किसी ने कहा कि नेचर और सिग्नेचर कभी नहीं बदलते।
जवाब में किसी ने कहा कि जब दिल में चोट लगे तो नेचर और उंगली में चोट लगे तो सिग्नेचर दोनों बदल जाते हैं।
जब भी कोई बीमार होता है (अमीर हो या गरीब) तो वो डॉक्टर ढूंढता है , क्योंकि वहां सिर्फ डॉक्टर होता है कोई धर्म नहीं, सिर्फ एक ईश्वर डॉक्टर।
#शिक्षा हमेशा आगे बढ़ाती है आपको ,आपके भविष्व को।
एक आम इंसान जो वोटर है वो अपनी सुविधाओं के लिए प्रतिनिधि चुनता है, एक प्रतिनिधि अपनी सुविधा के लिए पार्टी चुनता है, अंत में भला किसका होता है, मेरा देश मेरे स्वाभिमान ठगे जाते है सेल्फी लेने वाले इंसान।
धर्म जाति की राजनीति करने वालों को छोटा सा संदेश
मैंने समाज में किसी को नमस्कार कहा, किसी को सलाम किया, किसी को गुड मॉर्निंग कहा, किसी को सत्य श्री अकाल कहा, परंतु ये सब कहने बोलने के लिए मेरे माता पिता ने नहीं कहा, उन्होंने मुझे शिक्षा प्रदान की और उस शिक्षा से मैंने ये सीखा।