आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल जी आज़म ख़ान साहब की रिहाई के लिए उपस्थित हुए..
कपिल सिब्बल साहब ने शानदार तरीके से करीब एक घंटे तक आज़म ख़ान साहब का पक्ष रखा
पूरा आर्गुमेंट सुनने के बाद हाईकोर्ट ने 25 नवंबर को आज़म ख़ान साहब को रिलीज़ करने के आदेश देने के संकेत दिए है।
आज़म ख़ान साहब को क़ानूनी सहायता देने के लिए ही अखिलेश यादव जी ने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल साहब को राज्यसभा का सांसद बनाया
कपिल सिब्बल साहब अब तक कई मामले में आज़म ख़ान साहब को ज़मानत दिला चुके है।
बहुत जल्द आज़म ख़ान साहब समाजवादियों के बीच होंगे।
जय समाजवाद..✌️❤️🫡
इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान (Azam Khan) की प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई गिरफ्तारी को लेकर तीखी बहस देखने को मिली है। आजम खान की ओर से अदालत में पेश हुए देश के जाने-माने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने इस पूरी कार्रवाई को एक गहरी 'राजनीतिक साजिश' (Political Vendetta) करार दिया है।
सिब्बल ने कोर्ट में जोरदार दलील देते हुए कहा कि 31 अक्टूबर को जैसे ही आजम खान को दोहरे पैन कार्ड (Dual PAN card) मामले में रिहाई मिली और वे रामपूर जेल से बाहर आए, महज 40 मिनट बाद ही ईडी ने उन्हें जेल के गेट के बाहर से एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया। सिब्बल ने आरोप लगाया कि ईडी और यूपी सरकार की मिलीभगत का बस एक ही मकसद है— 80 साल के बुजुर्ग आजम खान को किसी भी हाल में 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव (2027 UP Elections) तक सलाखों के पीछे रखना। उन्होंने कहा कि यह कोई कानूनी मुकदमा नहीं, बल्कि जानबूझकर किया जा रहा उत्पीड़न (Persecution) है।
ईडी की कार्रवाई पर तीखा तंज कसते हुए सिब्बल ने कहा कि 2006 के पुराने मामलों को उठाकर बकरी, गाय और भैंस लूटने जैसे अजीबोगरीब आरोपों को अब 'मनी लॉन्ड्रिंग' (Money Laundering) और अपराध से हुई कमाई बताया जा रहा है। उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी की 500 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क किए जाने पर भी कड़े सवाल उठाए और कहा कि जिस 3 करोड़ की जमीन का विवाद था, वह किसानों को पहले ही लौटाई जा चुकी है, फिर अब जांच किस बात की हो रही है? सिब्बल ने यह भी दावा किया कि गिरफ्तारी के वक्त आजम खान को इसके कारण (Grounds of arrest) नहीं दिए गए और उनकी 84 साल की बुजुर्ग बहन को केवल एक मैसेज भेजकर संवैधानिक अधिकारों की खानापूर्ति की गई।
#dilsewithkapilsibal
AIIMS दिल्ली का बड़ा कमाल! गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के बच्चे की रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी
दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों ने चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डॉक्टरों की टीम ने 12 नवंबर को मां के गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के बच्चे की रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी की।
करीब 6 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में 30 से ज्यादा डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। बच्चे की रीढ़ की हड्डी में जन्मजात गंभीर खराबी थी, जिसे ठीक करने के लिए जन्म से पहले ही सर्जरी की गई।
सबसे खास बात यह है कि जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत परिवार को यह पूरी सर्जरी मुफ्त में उपलब्ध कराई गई
#Delhinews #aiims #Spinalsurgery #MedicalAchievement
आप इस दुनिया में..
औरत को कभी खुश नहीं कर सकते
अगर आप अमीर हैं तो वो आपसे वक्त मांगेगी
और अगर आप गरीब हो तो वो आपसे पैसा मांगेगी
बेहतर इसी में है कि वो जो..
बोले आप वही करो तभी जीवन सुखमय होगा
!!वंदे प्रभात!!
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का करीब 32 साल पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में है. यह वीडियो 1994 का है, जब साउथ अफ्रीका में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद ऐश्वर्या भारत लौटी थीं. इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. मुलाकात के वक्त तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा भी मौजूद थे.
वीडियो में ऐश्वर्या पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रही हैं. वह हाथ जोड़कर सोनिया गांधी का अभिवादन करती हैं और उनसे बातचीत करती दिखाई देती हैं.
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' को लेकर जारी चर्चा के बीच यह पुराना वीडियो एक बार फिर सामने आया है.
#AishwaryaRai #SoniaGandhi #MissWorld1994 #ShankarDayalSharma #BollywoodNews #PrabhatKhabar
[Aishwarya Rai Bachchan, Sonia Gandhi, 1994 Miss World, Old Video, Shankar Dayal Sharma
दिल्ली की हवा में घुलता प्रदूषण अब लोगों की जेब पर भी असर डालने लगा है. दमघोंटू हवा से बचने के लिए कोई N95 मास्क खरीद रहा है तो कोई सांस से जुड़ी दवाओं के लिए केमिस्ट की दुकानों पर पहुंच रहा है. दिवाली के बाद दिल्ली में N95 और N99 मास्क की मांग चार गुना तक बढ़ गई है. वहीं, सांस से जुड़ी दवाओं की बिक्री में भी करीब 2.5 गुना उछाल आया है. नेबुलाइजर, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस की दवाओं से लेकर खांसी और एंटी-एलर्जिक दवाओं तक की मांग बढ़ी है.
#Delhi #AirPollution #FaceMask #LabhuGarg