उदयपुर में युवा कांग्रेस के साथी बालू भील के नेतृत्व में आए आदिवासी युवाओं से संवाद हुआ !
वर्तमान चुनौतियों संविधान और मनरेगा पर चर्चा हुई !
इस दौरान साथी कुशलेश चौधरी और युवा कांग्रेस के साथी भी उपस्थित रहे !
दीपावली के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रकाश का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, आरोग्यता और समृद्धि का संचार करे।
शुभ दीपावली
#ShubhDeepawali#Diwali#deepawali#Diwali2025#दीपावली
एक मुलाक़ात आदिवासी“नेहरू” से
कल शाम रायगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात के दौरान एक बहुत पुराने आदिवासी कार्यकर्ता से मुलाक़ात कर दिल बहुत ख़ुश होगा !
नाम था “नेहरू लाल” लोग इन्हें अलग-अलग
नाम से संबोधित करते हैं !
कोई नेहरू जी कोई पंडित नेहरू और बच्चे चाचा नेहरू कहते हैं।
उन्होंने कहा कि उनके पिता नें नेहरू जी से प्रभावित होकर उनका नाम नेहरू लाल रखा !
#संगठन_सृजन_अभियान
कभी एक गाँव था…
जहाँ अचानक एक डाकू आ गया।
नाम था – #गब्बर_सिंह।
गब्बर ने हर घर से वसूली शुरू कर दी,
कभी खाने के दाम पर, कभी कपड़े पर, कभी बच्चों की किताबों पर।
लोग डर के मारे चुप रहे, सोचते रहे की जब मीडिया, संस्थाएं बिक चुकी है तो हम भी चुप रहते है,
8–9 साल तक गब्बर हर रोज़ लूटता रहा।
गाँव वाले गरीब होते गए, कारोबार ठप होते गए,
लेकिन गब्बर के महल और तिजोरियाँ भरती गईं।
फिर एक दिन चुनाव नज़दीक आया…
और गब्बर ने कहा,
“अब से ये लूट नहीं, बचत उत्सव है!”
और ऊपर से मुस्कुराकर जनता को ही एहसान जताने लगा,
“तुम्हारे पैसों से जो लूटा, वही अब तुम्हारी बचत कहलाएगी।”
वाह रे गब्बर,
डाका भी डलवा दो और फिर उसी डाके पर उत्सव भी मना लो!
ये कोई “GST बचत उत्सव” नहीं,
ये जनता की याददाश्त और सहनशीलता का मजाक उड़ाने का महाउत्सव है।
✓ मुख्यमंत्री के गृह नगर #उज्जैन में,
✓ खुद मोहन यादव के विधानसभा क्षेत्र में,
आज @BJP4MP के "नासमझ-नुमाइंदों" ने प्रदर्शन के नाम पर गुंडागर्दी की! उज्जैन कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़/आगजनी की नीयत से भीड़ जुटाई! खूब कोशिश भी की, किंतु कांग्रेस सिपाहियों की हिम्मत के आगे पस्त हो गए!
मैं भाजपाई अराजकता की निंदा करता हूं! यह दोहराना भी चाहता हूं कि जुल्म के जंगलराज की पराकाष्ठा को पार कर चुके मप्र में पुलिस व प्रशासन पंगु हो गया है! आज #Ujjain में भी लापरवाही की यही कहानी दोहराई गई!
उज्जैन ग्रामीण के जांबाज जिलाध्यक्ष व तराना विधायक श्री महेश परमार जी एवं शहर कांग्रेस के मुखिया श्री मुकेश भाटी जी की अगुवाई में आज सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा को धूल चटाई है! यह जज्बा यूं ही जारी रहेगा!
भाजपा भूले नहीं,
यह "लोक-तंत्र" बचाने की लड़ाई है!
यह बीजेपी के "लोभ-तंत्र पर भारी पड़ेगी!!
@DGP_MP | @DrMohanYadav51
लोकदेवता, बाबा रामदेव जी महाराज के प्राकट्य दिवस भादवा बीज पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बाबा रामदेव जी महाराज की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली, शांति और आनंद का वास हो।