मा पूर्व मंत्री श्री रंगनाथ मिश्रा जी के द्वारा ऐसा कोई बयान नहीं है, ये पूर्णतः फर्जी है और निंदनीय है
मैं @bhadohipolice से निवेदन करूंगा इसके खिलाफ जांच करके कार्यवाही करें
https://t.co/sF0SrCKFzk
भदोही विज्ञान जगत को क्षति
पूर्व मंत्री श्री @iRangnathMishra के बड़े भाई डॉ शोभनाथ मिश्रा (रिटायर्ड वैज्ञानिक)मोक्षधाम को प्रस्थान किए
ईश्वर मृतक आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें🙏
ॐ शांति शांति शांति
भदोही के जेठूपुर, भवानीपुर के अग्निवीर सैनिक धीरज गुप्ता हुए शहीद, जम्मू कश्मीर में आतंकवादी सर्च ऑपरेशन में लगी गोली,, 2 महीने बाद होने वाली थी शादी
कल 12 बजे पार्थिव शव घर पहुंचेगा
#आर्मी#अग्निवीर
पूरे भारत में उत्तर प्रदेश नंबर १ हिंदू हृदय सम्राट परम पूज्य मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से मुलाकात करते हुए
उत्तर प्रदेश में नंबर वन ब्लॉक औराई के प्रमुख श्री @BrijForVikas जी से आत्मीय मुलाकात
एक भारत में उत्तर प्रदेश में नंबर वन मुख्यमंत्री
एक औराई ब्लॉक के ���्रमुख नंबर वन
#VikisitBharat
आपकी जानकारी के लिए हम बता देता हूं कि मैं भी खेती करता हूं मैं भी किसान हूं माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के द्वारा जो सम्मान निधि मिलता है उससे मैं आराम से एक बीघा की खेती करता हूं जब मैं धान की खेती करता हूं एक बीघ�� में लगभग 18 से 20 कुंतल की धान उपज होती है अभी हाल में किया हूं प्रैक्टिकल बता रहा हूं पता नहीं कौन से किसान भाई हैं इनकी सोच कितनी घटिया
@surya_samajwadi
On their Raising Day, greetings to all the ranks of the Indian Coast Guard. They have made a mark for standing as a steadfast shield along our shores. Their unwavering commitment to maritime security, swift disaster response and protection of our marine ecosystem is commendable.
@IndiaCoastGuard
मणिकर्णिका घाट वाराणसी के सबसे पवित्र एवं शास्त्रीय रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण घाटों में से एक है, जहाँ प्रतिवर्ष लाखों ल��ग परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार हेतु आते हैं,
मणिकर्णिका घाट पुनर्विकास परियोजना को दाह-संस्कार से संबंधित व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं जैसे चिता प्लेटफॉर्म, लकड़ी भंडारण/विक्रय क्षेत्र, पूर्व-क्रिया क्षेत्र, मुंडन क्षेत्र, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सुविधा आदि को बेहतर बनाने के उद्देश्य से परिकल्पित किया गया है,
यह परियोजना रुपा फाउंडेशन द्वारा अपनी सी���सआर (कॉर्पोरेट सामाज��क दायित्व) प्रतिबद्धताओं के अंतर्गत वित्तपोषित एवं क्रियान्वित की जा रही है, यह परियोजना पिछले एक वर्ष से क्रियान्वयन की अवस्था में है,
वर्तमान विवाद घाट की सीढ़ियों पर आरंभ किए गए पुनर्निर्माण कार्य के परिणामस्वरूप उत्पन्न हुआ है, जिसमें घाट की सीढ़ियों से सटे ‘मढ़ी’ की दीवारों पर स्थापित कुछ आकृतियाँ, शिल्पकृतियाँ एवं मूर्तियाँ सीढ़ियों तथा मढ़ी के ऊपरी भाग के ध्वस्तीकरण के दौरान अ��नी जगह से हटकर नीचे गिर गईं,
इस प्रक्रिया में प्रभावित हुई सभी मूर्तियों एवं शिल्पकृतियों को सुरक्षित रूप से एकत्र कर संरक्षण में रखा गया है, ताकि परियोजना के अंतर्गत उन्हें यथाशीघ्र पुनः स्थापित किया जा सके,
मणिकर्णिका घाट पर स्थित मसानेनाथ मंदिर, महाकाल मंदिर, तारकेश्वर महादेव मंदिर तथा अन्य सभी मंदिरों को यथावत संरक्षित एवं सुरक्षित रखा जाएगा,
सोशल मीडिया पर चल रहा विवाद गलत रूप से यह दर्शाने का प्रयास कर रहा है की मंदिरों को नुकसान पहुँचाया जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि केवल दाह-संस्कार से संबंधित सुविधाओं का उन्नयन किया जा रहा है,
सभी मंदिर पूर्णतः सुरक्षित हैं और उन्हें ज्यों का त्यों संरक्षित रखा जा रहा है,,
घाट की सीढ़ियों एवं मढ़ी पर स्थित सभी मूर्तियाँ, शिल्प एवं आकृतियाँ परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान अपने मूल स्वरूप में पुनः स्थापित की जाएँगी..!!
