कारगिल विजय दिवस सेना के वीर जवानों के शौर्य के अटूट संकल्प का प्रतीक है। कारगिल के युद्ध में वीर जवानों ने हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों में पराक्रम की पराकाष्ठा का परिचय देते हुए दुश्मन की सेना को घुटने टेकने पर मजबूर किया और कारगिल में पुन: तिरंगा लहराकर देश को गौरवान्वित किया।
आज “कारगिल विजय दिवस” पर इस युद्ध में अपने साहस से मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूँ। आपके त्याग, समर्पण व बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं पाएगा।
शोक संदेश
अत्यंत दुःखद है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, जो विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री तथा प्रवक्ता और राष्ट्रधर्म पत्रिका के पूर्व संपादक रहे, श्री वीरेश्वर द्विवेदी जी का निधन हो गया।
स्नेह और चिन्तनशील व्यक्तित्व के धनी श्री वीरेश्वर जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता बनकर संघकार्य में स्वयं को समर्पित कर दिया। उन्होंने संघ और अन्यान्य संगठनों में विविध दायित्वों का सामर्थ्य व लगन से सफलतापूर्वक निर्वहन किया। अध्ययन-लेखन कार्य में विशेष रुचि एवं तज्ञता रखने वाले वीरेश्वर जी व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील थे।
वीरेश्वर जी ने राष्ट्र-यज्ञ में अपना सारा जीवन समिधा जैसे अर्पित कर दिया। वीरेश्वर जी के प्रति हम अपना अंतिम प्रणाम निवेदित करते हुए उनसे प्रेरणा पाये असंख्य कार्यकर्ताओं और परिजनों को अपनी संवेदनायें व्यक्त करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें।
ॐ शान्तिः॥
मोहन भागवत
सरसंघचालक
दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
देखिए, कैसे दिल्ली के एक कमरे में दर्जन भर लोगों ने देश की करोड़ों मासूम और निर्दोष जनता का भविष्य लिखा था और अखण्ड भारत के दो टुकड़े कर दिए थे।
#PartitionHorrorsRemembranceDay
महान स्वतंत्रता सेनानी और कुशल नेतृत्व, मां भारती के परम उपासक, अखण्ड भारत के विचारक, डॉ हेडगेवार की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं,,,🙏🏻🙏🏻🙏🏻
पराक्रम दिवस कि सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी कि जन्म जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से कोटि कोटि प्रणाम 🙏🏻🙏🏻🙏🏻,,,