इंडियन बैंक RSETI #चित्रकूट द्वारा नए प्रशिक्षण बैच की शुरुआत की गई है। इस नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
🔹 उपलब्ध प्रशिक्षण (निःशुल्क):
✅ होममेड अगरबत्ती निर्माण
✅ पापड़, अचार एवं मसाला मेकिंग
👩🦱👨🦱 आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष
📍 स्थान: इंडियन बैंक RSETI, भंगाशिवरामपुर, चित्रकूट
🎯 विशेषताएँ:
✔️ पूरी तरह निःशुल्क प्रशिक्षण
✔️ प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र
✔️ सीमित सीटें – पहले आओ, पहले पाओ
✔️ पात्रता के आधार पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध
📄 आवश्यक दस्तावेज:
आधार कार्ड, फोटो, निवास/जाति प्रमाण पत्र, BPL/SHG/जॉब कार्ड में से कोई एक
👉 इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र संपर्क कर लाभ उठाएँ।
#Chitrakoot #DistrictAdministration #RSETI #SkillDevelopment #AtmanirbharBharat #WomenEmpowerment #SelfEmployment
#FreeTraining #SkillIndia #DMChitrakoot #UPCM #chitrakootdham
जिस प्रकार प्राकृतिक एवं भौतिक संसाधनों का समुचित उपयोग ही भावी पीढ़ियों तक उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करता है, उसी प्रकार वित्तीय संसाधनों/सहायताओं की ससमय एवं समुचित अदायगी ही आने वाली पीढ़ियों तक पूंजी के सतत प्रवाह को सुनिश्चित करती है।
बैंकों द्वारा प्रदान किया गया #ऋण आम जनता की पूंजी है। इसकी समय पर अदायगी न केवल #बैंकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाती है, बल्कि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक वित्तीय सहायता की पहुँच सुनिश्चित करती है। यह प्रक्रिया समाज एवं राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी का प्रतीक है।
वर्तमान में जनपद स्थित बैंकों द्वारा प्रदत्त ऋण का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा NPA घोषित है, जिसकी शीघ्र अदायगी अत्यंत आवश्यक है।
इस क्रम में जनपद के TOP–100 बड़े बकायेदारों की सूची इस अपील के साथ संलग्न की जा रही है, ताकि संबंधित ऋणधारक शीघ्र अपनी-अपनी शाखाओं से संपर्क कर ऋण अदायगी सुनिश्चित करें।
⚠️ बिना किसी समुचित कारण के ऋण अदायगी में निरंतर चूक की स्थिति में प्रशासन द्वारा विधिक कार्यवाही की जाएगी।
आइए, जिम्मेदार नागरिक बनकर ससमय ऋण अदायगी के माध्यम से
विकास, विश्वास और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
#बैंकों_का_धन_आम_जनता_का_धन #UPCM #bank
#ससमय_अदायगी_विकास_की_बानगी #chitrakoot
#ResponsibleCitizen #chitrakootdham
#FinancialDiscipline #top100
#मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष में प्राप्त 1200 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक विभिन्न बैंकों द्वारा 750 लाभार्थियों को योजना से आच्छादित किया जा चुका है।
इस योजना के अंतर्गत युवाओं को ₹5 लाख तक का ऋण
✅ बिना ब्याज
✅ बिना किसी सिक्योरिटी
की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपना स्वरोज़गार प्रारंभ कर सकें।
योजना के अंतर्गत आवेदन जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से किए जाते हैं। प्राप्त आवेदनों पर प्रस्तावित प्रोजेक्ट की व्यवहार्यता एवं लाभप्रदता के आधार पर संबंधित बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृति प्रदान की जाती है।
https://t.co/xtWJdcWKhp
#CMYuva #मुख्यमंत्रीयुवाउद्यमीयोजना
#YuvaUdyami #SelfEmployment
#AtmanirbharBharat #StartupIndia
#YouthEmpowerment #Rozgar
#जनहित #लोककल्याण