नवाचार और समावेशी विकास के बल पर #ViksitBharat2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
माननीय प्रधानमंत्री जी ने अवसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। राँची के लिए रातु रोड फ्लाईओवर का निर्माण यहाँ की सबसे प्रमुख और पुरानी मांगों में से एक था, जिसे मोदी सरकार ने पूरा किया है, इससे शहर के विकास को नई गति मिली है।
अवसंरचना निर्माण में रांची को मोदी सरकार ने निर्माण कराया उस स्थल पर प्रगति यात्रा में
प्रगति की राह, जन-जन का विश्वास!
पिछले 12 वर्षों में देश ने सिर्फ नीतियां बदलते नहीं, बल्कि हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते देखा है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पदभार संभालने के महज 100 दिनों के भीतर 1.5 करोड़ से ज्यादा जनधन खाते खुलें , करोड़ों लोग पहली बार बैंकिंग सिस्टम से जुड़े। यह शुरुआत थी उस रफ्तार की, जो अगले 4,399 दिनों की पहचान बनी। वित्तीय समावेशन अब जमीनी हकीकत है। 53 करोड़ से ज्यादा जनधन खातों ने देश के आम लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा है, जिससे सरकारी लाभ अब बिना किसी बिचौलिए के सीधे उनके खातों में पहुंच रहा है। टैक्स के उलझे जाल को खत्म कर ‘एक राष्ट्र, एक बाजार’ का सपना सच करने में GST आजाद भारत के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में से एक रहा है।
#LongestServingElectedPMModi
मजबूत अर्थव्यवस्था और हर भारतीय की बढ़ती ताकत का सीधा प्रमाण! साल 2014 में देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी (Per Capita GDP) जहाँ ₹86,647 थी, वहीं साल 2026 में यह शानदार छलांग लगाकर ₹2,43,180 तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा नए भारत की नई समृद्धि को बयां करता है।
#longestservingelectedpmmodi
एक विरासत, जो रिकॉर्ड्स से कहीं आगे है...
सरकार बनने के सिर्फ 122 दिन बाद मेक इन इंडिया शुरू हुआ। इसने देश में मैन्युफैक्चरिंग को नई क्रांति दी। आज इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर डिफेंस तक, भारत दुनिया का एक बड़ा प्रोडक्शन हब बनकर उभर रहा है। साल 2014 में जहाँ देश में हर साल 6 करोड़ मोबाइल फोन बनते थे, वहीं आज यह आंकड़ा बढ़कर 33 करोड़ यूनिट्स से भी ज्यादा हो चुका है। भारत की स्टार्टअप क्रांति देश की युवा पीढ़ी के बढ़ते आत्मविश्वास की कहानी है। 1.4 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड स्टार्टअप के साथ भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है।
यह यात्रा केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सपनों, विश्वास और विकसित भारत के संकल्प की कहानी है। रिकॉर्ड इतिहास के पन्नों में दर्ज होते हैं, लेकिन विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनती है
#LegacyBeyondRecords #PMModi
12 करोड़+ शौचालय, 100% ग्रामीण स्वच्छता दर और बेहतर स्वच्छता परिणामों से सलाना 50 हजार की बचत - पीएम मोदी की अगुवाई में स्वच्छता अभियान से गरीब परिवारों के स्वास्थ्य और गरिमा को नई ऊंचाई मिली है।
#12YearsOfGaribKalyan
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO Internal Affairs Ministers Meet में भाग लिया।
किर्गिज़ गणराज्य के माननीय राष्ट्रपति के साथ बैठक एवं किर्गिज़ गणराज्य तथा कज़ाकिस्तान के प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई l
माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी एवं सफल नेतृत्व तथा माननीय गृह मंत्री जी के मार्गदर्शन में भारत, आतंकवाद, अलगाववाद, चरमपंथ, मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (A.I.) सहित सूचना प्रौद्योगिकियों के उपयोग द्वारा किये गए अपराध जैसी चुनौतियों का सामना करने हेतु SCO सदस्य देशों के साथ सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत - नेपाल सीमा पर SSB की सीमा चौकी धारचूला का दौरा किया और जवानों के साथ संवाद कर आत्मीय पल बिताये l