आदरणीय डोमराजा परिवार स्वतः इस कार्य को कराने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी से आग्रह किया था।
बिपक्ष बाबा विश्वनाथ जी के धाम के पुनरबिकाश मे भी इस तरह की भ्रांति बना रहा था पर काशी के निवासी व देश के विश्वास का आज परिणाम हम सब के सनमुख काशी विश्वनाथ धाम अपनी आध्यात्मिक दिब्यता से विश्व को आलोकित कर रहा है।
यह भ्रम का जाल जनता के विश्वास के सनमुख चल नही पाता है।
विपक���ष के पास इसके सिवा कुछ अब बचा नही है
काशी का विकाश हो रहा है जनमानस का विश्वास अपने लोक सभा सांसद ��र प्रधानसेवक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
प्रखर राष्ट्रवादी नेता श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
उत्तर प्रदेश में अपराध-मुक्त शासन के प्रतीक कल्याण सिंह जी ने देश की विरासत और सांस्कृतिक स्वाभिमान की रक्षा के सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और अपने वैचारिक मूल्यों पर अडिग रहते हुए सत्ता का त्याग कर दिया। लोककल्याण और जनसेवा के प्रति उनके कार्य आज भी स्मरणीय हैं।
#Kalyansingh #RangnathMishra @RajveersinghUP
ब्लॉक औराई के ग्राम सभा नरथुआ स्थित तालाब को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा "अटल जी स्मृति सरोवर" घोषित किया गया
पूर्व में क्षेत्र पंचायत से ४५ लाख से सरोवर में पक्के घाट, सोलर लाइट, सामुदायिक शौचालय एवम हाई मास्क का कार्य कराया जा चुका है ।
भदोही में हत्या की साजिश का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार
भदोही। थाना भदोही क्षेत्र के घसकरी गांव में वाहन से टक्कर मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने प्रमुख आरोपी मनीष कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह वही मामला है जिसमें मृतक कमलाकांत दुबे ने गांव के प्रधान के खिलाफ जिला प्रशासन से जांच की मांग की थी, जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा प्रधान की वित्तीय शक्तियों पर रोक लगा दी गई थी।
10 दिसंबर की रात करीब 10 बजे कमलाकांत दुबे को एक तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट हुआ कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या की नियत से की गई टक्कर थी।
मृतक के परिजनों की तहरीर पर मेहीलाल यादव, मुन्ना लाल यादव, सुजीत यादव और मनीष कुमार यादव के खिलाफ थाना भदोही में मुकदमा दर्ज किया गया। सभी आरोपी ग्राम प्रधान के परिवार से जुड़े ���ताए जा रहे हैं।
कमलाकांत दुबे ने हाल ही में ग्राम प्रधान के विरुद्ध वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी और अन्य ��धिकारियों के पास शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर डीएम ने प्रधान की वित्तीय शक्तियों पर रोक लगा दी थी। इसी प्रकरण को लेकर विवाद बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना पर जयरामपुर मोड़ से हत्या की साजिश में शामिल आरोपी मनीष कुमार यादव (उम्र 35 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
अब भी 3 आरोपी फरार
फरार आ���ोपी—
मेहीलाल यादव,
मुन्ना लाल यादव,
सुजीत यादव
पुलिस इनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय, हेड कांस्टेबल अजय सिंह, कांस्टेबल अभिषेक पाल, अनूप कुशवाहा, शाहरूख खान एवं चालक अजीत यादव शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
भदोही ब्लॉक के धसखरी ग्राम प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले समाजसेवी कमलाकांत दुबे की हुई हत्या,
अपना क्लिनिक दवाखाना चला रहे कमलाकांत दुबे बुधवार रात करीब 9 बजे क्लिनिक बंद कर ही रहे थे तभी अचानक अर्टिका कार उनके क्लिनिक में रौंदते हुए भाग गई,,
घायल अवस्था में भदोही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिय���,,
बताया जाय प्रधान के खिलाफ शिकायत करने वाले कमला कांत दुबे के प्रयास से ही बुधवार को प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सीज कर दिया गया,,
उसके बाद समाजसेवी की हत्या हो गई,, कमलाकांत दुबे सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन से कई बार गुहार लगाए थे,,
प्राप्त तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए दो अभियुक्तों को हिरासत में लेकर कार्यवाही की जा रही है।
दिए गए तहरीर में नामजद अभियुक्तों में मनीष यादव पुत्र शेषधर यादव निवासी उपरोक्त को हिरासत में लिया गया है ,गाड़ी स्वामी सुजीत यादव पुत्र मेहीलाल यादव निवासी उपरोक्त जो फरार है। गिरफ्तार व जेल में निरुद्ध अभियुक्तों से पूछताछ करते हुए अन्य तत्वों की जानकारी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही ��ी जा रही है।
अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही की बाइट