राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, जननायक श्री अविनाश गहलोत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@AvinashGehlot_
सरकारी स्कूल में यदि सरकार वास्तव में गुणवता वाली पढ़ाई देना चाहती है तो सबसे पहले BLO और पोषाहार जैसे कार्यों के लिए अलग से स्टाफ जैसे विधार्थी मित्र टाइप लगाना चाहिए ताकि पढ़ाई बाधित नहीं हो ।
टीचिंग स्टाफ को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाना चाहिए
@8PMnoCM@1K_Nazar
आज मुंबई में जय आबूराज सेवा फाउंडेशन (मुंबई/राजस्थान) के निदेशक एवं भामाशाह श्री मोहनलाल जी माली से भेंट कर आत्मीय संवाद किया। चर्चा के दौरान यह जानकर हर्ष हुआ कि उन्होंने राजस्थान के सरकारी विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक पहल की है। अपने पैतृक गाँव रायपुरिया के निकटतम हवाई अड्डे अहमदाबाद से मुंबई तक की हवाई यात्रा और शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन कर, उन्होंने पाली, जालोर, सिरोही और कोटा जिलों के जिला टॉपर 18 विद्यार्थियों एवं 2 शिक्षकों—कुल 20 सदस्यों—को यह अनूठा अवसर प्रदान किया।
आपके घर-घर में जज्बा है देश के लिए सब कुछ कुर्बान करने का। कारगिल युद्ध हुआ था मैं खुद छप्पन जगह पर शहीदों के घरों में गया था, गांव के गांव उमड़ते थे दाह संस्कार के अंदर, उनके माता पिता जिंदा थे, दादा दादी जिंदा थे कई जगह, और वो कहते थे हमारा एक बेटा- पोता शहीद हो गया है, दूसरे बेटे- पोते को भी देश के लिए भेजने के लिए तैयार रहेंगे, ये जज्बा है।
(दिनांक- 28 जुलाई 2025, स्थान-कुंडली जाटालां, जिला-सीकर)
कारगिल युद्ध के समय (उस वक्त) मैंने पैकेज दिया था वो भी शानदार था,देश में सबसे सुंदर पैकेज शहीद की पत्नी को वीरांगना को, उनके माता पिता के लिए अलग से हमनें व्यवस्था करी, FD करवाई पोस्ट ऑफिस में बच्चे की नौकरी,एक फ्लैट हाउसिंग बोर्ड का या पच्चीस बीघे जमीन इंदिरा गांधी कैनाल की सबकुछ उन लोगों को दिया पर फिर भी जो इंसान चला गया नौजवान वो वापस आ ही नहीं सकता, हमनें प्रयास किया कि परिवार का ध्यान कैसे रखें।
(दिनांक- 28 जुलाई 2025, स्थान-कुंडली जाटालां, जिला-सीकर)
SSB के जवान स्व. श्री दाताराम की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में-
अब ये दाताराम जी दौड़ लगा रहे थे और ये सेना में भर्ती हो गए थे, दौड़ लगा रहे थे जैसा मुझे बताया गया है, तो इनको जो प्रॉपर शहीद का दर्जा मिलना चाहिए जिससे इनको पैकेज मिलता वो मैंने सुना है कि नहीं मिला है, अब अगर सरकार जो है एक बार सेना में भर्ती हो गया वो शहीद हुआ, बिना शहीद हुए रिटायर हो गया, शहीद लड़ते लड़ते हुआ एक युद्ध में, दूसरे युद्ध में, अगर जवान जा रहा है लड़ने के लिए सीमा पर अपने कैंप से रास्ते में मृत्यु हो गई एक्सीडेंट हो गया तो सरकार को थोड़ा बड़ा दायरा रखना चाहिए, दायरा बड़ा होना चाहिए, क्या फर्क पड़ता है अगर मान लीजिए दौड़ लगाते लगाते दाताराम शहीद हो गया शहीद का दर्जा मिल जाता तो क्या फर्क पड़ जाता ये मैं पूछना चाहता हूं।
मुझे पहले बताया नहीं गया वरना मैं प्रयास करता कि स्टेट गवर्नमेंट इनको कम से कम शहीद का दर्जा नहीं पैकेज मिलता है देता बाकी तो केंद्र सरकार घोषित करती है शहीद। पर पैकेज जो है वो कम से कम मैं देने का प्रयास करता इस परिवार को।
अभी मैं चाहूंगा मुख्यमंत्री भजनलाल जी को कि वो एग्जामिन कराएं केस को के कितने लोग दौड़ते हुए शहीद होते होंगे, सेना में भर्ती हो गया है एक प्रकार से उसके बाद तो वो देश की प्रॉपर्टी है संपत्ति देश की है देश के लिए वो जान कुर्बान करने के लिए हमेशा तत्पर हैं तो ऐसे मामले में बहुत बड़ी सहानुभूति की जरूरत होती है संवेदनशीलता की जरूरत होती है।
मैं चाहूंगा कि राजस्थान सरकार देखें इस केस को और मुख्यमंत्री जी अपने स्तर पर देखकर के निर्णय करे जिससे परिवार को पैकेज मिल सके।