भारत - नेपाल के संबंध अति प्राचीन और बंधुत्व से भरे हुए हैं जिसमें रोटी-बेटी का भी अटूट संबंध शामिल है, जिसे सुदृढ़ करते हुए SSB 'सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व' के अपने आदर्श वाक्य को चरितार्थ कर रही है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी नेतृत्व तथा स्पष्ट रणनीतिक सोच से हमारी सेनाओं का मनोबल ऊँचा हुआ है एवं आज देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित है I
माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल मार्गदर्शन में CAPFs का आधुनिकीकरण एवं उनकी तकनीकी क्षमताओं का उन्नयन हुआ है l
आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 19वें रोजगार मेले के अवसर पर देशभर के 47 स्थानों पर 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर के ललित कला केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने, कौशल विकास को बढ़ावा देने एवं रोजगार मेलों के माध्यम से सरकारी सेवाओं में अवसर उपलब्ध कराकर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
गरीबों के मसीहा, विकास के भागीरथ, दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी के खिलाफ राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणी अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री जी ने दिन-रात राष्ट्र की सेवा में एक-एक मिनट न्योछावर कर रखा है । उनके बारे में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं । यह देश के 140 करोड लोगों को अपमानित करने जैसा है। दरअसल राहुल गांधी मानसिक दिवालियापन के शिकार हो चुके हैं और इसीलिए वह आए दिन पाकिस्तान की भाषा बोलते रहते हैं ।
अब यह साबित हो चुका है कि देश का अगर सबसे बड़ा दुश्मन कोई है तो वह राहुल गांधी ही है।
आज संगठनात्मक जिला झंझारपुर के निवर्तमान भाजपा अध्यक्ष ऋषिकेश राघव जी के पुत्रवधू प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ प्रसन्नता कृष्णा जी के असामयिक निधन जो काफी दुखद है। उनके घर पहुँचकर दुखी परिवार को सांत्वना दिया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया । भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति
असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर श्री @himantabiswa जी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंत्रिपद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
मुझे पूर्ण विश्वास है माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में असम विकास, सुशासन, सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याण के क्षेत्र में दोगुनी गति से आगे बढ़ेगा।
माँ कामाख्या से आपके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं।
अम्ब छथि, जगदम्ब छथि, अवलम्ब छथि माँ जानकी।
धरणी धिया, सीता-सिया, रघुवर प्रिया माँ जानकी।।
आप सभी को माता जानकी के प्राकट्योत्सव पर्व “सीता नवमी” की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माता जानकी और प्रभु श्रीराम की असीम कृपा आप सभी पर बनी रहे। हर घर में सुख, समृद्धि और आनंद का वास हो।
श्री हरि भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान परशुराम अपनी कृपा आप सभी पर बनाए रखें और सभी को खुशहाली व स्वास्थ्यपूर्ण जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें।
#भगवान_श्री_परशुराम_जयंती#ParshuramJayanti#श्री_परशुराम_जयंती
आज लोकसभा में संविधान (131वाँ संशोधन) विधेयक, 2026 का पारित न हो पाना विपक्ष की महिला हितों के प्रति संकीर्ण सोच को दर्शाता है।
भारतीय लोकतंत्र के लिए यह दिन निराशाजनक रहा। यह केवल एक विधेयक के पारित न होने तक सीमित नहीं, बल्कि उन करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं पर आघात है, जो अपने सशक्त भविष्य की प्रतीक्षा कर रही थीं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ उसी संकल्प को आगे बढ़ाने वाला एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी प्रयास रहा था जिसे विपक्ष द्वारा पारित नहीं होने दिया गया।
नारी शक्ति के साथ हुए इस अन्याय को देश भूलने वाला नहीं है। देश की महिलाएँ इसे याद रखेंगी और आने वाले समय में अपने मताधिकार के माध्यम से इसका सशक्त जवाब देंगी।
विधेयक पारित न हो पाने के बावजूद हमारा संकल्प और अधिक मजबूत हुआ है। एनडीए सरकार महिला सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को आगे भी पूरी दृढ़ता के साथ निभाती रहेगी।