एफएसडीए की ओर से बीते माह अभियान के दौरान लैब जांच को भेजे गए नमूनों में एक दर्जन से अधिक की रिपोर्ट जिला इकाई को प्राप्त हुई है। इसमें धारा ब्रांड सरसों तेल, ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़े बिग बास्केट प्रतिष्ठान की उड़द दाल सहित पांच प्रतिष्ठानों के नमूने लैब जांच में फेल पाए गए हैं।