भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री हरीश द्विवेदी जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
@HarishD_BJP
ॐ शांति।
SIR और ‘वोट चोरी’ पर हंगामा करने वाली कांग्रेस और TMC को असम एवं पश्चिम बंगाल के उपचुनावों में जनता ने करारा जवाब दिया है।
असम की नगांव लोकसभा सीट तथा पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर भाजपा की एवं पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट पर NDA के सहयोगी दल AINRC की जीत पर सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
यह विजय भाजपा के सुशासन पर जनता के अटूट विश्वास और विकास की राजनीति के प्रति समर्थन का प्रतीक है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के नेतृत्व में भाजपा की विजय यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।
@BJP4Bengal@BJP4Assam@BJP4India
#BJPVictory #BJP4IND
बरगी विधायक श्री नीरज सिंह ठाकुर जी की माताजी एवं पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंह ठाकुर जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त होने पर अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।
ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करता हूं।
@MlaBargi32333
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने WorldSkills Competition 2026 में अपने कौशल से देश का गौरव बढ़ाने वाले प्रतिभाशाली युवाओं से भेंट कर उनके अनुभव सुने और उनका उत्साहवर्धन किया।
भारत की युवा प्रतिभाएं अपने कौशल और सामर्थ्य से वैश्विक मंच पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। इनकी सफलता ‘स्किल इंडिया’ के संकल्प और नए भारत की सामर्थ्य का प्रतीक है।
#WorldSkills2026
#SkillIndia
उत्तर प्रदेश राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026 में निर्विरोध निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।
पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के संकल्प के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनायें।
@BJP4UP
#BJPVictory
माननीय उच्च न्यायालय के आज के निर्णय ने सिद्ध कर दिया है कि 2019 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने OBC वर्ग के साथ कितना बड़ा छल किया था।
राजनीतिक लाभ और सस्ती वाहवाही की जल्दबाजी में कांग्रेस सरकार ने बिना किसी ठोस प्रशासनिक तैयारी, बिना डेटा और बिना राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से परामर्श किए 27% आरक्षण का आधा-अधूरा अध्यादेश लागू कर दिया।
कानून का मसौदा (ड्राफ्टिंग) तैयार करने में बरती गई भारी लापरवाही और गंभीर कमियों के कारण ही आज न्यायालय को इसे निरस्त करना पड़ा। कांग्रेस की इस नीतिगत नासमझी और अपरिपक्वता का खामियाजा हमारे प्रतिभावान युवाओं को भुगतना पड़ा।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग सहित हर वर्ग के सामाजिक-आर्थिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार इस निर्णय का विधिक परीक्षण (लीगल एग्जामिनेशन) कराकर OBC युवाओं के हितों की रक्षा के लिए ठोस एवं विधि-सम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।
‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प, एक हरित एवं स्वच्छ भविष्य की दिशा में सार्थक कदम है।
#SevaSankalpAbhiyan#SevaMeraYogdan#TreePlantation
विश्व की सबसे बड़ी डाक व्यवस्था को जन-जन तक पहुंचाने वाले सभी डाक कर्मियों को ‘विश्व डाक दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
देश की डाक व्यवस्था सेवा, विश्वास और जुड़ाव का प्रतीक है। इस गौरवशाली व्यवस्था का हिस्सा होना सभी के लिए गर्व की बात है।
#WorldPostDay
जनसेवा ही संकल्प,
जनकल्याण ही ध्येय।
आज जबलपुर निवास कार्यालय पर आमजन से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
#JanSeva#JabalpurWest#Jabalpur#BJP#MadhyaPradesh
आज जबलपुर के समरसता भृगु औषधि वाटिका, रेवा तट, घुघरा जलप्रपात पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत 1100 से अधिक पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
समरसता सेवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू जी, बरगी विधायक श्री नीरज सिंह ठाकुर जी, जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर जी, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन जी, जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
@JagatAnnu@MlaBargi32333@ratneshbjpjbp@AkhileshJainBJP@Jainsandeepbjp
#SevaSankalpAbhiyan #SevaMeraYogdan #jabalpur #MadhyaPradesh
भारतीय मूल की प्रख्यात न्यायविद एवं मानवाधिकार रक्षक नवनेथम "नवी" पिल्लई जी को 'नोबेल शांति पुरस्कार 2026' से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
अंतरराष्ट्रीय कानून को सुदृढ़ करने और वैश्विक स्तर पर मानवाधिकारों की रक्षा में आपका योगदान अत्यंत प्रेरणादायी है। यह उपलब्धि भारत के लिए अपार गौरव का विषय है।
#NobelPeacePrize #NaviPillay
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज जबलपुर पश्चिम विधानसभा की मांडवा बस्ती (रामपुर) में वृहद पौधारोपण किया।
'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सभी ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल व संवर्धन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ जी, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर जी, जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन जी सहित पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
@JagatAnnu@ratneshbjpjbp@Jainsandeepbjp
#SevaSankalpAbhiyan #SevaMeraYogdan #JabalpurWest #TreePlantation
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जबलपुर में जहाँ वृक्षारोपण किया गया है, उस स्थान का नाम आज से ‘नमो उद्यान’ होगा।
यह ‘नमो उद्यान’ जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ-सुंदर जबलपुर के संकल्प का प्रतीक बनेगा।
#SevaSankalpAbhiyan #SevaMeraYogdan #TreePlantation #Jabalpur
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत संचालित ‘सेवा मेरा योगदान’ में आज जबलपुर के सांस्कृतिक थिएटर में आयोजित कार्यक्रम में वीर सैनिकों एवं उनके अभिभावकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
राष्ट्र की सुरक्षा में सैनिकों का त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर सांसद श्री आशीष दुबे जी, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू जी, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन जी, कैंट विधायक श्री अशोक रोहाणी जी, जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश कुमार सोनकर जी, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज जी, जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
@mpashishdubey@JagatAnnu@AkhileshJainBJP@Ashokrohanibjp@ratneshbjpjbp@Jainsandeepbjp
#SevaSankalpAbhiyan #SevaMeraYogdan #Jabalpur #MadhyaPradesh