देश के सभी सम्मानित उद्यमियों को MSME दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि एवं राष्ट्र के आर्थिक विकास व रोजगार सृजन में लघु उद्योगों का अहम योगदान है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में MSME सेक्टर को नई ताकत और भारतीय अर्थव्यवस्था को तीव्र गति मिलने के साथ साथ देश के नागरिकों को रोज़गार के नये अवसर प्राप्त हुए हैं।
माननीय प्रधानमंत्री जी को नमन!
कर्मठ, ऊर्जावान, सहज व मृदुभाषी भाजपा के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय परिवहन राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री @dayashankar4bjp जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ !
भगवान भोलेनाथ आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।
आज MSME दिवस पर देश के सभी उद्यमियों को हार्दिक बधाई !
आज के दिन पर भारत सरकार के MSME मंत्रालय के सचिव के हमारे कार्यकाल (अप्रैल 2020 से जनवरी 2021) दौरान किए गए कुछ कार्य याद आ गए जिनमें से कुछ यूँ हैं।
1. एमएसएमई की परिभाषा में आमूल-चूल परिवर्तन किया और निवेश की सीमा बढ़ाई;
2. एमएसएमई के रजिस्ट्रेशन को सम्पूर्ण ऑनलाइन किया: https://t.co/aeuDUCFwvg;
3. सही मायने में उद्यम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पेपरलेस बनाया;
4. एक भी काग़ज़ी दस्तावेज़ के बिना उद्यम रजिस्ट्रेशन देश में पहली बार संभव बनाया;
5. लघु उद्यमों की शिकायतों को दूर करने के लिए CHAMPIONS नामक ऑनलाइन फ़रियाद निवारण व्यवस्था बनाई जिसकी लांचिंग स्वयं माननीय प्रधानमंत्री जी तथा तत्कालीन माननीय एमएसएमई मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने किया;
6. कोरोना से लड़ने के लिए आवश्यक संसाधनों का देश में उत्पादन शुरू कराया: जैसे सेनेटाइजर का स्प्रे का पम्प तथा इसका लिक्विड, वेंटीलेटर, पीपीई किट, मास्क इत्यादि।
7. इसके फलस्वरूप देश इन उत्पादों में आत्मनिर्भर ही नहीं हुआ बल्कि निर्यात करने लगा;
8. कोविड काल में बंद पड़ रही फैक्टरियों और उनके बेरोजगार हो रहे मज़दूरों के लिए अनेक कदम उठाये;
9. विभाग की अन्य अनेक व्यवस्थाओं को ऑनलाइन किया जिसके लिए National Digital पुरस्कार भी मिला।
यह सब माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा तथा तत्कालीन माननीय एमएसएमई मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के मार्गदर्शन से संभव हुआ।
संतोष की एक और बात यह कि मैं तो जनवरी 2021 में स्वच्छिक निवृत्ति लेकर राजनीति में आ गया।
लेकिन CHAMPIONS और ऑनलाइन उद्यम रजिस्ट्रेशन सहित कई महत्वपूर्व प्रक्रियाएं पाँच वर्ष से वैसी ही भारत सरकार के इस मंत्रालय में आज भी जारी हैं।
सबको शुभकामना।
@narendramodi@myogiadityanath@AmitShah@NitinNabin@mppchaudhary@idharampalsingh@minmsme
#GoodGovernance
#HumaraUP #VikasExpress #MSME
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को सेशेल्स गणराज्य द्वारा 'Guardian of the Blue Horizon' सम्मान से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई!
एक के बाद एक प्रधानमंत्री को वैश्विक सम्मान मिलना इस बात का प्रमाण हैं कि भारत की प्रगति और विकास को दुनिया देख रही है।
माननीय प्रधानमंत्री जी को नमन!
