दिनांक 26 जुलाई, कल्चुरी समाज के सामुदायिक भवन (ग्रीन वैली भवन) के लोकार्पण समारोह में समाज के सम्मानित पदाधिकारियों एवं समाजजनों से आत्मीय भेंट एवं बैठक में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर भगवान सहस्त्रबाहु के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
🎉 बॉनी फोई स्कूल परिवार के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण! 🏸
हमें यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता और गर्व हो रहा है कि बॉनी फोई स्कूल ने सीबीएसई बैडमिंटन क्लस्टर अंडर-19 बालक वर्ग का चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया है।
📍क्लस्टर का आयोजन स्थल: मेडीकैप इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर
हमारे बड़े भाई एवं परम मित्र श्री मनोज गुप्ता जी (लाला भैया) के सुपुत्र डॉ. शिवम एवं सुपुत्रवधू डॉ. रिद्धिमा के आशीर्वाद एवं स्वागत समारोह में सपरिवार उपस्थित होकर नवदंपति को सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया।💐💐
रवीन्द्र भवन में आयोजित भव्य ग़ज़ल संध्या में सुप्रसिद्ध गायिका सरन्या जोशी की मधुर व भावपूर्ण प्रस्तुतियों का आनंद लेने का अवसर मिला। उनकी गायकी ने पूरे वातावरण को संगीत से सराबोर कर दिया। इस शानदार आयोजन का उत्कृष्ट संचालन मेरे अनुज श्री शिवांश चौबे द्वारा किया गया।
BJP मध्य प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री @Hkhandelwal1964 जी को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐💐
लोकतंत्र हत्या दिवस पर आपातकाल की विभीषिका को स्मरण करते हुए आयोजित मीसाबंदी सम्मान एवं संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित होकर माननीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों एवं मीसाबंदी साथियों के साथ श्री तपन भौमिक जी के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहभागिता निभाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ...
सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संकल्प 🚩🇮🇳
सेवा भारती, भोपाल प्रांत द्वारा सेवा विद्या मंदिर, गोविंदपुरा में आयोजित भोपाल महानगर शिक्षिका प्रशिक्षण शिविर–2026 में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर शिक्षिका बहनों को संबोधित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ...
@DrMohanYadav51
नवलय समाज सेवा संस्था द्वारा आयोजित "शालिग्राम तोमर स्मृति राष्ट्र सेवा सम्मान समारोह" में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही...
एलएन इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स के होनहार एवं प्रतिभाशाली हाईवे डिज़ाइनर श्री शुभम माहेश्वरी की प्यारी सुपुत्री दिविशा के प्रथम जन्मदिवस (पहले जन्मदिन) समारोह में सपरिवार सम्मिलित होकर इस आनंदमय अवसर की खुशियाँ साझा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
एल एन इंफ़्रा प्रोजेक्ट्स की कर्तव्यनिष्ठ, मेहनती Sr. HR Executive कुमारी रिया पटेल के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवविवाहित वर-वधू को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।💐💐
आज पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से चल रही पावन श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी के दिव्य विवाह उत्सव में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। #devkinandanthakurji@DN_Thakur_Ji
आज बड़े भाई श्री देवेंद्र चौकसेजी एवं परिवार द्वारा अपने परिलीक्षित प्रोजेक्ट रुद्राक्ष किंग्सटन बावडीया कला मे आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में उपस्थित होकर देवकीनंदन ठाकुर महाराज जी महाराज से अमृतमयी कथा का रसपान किया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। @DN_Thakur_Ji#ramkatha
श्री भवानी हिंगलाज माता मंदिर, सखी नगर, उज्जैन के पुनर्निर्माण के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर आदरणीय मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी द्वारा सोमवंशी सहस्त्रार्जुन क्षत्रिय समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की गईं।
कर्तव्य, सेवा और संकल्प का अद्भुत संगम — आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी। 🇮🇳
निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे लगातार कार्यकाल का रिकॉर्ड स्थापित कर प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। #LongestServingElectedPMModi
06 जून को आयोजित 'प्राइड भारत अवॉर्ड सीजन-6' समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री @ishidutta मुख्य आकर्षण रहीं, जबकि डॉ. एल. एन. मालवीया VIP Guest के रूप में उपस्थित रहे इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया
नई दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल में 6 जून को Pride Bharat Awards Season 6 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इस प्रतिष्ठित समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री @ishidutta विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं Dr. LN Malviya, CMD, LN Infra Projects Pvt. Ltd, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
5 जून को नई दिल्ली में LN Infra Project Pvt. Ltd को NH148N Pkg 8 पर 50Km सिंगल लेन एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे के गुणवत्तापूर्ण सुपरविजन एवं निर्माण कार्य को मात्र 100 घंटों में पूर्ण करने की अद्वितीय उपलब्धि के लिए IINA 2026 द्वारा IINA Platinum Award 2026 से सम्मानित किया गया
दिल्ली के रेडिसन ब्लू, पश्चिम विहार में आयोजित "India's Most Influential Leaders 2026" कार्यक्रम में विशेष अतिथि (VIP Guest) के रूप में शामिल होकर सम्मानित होने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता @arbaazSkhan मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
– Dr. L. N. Malviya
आधुनिक भारत के 'इंफ्रास्ट्रक्चर मैन' और केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी @nitin_gadkari को जन्मदिवस की बहुत-बहुत बधाई।
ईश्वर आपको स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रखे। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं।