इस बजट के तीन प्रमुख कर्तव्य हैं—
(1) आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देना
निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को मजबूत करना
(2) जनता की उम्मीदों को पूरा करना
सामान्य नागरिकों को अधिक सुविधाएं और अवसर देना
(3) सबका साथ, सबका विकास
विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना
#ViksitBharatBudget
वयम् रक्षाम:
राष्ट्र सेवा हेतु पूर्ण निष्ठा से समर्पित वीर, अदम्य साहसी भारतीय तटरक्षक जवानों एवं समस्त देशवासियों को भारतीय तटरक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
भारत की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए हमारे तटरक्षक सदैव अभेद्य दीवार बनकर खड़े रहे हैं।
देश की माटी आपको प्रणाम करती है।
जय हिंद 🇮🇳
युवाओं को माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी की तरफ से एक और सौगात l
नई 9806 पदों पर एलडीसी भर्ती की भी अभ्यर्थना कर्मचारी चयन बोर्ड भेजी गई है
और लगभग 2000 पदों पर BCI और 300 पदों SCI भर्ती की स्वीकृति
युवाओं को माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी की तरफ से एक और सौगात l
नई 9806 पदों पर एलडीसी भर्ती की भी अभ्यर्थना कर्मचारी चयन बोर्ड भेजी गई है
और लगभग 2000 पदों पर BCI और 300 पदों SCI भर्ती की स्वीकृति
फलोदी के मतोडा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
हृदय गहरे शोक में है...
सूरसागर विधानसभा परिवार के लिए यह अत्यंत बड़ी क्षति है। बीकानेर से लौटते समय लोहावट क्षेत्र के मतोड़ा में हमारे अपने कई परिवारजनों के असामयिक निधन की सूचना ने मन को भीतर तक द्रवित कर दिया है। यह पीड़ा शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती।
घायलों को त्वरित एवं सर्वोच्च चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध करवाने हेतु जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया है। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक घायल तक हर संभव चिकित्सकीय सहायता यथाशीघ्र पहुँचाई जाए।
मैं वर्तमान में जोधपुर–जयपुर मार्ग पर हूँ और माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार तुरंत जयपुर से पुनः जोधपुर लौट रहा हूँ, ताकि हर स्तर पर सहायता सुनिश्चित की जा सके।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ का आशीर्वाद दें। इस दुःख की घड़ी में हम प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ पूर्ण संवेदना एवं मजबूती से खड़े हैं। यह क्षति केवल सूरसागर की नहीं, बल्कि मेरी व्यक्तिगत क्षति है।
📍सूरसागर विधानसभा क्षेत्र
जनसेवा और विकास के पथ पर एक और सार्थक कदम...आज पार्षद निधि से लिए जा रहे विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
संगठन “निष्ट” और समर्पित पार्षद श्री अजय जोशी द्वारा पार्षद निधि से किए जा रहे इन कार्यों का उद्देश्य क्षेत्रवासियों के जीवन में सुविधाओं का विस्तार और खुशहाली लाना है।
जनता की उम्मीदों को साकार करना ही हमारा संकल्प है।
जैसलमेर बस दुखांतिका के समय से ही राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी स्वयं हर उपचाराधीन घायल व्यक्ति की स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार आज पुनः एम.जी.एच. अस्पताल जाकर घायलों के उपचार और उनके स्वास्थ्य सुधार की जानकारी ली तथा समस्त अद्यतन विवरण मुख्यमंत्री जी के साथ साझा किया।
हम सभी घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति और संबल प्राप्त हो।
@BhajanlalBjp
जयपुर प्रवास
जयपुर प्रवास के दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक परनामी जी भाईसाब तथा श्री सतीश पुनिया जी भाईसाब से शिष्टाचार भेंट हुई।
इस दौरान सतीश जी भाईसाब को उनकी नई पुस्तक "अग्निपथ नहीं जनपथ" हेतु शुभकामनाएं भी प्रेषित की।
@DrSatishPoonia@AshokParnamiBJP
जयपुर प्रवास के दौरान माननीय प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी भाईसाब से आत्मीय भेंट हुई।
सदैव स्नेह, प्रेरणा और मार्गदर्शन देने वाले भाईसाब को दीपोत्सव की हार्दिक एवं अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उनका सान्निध्य हर बार नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका मार्गदर्शन यूँ ही मिलता रहे।
@madanrrathore
जयपुर प्रवास के दौरान माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी से भेंट का सौभाग्य मिला।
इस दौरान उन्हें दीपावली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की..!
@VasudevDevnani
जयपुर प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय श्रीमती वसुंधरा राजे जी से सौजन्य भेंट का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मेरे साथ उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा जी, कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम जी पटेल सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे।
वसुंधरा जी का स्नेह, मार्गदर्शन और अनुभवी नेतृत्व सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।दीपोत्सव की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं एवं उनके दीर्घायु, स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की।
@VasundharaBJP
जयपुर प्रवास के दौरान वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री अरुण चतुर्वेदी जी भाईसाब से सौजन्य भेंट का अवसर मिला।
भाईसाब का स्नेह, मार्गदर्शन और विचारशील नेतृत्व सदैव प्रेरणा देता है। उन्हें दीपोत्सव की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की।
@chaturvediarun1
जयपुर प्रवास के दौरान राजस्थान की सेवा में अनवरत समर्पित, विकास पुरुष यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा भाईसाब से आत्मीय भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भाईसाब का स्नेह, मार्गदर्शन और विचारशील नेतृत्व सदैव प्रेरणा का स्रोत रहा है। दीपोत्सव की अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की ऊर्जा के लिए मंगलकामनाएँ करता हूँ।
@BhajanlalBjp
📍जयपुर
बालिका शिक्षा को नया संबल... सूरसागर की बेटियों के लिए ऐतिहासिक दिन!
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रतापनगर एवं सिवांची गेट को एकीकरण से मुक्त करने और राबाउमावि सिवांची गेट में विज्ञान संकाय शुरू करने की स्वीकृति के लिए माननीय शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
आज जयपुर में माननीय मंत्री जी से भेंट कर आभार प्रकट किया और उन्हें यह बताया कि इन विद्यालयों से सैकड़ों वंचित परिवारों की बेटियाँ जुड़ी हुई हैं। एकीकरण के निर्णय ने उनके भविष्य पर संकट खड़ा किया था। सरकार द्वारा जारी डीमर्ज आदेश ने इन बच्चियों के उच्च शिक्षा के सपनों को फिर से पंख दे दिए हैं।
मैं आश्वस्त करता हूँ कि विधायक कोष, भामाशाहों और विकास एजेंसियों के सहयोग से इन विद्यालयों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा—अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, शौचालय, CCTV, प्रवेश द्वार जैसी सभी सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध करवाई जाएंगी।
हमारा लक्ष्य स्पष्ट है — इन विद्यालयों को निजी स्कूलों से भी श्रेष्ठ बनाना।
यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के नेतृत्व वाली बालिकाओं के प्रति समर्पित सरकार की संवेदनशीलता और शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar जी की दूरदर्शिता का प्रमाण है।
बेटी पढ़ेगी, सूरसागर बढ़ेगा।
#SursagarVidhayak
#BalikaShiksha
#RajasthanGovt
#DevendraJoshi
#MadanDilawar
#BhajanlalSharma
#शिक्षा_सशक्तिकरण
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री @madanrrathore को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
हम आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
#HBDayMadanJi