@UpssscOfficial1 सर,आपका कोई मानक तय नहीं है एक प्री एग्जाम से आप इतने सारे मैंस लेते हो ,एक प्री से एक मैंस लो
जिसका एक बार पेट में कम नंबर आ जाय तो वो कोई मैंस ही नहीं दे पाए
और आप 4-5 साल में एक बार वेकेंसी लेट हो।
आप एक मानक तय करो , बार बार हर एग्जाम में वही लोग बैठते है कोई मानक है आपका
@UpssscOfficial1 अगर एक वेबसाइट सही नहीं कर सकते आप लोग तो अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दो,लेकिन हम स्टूडेंट की जिंदगी बर्बाद न करो,PET ki website पिछले कई दिनों से चल नहीं रही है।मेरा हाथ जोड़कर निवेदन है कि या तो डेट एक्सटेंड कर दो या वेबसाइट अभी सही कर दो,और जो लोग सही से काम नहीं कर रहे हैं,
@myogiadityanath@RavindraMoS_IC माननीय मुख्यमंत्री जी PET का फॉर्म भरने के लिए पिछले कई दिन से साइट नहीं चल रही है ओटीपी तक नहीं आ रहा है , प्लीज़ मुख्यमंत्री जी डेट को एक्सटेंड करवा दीजिए और साइट चले
@myogiadityanath माननीय मुख्यमंत्री जी ,लोअर पीसीएस की वेकैंसी 7 साल बाद आई है फिर आगे पता नहीं कब आए । सर आपसे निवेदन है कि इसमें ज्यादा से ज्यादा बच्चों को मौका मिले ।
जो बच्चे ias और pcs नहीं bn पाते wo lower pcs बन जाते है ।आप एक मौका दीजिए जिससे ज्यादा बच्चे शामिल हो इसमें।
प्रिय @yadavakhilesh जी🙏
ये खत आपको तब लिख रहा हूं जब हमारी सारी उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। मैं यूपी लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी करता हूं विशेषतौर पर UPPCS और RO/ARO की।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2019 से माइग्रेशन यानी ओवरलैपिंग नियम का पालन नहीं कर रहा है जिसका सीधा सा मतलब ये है कि अगर आरक्षित वर्ग यानि OBC/SC/ST/EWS/PH/WOMEN वर्ग का कोई प्रतियोगी छात्र यदि UR कैटेगरी से ज्यादा नंबर प्राप्त करता है तो भी उसे UR कैटेगरी में पास नहीं किया जाएगा जो सीधे सीधे आरक्षण के संवैधानिक नियमों का उल्लंघन है।
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी राजस्थान के एक मामले में स्पष्ट किया कि यदि आरक्षित वर्ग यानि OBC/SC/ST/EWS/PH/WOMEN वर्ग का कोई उम्मीदवार UR कैटेगरी से ज्यादा नंबर प्राप्त करता है तो उसे अनारक्षित वर्ग में चयनित किया जायेगा फिर भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अपनी मनमानी करते हुए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के अधिकार पर डाका डाल रहा है।
हम सभी आरक्षित वर्ग के छात्र RO/ARO 2023 और UPPCS 2025 के मामले में माइग्रेशन लागू करने के लिए माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस भी लड़ रहे लेकिन कल आयोग ने RO/ARO 2023 MAINS परीक्षा का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जबकि इसके प्री परीक्षा के रिजल्ट्स में माइग्रेशन नियम का पालन नहीं हुआ है।
सुप्रीम कोर्ट के हालिया डिसीजन को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को स्वतः माइग्रेशन नियम लागू कर देना चाहिए था लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।
हम सभी आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST/EWS/PH/WOMEN) के प्रतियोगी छात्रों की अंतिम उम्मीद आप ही हैं 🙏
हम सभी व्यक्तिगत रूप से आपसे मिलकर इस मामले को डिटेल में आपके समक्ष रखना चाहते है ताकि लाखों की संख्या में तैयारी करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार का भविष्य अंधकारमय न हो और उनके संवैधानिक आरक्षण के अधिकार का हनन न हो।
आशा है कि मेरा ये पत्र आप तक जरूर पहुंचेगा और आप इस पर संज्ञान भी लेंगे🙏🙏
@LaljiVermaSP एक तरफ़ आयोग 27% आरक्षण का पालन नहीं कर रहा है , ऊपर से माइग्रेशन को रोक दिया है । इसमें भी मैंस में ओबीसी केवल 15 गुना के हिसाब से 300 लोग ही दे पाएंगे जबकि जनरल से 143 ×15 = 2145 लोग देंगे ,
ये सब माइग्रेशन की वजह से हो रहा है, आयोग माइग्रेशन लागू करे और ओबीसी को 27% आरक्षण दे
महाआंदोलन की घोषणा 🔥🔥
#15_दिसंबर_महाआंदोलन_प्रयागराज_चलो
UPPCS-2025 और RO/ARO-2023 में हुई अनियमितताओं,अपारदर्शिता और अन्याय के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई होगी।
हज़ारों युवाओं की मेहनत,सपनों और भविष्य के साथ किया गया खिलवाड़ अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।
हम सभी प्रतियोगी छात्र घोषणा करते हैं कि 15 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग,प्रयागराज गेट नंबर 2 और 3 पर लाखों युवा एकजुट होकर ऐतिहासिक महाआंदोलन करेंगे।
प्रतियोगी छात्रों की प्रमुख मांगे 👇
✍️UPPCS pre 2025 और RO/ARO
pre 2023 का वर्गवार कटऑफ जारी हो।
✍️ अभ्यर्थियों का प्राप्तांक जारी हो।
✍️ रिवाइज्ड आंसर की जारी हो।
✍️ अनारक्षित वर्ग से ज्यादा नंबर प्राप्त करने
वाले आरक्षित वर्ग (EWS/OBC/SC/
ST/PH) के अभ्यर्थियों को अनारक्षित वर्ग
में माइग्रेट करते हुए रिवाइज्ड रिजल्ट्स
जारी हो ।
आप सभी साथी #15_दिसंबर_महाआंदोलन_प्रयागराज_चलो हैशटैग के साथ ज्यादा से ज्यादा ट्वीट करिए।