सम्मानित मतदाता भाइयों और बहनों
लोकसभा चुनाव का आज पांचवा चरण है।
मेरी अपील है कि आप सभी मतदान अवश्य करें।
आपका अमूल्य वोट 'सशक्त-सुरक्षित भारत' का आधार बनेगा और 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करेगा।
ध्यान रहे- पहले मतदान करें-फिर जलपान करें!
देशभर के मेरे प्रिय बहनों एवं भाइयों,आज लोकसभा के चौथे चरण का मतदान हो रहा है।आप सभी से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में भागीदार बनकर समाज के हर वर्ग को सशक्त करने के साथ ही राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई मजबूती प्रदान करने वाली सरकार के लिए भारी संख्या में मतदान करें
धर्म की रक्षा एवं अपने पिता गुरु गोविंद सिंह जी के मान की रक्षा के लिए बाल्यकाल में ही शहादत देने वाले साहिबजादों फतेह सिंह जी व जोरावर सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#VeerBaalDiwas_2023#SahibZaade
अजर...अमर...अटल…
आदर्शों और विचारों से कभी समझौता न करते हुए, मां भारती के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले, हम सभी के प्रेरणास्रोत, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
#BJP4IND#BJP4UP
देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देकर क्रान्ति की अलख जगाने वाले महान क्रान्तिकारी, अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल जी, अशफ़ाक उल्ला खान जी और ठाकुर रोशन सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#Krantikari
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से लखनऊ में आज जनपद अयोध्या के रुदौली विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री राम चन्द्र यादव जी, श्रीमती रोली सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष, अयोध्या एवं श्री आलोक सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर महाराज जी के साथ अयोध्या के समग्र विकास हेतु संचालित परियोजनाओं के संबंध में चर्चा हुई।
1971 के युद्ध में अपना सर्वस्व अर्पण कर माँ भारती का गौरव बढ़ाने वाले भारतीय सेना के वीर सैनिकों को कोटि- कोटि नमन
समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विजय दिवस हमारे वीर सैनिकों को समर्पित है।जिनके अदम्य साहस से हम सभी सुरक्षित हैं
#VijayDiwas2023
अपनी काव्य रचनाओं से जन-जन में राष्ट्रप्रेम की भावना जाग्रत करने वाले राष्ट्रकवि, महान लेखक एवं पद्मभूषण से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#मैथिलीशरण_गुप्त
सामाजिक समरसता के पुरोधा, महान विचारक एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक परम पूज्य बालासाहेब देवरस जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
#BalasahebDeoras@RSSorg
मातृभूमि की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले भारतीय सेना के जवानों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, आज हम देश की सेवा में समर्पित सभी वीर सैनिकों के अविस्मरणीय बलिदान एवं उनकी अतुल्य सेवाओं के प्रति कृतज्ञ होकर उन्हें नमन करें!
#सशस्त्र_सेना_झंडा_दिवस
समतामूलक, सामाजिक राजनीतिक क्रांति के प्रणेता, महान विधिवेत्ता एवं अपनी मेहनत व बुद्धिमता से भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान देने वाले संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#BabaSaheb#drbrambedkar
"शं नो वरुणः"
अदम्य साहस एवं निष्ठा से देश की सामुद्रिक सीमाओं की रक्षा करने वाले पराक्रमी वीर नौसैनिकों को सादर नमन।
देश के समस्त नौसैन्य अधिकारियों एवं सैनिकों को "भारतीय नौसेना दिवस" की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#IndianNavyDay_2023#भारतीय_नौसेना_दिवस
अन्याय के विरुद्ध, न्याय और समाजहित के लिए सदैव तत्पर रहकर मां भारती की सेवा करने वाले देश एवं प्रदेश के सभी सम्मानित अधिवक्ता बंधुओं को अधिवक्ता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #AdvocatesDay
कुशल संगठनकर्ता, प्रखर राष्ट्रवादी व योग्य रणनीतिकार, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत तथा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@JPNadda
सरल-सहज व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, कुशल संगठन शिल्पी, भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री (संगठन) मा0 श्री धर्मपाल सिंह जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
@idharampalsingh@BJP4UP
पिछड़ों, गरीबों, वंचितों, शोषितों एवं महिलाओं के सामाजिक उत्थान व कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, महान विचारक व समाजसेवी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, नारी शिक्षा और समानता के अधिकार के प्रणेता महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।