आज लोकभवन, लखनऊ में मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में मा० मंत्रीगणों के साथ सहभागिता की।
बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े महत्वपर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
आज जनपद बस्ती के शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत योग को समझने और इसके महत्त्व को साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ I आत्मशांति, अनुशासन और मानसिक स्थिरता प्रदान करने वाला योग भारत की धरती से विश्व को मिला एक नया स्वास्थ्य मंत्र है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आज योग एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है — जो स्वस्थ समाज, सकारात्मक सोच और शांतिपूर्ण जीवन का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। यह भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का विश्व में गौरवपूर्ण प्रदर्शन है।
आइए, हम सभी 'योग अपनाएं – जीवन को स्वस्थ, संतुलित और सशक्त बनाएं।
आज खजुरी खुर्द, बिल्हौर, जनपद कानपुर नगर स्थित महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. गया प्रसाद कटियार जी की जन्मस्थली पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
हम उनके अद्वितीय राष्ट्रभक्ति, साहस और बलिदान को स्मरण करते हुए, उन्हें कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से नमन करते हैं।
आज जनपद कानपुर नगर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और अभिनंदन से अभिभूत हूँ।
आप सभी के अपार स्नेह एवं अपनत्व के लिए हृदय से आभार!
आज जनपद सिद्धार्थनगर के विकास भवन स्थित अंबेडकर सभागार, में आयोजित अपना दल (एस) की संगठन समीक्षा बैठक में संगठन की संरचना, कार्यप्रणाली और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनसरोकारों से जुड़ा बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए।
आज नगर विधानसभा जनपद-मीरजापुर निवासी डॉ सी बी जायसवाल जी (जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा मंच, @ApnaDalOfficial ) की पूज्य माताजी, तथा श्री मनीष गुप्ता जी (पूर्व नगर अध्यक्ष BJP )के पूज्य बड़े पिताजी, के दुःखद निधन पर उनके आवास पहुँच शोकाकुल परिजनों को ढाँढस बँधाया।
त्याग, समर्पण और संघर्ष की प्रतीक माता रमाबाई अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः श्रद्धांजलि।
उनका जीवन बाबा साहब अम्बेडकर जी के संघर्षों में अद्भुत संबल रहा, जिसकी प्रेरणा आज भी समाज को नारी शक्ति, सहनशीलता और आत्मबल का संदेश देती है।
आज जनपद प्रयागराज के चक दोंदीनगर, अरैल मोड़, नैनी स्थित ‘धनवंतरी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल’ का उद्घाटन कर स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई सुविधाओं का शुभारंभ किया।
यह अस्पताल क्षेत्रीय जनता को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आज खलीलाबाद, संत कबीरनगर में एनडीए प्रत्याशी श्री प्रवीण निषाद की नामांकन सभा में उपस्थित जनमानस को आगामी 25 मई को ईवीएम पर कमल का बटन दबाकर पुनः प्रवीण जी को सेवा का अवसर देने एवं मोदी जी के हाथों को मज़बूत करने की अपील की।
माता सावित्री बाई फुले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।
उनकी साहस भरी यात्रा का स्मरण कर हम गौरवान्वित हैं।उनके आदर्शों की प्रेरणा से महकते हुए देश की नारी आज बुलंदियों को छू रही है।
आज आई एम रायपुर छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पे आयोजित शक्ति रथ 2024 के कार्यक्रम बतौर वक्ता के रूप में रहना हुआ और महिलाओं की राजनीति में भागीदारी उनके चुनौतियों पे सार्थक चर्चा की @UPVidhansabha@ApnaDalOfficial@iimraipur