दुःख की इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा रहना और उनके दुःख में सहभागी बनना ही हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
सरायरंजन प्रखंड के प्रख्यात शिक्षाविद् एवं आदरणीय गार्जियन स्व. उमेश प्रसाद ईश्वर जी (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक) के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है। 1/3
उनके निधन की खबर सुनकर उनके आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की तथा इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। स्व. ईश्वर जी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आत्मीयता सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन परिवार के साथ-साथ समाज और शिक्षा जगत के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।2/3
सरायरंजन के अभिराम झा जी के असामयिक निधन की खबर अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाली है।
उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना एवं शोक प्रकट किया। इस दुःख की घड़ी में मेरी पूरी संवेदना शोकाकुल परिवार के साथ है। किसी अपने को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
मुझे हर्ष है कि इस जनकल्याणकारी पहल का शुभारंभ विकासशील इंसान पार्टी (VIP) सुप्रीमो आदरणीय श्री मुकेश सहनी जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा।
📅 दिनांक: 25 जुलाई 2026
मेरे पूज्य पिताजी स्वर्गीय राम सकल कुंवर जी के आदर्श, संस्कार और जनसेवा की भावना मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए, सरायरंजन विधानसभा की जनता के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।👏👏
यह केवल एक एम्बुलेंस नहीं, बल्कि मानवता, सेवा और समर्पण के उस संकल्प का विस्तार है, जिसे मेरे पिताजी ने अपने जीवन में जिया। मेरा विश्वास है कि यह सेवा जरूरतमंद लोगों के लिए कठिन समय में आशा और सहारा बनेगी।🙏
आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🧘♂️🧘♀️🙏
योग हमारी विरासत और प्राचीन संस्कृति की पहचान है जो पूरे विश्व में लोगों द्वारा अपनाया गया है। आज योग दिवस एक वैश्विक उत्सव बन गया है।👏👏
#विश्व_योग_दिवस#WorldYogaDay#KunalKumar#KunalForBihar
अपनी प्रखर और निर्भीक आवाज़ से आम जनमानस के दिलों में आशा जगाने वाले, गरीब-गुरबा और शोषितों की सशक्त आवाज़ बने युवा समाजसेवी कुणाल भैया का आज जन्मदिन है। हमारे आराध्य देवाधिदेव महादेव से यही प्रार्थना है कि वे उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, अपार सुख-समृद्धि और दीर्घायु प्रदान करें।🙏👏
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी ॥
आदिशक्ति माँ दुर्गा की अष्टम स्वरूप, वैभव, सुख एवं समृद्धि की प्रदात्री माँ महागौरी अपनी ममतामयी कृपा से हम सभी को आच्छादित करें।
माँ की कृपा से सभी के संकट दूर हों, जीवन मंगलमय हो, #नवरात्रि
आप समस्त प्रदेशवासियों को 'हिंदी दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।🙏👏👏
हिंदी मात्र एक भाषा नहीं, अपितु भारतीय संस्कृति की अनन्य प्रतीक है। भारतीय संस्कारों, जीवन मूल्यों व आदर्शों की प्रबल संवाहक है।
#हिंदी_दिवस#हिंदी_दिवस_2025#कुणाल_कुमार#मुकेश_सहनी
#अंतर्राष्ट्रीय_साक्षरता_दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। 💐📖✍️
यह दिवस हमें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करता है. शिक्षा से ही जीवन समृद्ध और पूर्ण होता है। आइए, इस अवसर पर हम सब मिलकर देश को शत–प्रतिशत साक्षर बनाने का संकल्प लें।
#WorldLiteracyDay2025#KunalKumar