(दिनांक- 28 जुलाई 2025, स्थान-कुंडली जाटालां, जिला-सीकर)
@GovindDotasra कर्मचारी RGHS कटौती के बावजूद प्राइवेट हॉस्पिटलों द्वारा इलाज के लिए आनाकानी करने पर पहले से ही ठगा हुआ महसूस कर रहा था और अब RAHA की सूचना से कर्मचारी , पेंशनर्स और उनके परिजन प्राइवेट हॉस्पिटलों द्वारा प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाओं से वंचित और होना पड़ेगा।
राजस्थान में RGHS योजना पर गहराते संकट ने सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। RAHA (राजस्थान एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) ने अखबारों के माध्यम से स्पष्ट कर दिया है कि वे 15 जुलाई से RGHS योजना के तहत इलाज बंद कर देंगे। इसकी वजह है पिछले सात महिनों से प्रदेश के करीब 701 निजी अस्पतालों के बकाया 980 करोड़ रुपये का भुगतान होना है।
यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। हर महीने कर्मचारियों के वेतन से नियमित रूप से RGHS के लिए राशि काटी जाती है, लेकिन इसका भुगतान सरकार द्वारा अस्पतालों को नहीं किया जा रहा। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा चुकी है और एक जनहितकारी योजना को जानबूझकर पटरी से उतारा जा रहा है।
सरकार को जल्द से जल्द इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोई ठोस समाधान निकालना चाहिए, ताकि लाखों परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहना पड़े। यह सिर्फ वित्तीय देरी नहीं, बल्कि आमजन की सेहत और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला भी है।
आपसे से करबद्ध निवेदन है, पटवार और VDO परीक्षा एक ही दिन में करवा दीजिए !
--------------------------
(i) कम से कम ये दो भर्तियां तो बिना किसी नॉर्मलाइजेशन के करवा दो !
(ii) क्यों मेहनती विद्यार्थियों के सपनों का गला घोट /काट रहे हो !
(iii) ये विद्यार्थी पहले से ही नॉर्मलाइजेशन के फर्जी फॉर्मूले के चक्कर में बर्बाद हो गए !
@alokrajRSSB
अरे !
पूछो तो इन्हें कि दिक़्क़त क्या है ओपीडी में ?
आम सरकारी कार्मिक को RGHS का वास्तविक और जरूरी लाभ तो ओपीडी सेवा में ही मिलता है ना !
योजना की मूल भावना भी यही थी कि सरकारी सेवक प्रति माह अपने वेतन में से अंशदान जमा कराये और फिर सभी राजकीय एवं अनुबंधित निजी चिकित्सालयों में कैशलेस उपचार प्राप्त करें।
असलियत यह है कि आईपीडी यानी भर्ती मरीज़ों का उपचार करना तो सबको रास आ रहा है क्यों कि उसमें तो यह जोड़तोड़ या फ़र्ज़ीवाडा कर सकते हैं पर ओपीडी में तो पारदर्शिता रहती है तो वहाँ कोई स्कोप नहीं है इनके लिए 😂
कैसे लोग हैं यह और कितनी व्यापक आर्थिक सोच है इनकी !
व्यवस्था में समाहित अजगर 🤦🏻♂️
😡😡😡
राज्य कर्मियों के हितार्थ राज्य शासन से अनुरोध कि ऐसे निजी चिकित्सालय जो “OPD” में RGHS सेवा बंद करके “IPD” में सेवा बरकरार रखने के इच्छुक हैं उन्हें तुरंत RGHS स्कीम से पूरी तरह हटाया जाए और शासन द्वारा इसका “इश्तिहार” आम जन को सूचना पहुँचाने के लिए सभी संवाद संप्रेषण माध्यमों के ज़रिए तत्काल दिया जाना चाहिए ! साथ ही इस स्कीम से संबंधित बैनर भी उस चिकित्सालय से तुरंत हटाने के आदेश भी जारी किये जाएँ ताकि डी एम्पेनेलमेंट के बाद इन चिकित्सालयों के बाहर लगे RGHS की सुविधा के फर्जी बैनर से कोई सरकारी कार्मिक भ्रमित ना हो और इनके मायाजाल में ना उलझे l
🙏
डॉ अजय चौधरी
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी ध्यान दे-
महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड को 2022 में बनाया गया था,सरकार इस बोर्ड का नोटिफिकेशन तुरंत जारी कर सदस्यों की नियुक्ति करें
@AvinashGehlot_ जी @bhagchandtankda जी @AshokSaini_BJP जी मामला संज्ञान में ले,अन्यथा हम आंदोलन करेंगे @8PMnoCM