विनम्र, कर्मठ व ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @dpradhanbjp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
आज प्रयागराज में माननीय जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में ऊर्जा विभाग के स्थानिक उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर आरडीएसएस, बिज़नेस प्लान के तहत हो रहे विभिन्न विकास कार्यों सहित क्षेत्र में की जा रही विद्युत आपूर्ति की समीक्षा व चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
@narendramodi@myogiadityanath@AmitShah@NitinNabin@mppchaudhary@idharampalsingh@UPPCLLKO@PVVNLHQ@KESCoHQ
#NayeBharatKaNayaUP
#GoodGovernance
#HumaraUP #VikasExpress
आपातकाल के काले अध्याय के 51 वर्ष पूरे होने पर आज प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर यहाँ लगी प्रदर्शनी में हर चित्र और हर दस्तावेज लोकतंत्र की उस पीड़ा की गवाही दे रहा था जिसे देश ने सहा।
सभी लोकतंत्र सेनानियों को पुनः नमन, जिन्होंने लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष किया, जेल गए और असहनीय यातनाएं सहीं।
@narendramodi@myogiadityanath@AmitShah@NitinNabin@mppchaudhary@idharampalsingh
#GoodGovernance
#HumaraUP #VikasExpress
#SamvidhanHatyaDiwas
यूपी में बिद्युत आपूर्ति: फिर से एक नई ऊँचाई…
देश में सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति करते हुए यूपी रोज़ तोड़ रहा अपना ही रिकॉर्ड…
कल 24 जून की रात 21:51 बजे बना एक नया रिकॉर्ड: 32673 MW.
परसों यह था: 32405 MW
इस गर्मी में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी जगहों में 24 घंटे बिजली देने का हो रहा प्रयास।
और वह भी अत्यधिक गर्मी से प्रभावित अवसंरचना तथा निरन्तर आ रहे आंधी-तूफ़ान जैसे प्राकृतिक अवरोधों के बावजूद।
विद्युत कर्मियों को हार्दिक बधाई।
बिजली का संयमपूर्ण उपयोग और आपके सहयोग की प्रार्थना है।
@narendramodi@myogiadityanath@AmitShah@NitinNabin@mppchaudhary@idharampalsingh@UPPCLLKO@PVVNLHQ@KESCoHQ
#NayeBharatKaNayaUP
#GoodGovernance
#HumaraUP #VikasExpress
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में दायित्व पाने वाले सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
पूर्ण विश्वास है कि आप सभी संगठन की विचारधारा, सिद्धांतों एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा सुशासन, विकास और राष्ट्रनिर्माण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पुनः सभी को बधाई!
मऊ जिले के घोसी क्षेत्र स्थित पीढ़वल मोड़ पहुँचकर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के दृष्टिगत स्थलीय मुआयना किया।
कल यहाँ हुई दुर्घटना का समाचार मिलते ही मैंने NHAI के अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के यूपी के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत किया और बताया कि इस जगह पर आए दिन दुर्घटना होती है। इसके निवारण का उपाय करना चाहिए।
इसके स्थायी समाधान हेतु मैंने चेयरमैन NHAI को पत्र भी लिखा है।
मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी वार्ता व पत्राचार के फल स्वरुप NHAI के अध्यक्ष ने वहाँ पर लोगों तथा छोटे वाहनों के आवागमन हेतु अंडरपास बनाने की सैद्धांतिक सहमति दे दिया है। साथ ही वहाँ की सर्विस रोड को भी आगे तक बढ़ाया जाएगा।
शीघ्र ही इस कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।
माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी को नमन!
सबको शुभकामना।
@narendramodi@myogiadityanath@AmitShah@NitinNabin@mppchaudhary@idharampalsingh
#NayeBharatKaNayaUP
#GoodGovernance
#HumaraUP #VikasExpress #NayeMauKaNirman
आज मऊ जिले के घोसी में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत आयोजित ‘जन चौपाल’ कार्यक्रम में शामिल होकर युवा साथियों को नियुक्ति पत्र एवं लाभार्थियों को लाभ वितरित किया।
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित #PMSuryaGhar पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश ने देशभर में अपना परचम लहराया।
अनेक श्रेणियों में यूपी पुरस्कृत हुआ।
🏆 सर्वाधिक उपभोक्ता आवेदन – प्रथम स्थान
🏆 सर्वाधिक सौर स्थापना – प्रथम स्थान
🏆 सर्वाधिक विक्रेता पंजीकरण – प्रथम स्थान
5.64 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्रों के साथ उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। लाखों परिवारों के बिजली बिल कम हुए हैं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई गति मिली है।
माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को नमन।
@myogiadityanath@AmitShah@NitinNabin@mppchaudhary@idharampalsingh
#NayeBharatKaNayaUP
#GoodGovernance
#HumaraUP #VikasExpress
#UttarPradesh #SolarEnergy #RenewableEnergy #EnergySecurity #ViksitBharat