@GaganPratapMath भारत कुमार के नाम से मशहूर भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता श्री मनोज कुमार जी का 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया।
हम उनकी आत्मा की शांति के लिए सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
ॐ शान्ति!
🙏🙏
मातृभूमि पर शीश चढ़ाने, जिस पथ जावें वीर अनेक
कवि, लेखक, पत्रकार, अध्यापक के रूप में अमिट छाप छोड़ने वाले माखनलाल चतुर्वेदी जी की जन्म जयंती है हार्दिक नमन 🙏
चाह नहीं मैं सुरबाला के, गहनों में गूँथा जाऊँ
चाह नहीं, प्रेमी-माला में, बिंध प्यारी को ललचाऊँ
चाह नहीं, सम्राटों के शव, पर हे हरि, डाला जाऊँ
चाह नहीं, देवों के सिर पर, चढ़ू भाग्य पर इठलाऊँ
मुझे तोड़ लेना वनमाली, उस पथ पर देना तुम फेंक
...
@common000786Om जिस पिक्चर को बनाने के लिए सभी किरदारों ने पैसा लिया हो, वो पिक्चर इतिहास कैसे बता सकती है और यदि पिक्चर्स ही इतिहास बताएंगी तो इतिहास के टीचर को स्कूल में क्या काम?
नोट- डिस्क्लेमर के साथ रिलीज हुई पिक्चर पूरी तरह इतिहास नहीं हो सकती|
आप सबका क्या राय है?
🙏
#Aj_Ka_Itihas
सिक्खों के दूसरे गुरु, गुरु अंगद देव की मृत्यु आज ही के दिन सन् 1552 में हुई थी। इस पद पर वे 7 सितम्बर, 1539 से 28 मार्च, 1552 तक रहे।
इन्होंने गुरुमुखी की स्वतन्त्र लिपि दी और गुरु नानक देव की जीवनी लिखी।
उनके पुण्य तिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं🙏
विश्व रंगमंच दिवस की स्थापना 1961 में इंटरनेशनल थियेटर इंस्टीट्यूट (International Theatre Institute) द्वारा की गई थी। 1962 में पहला अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संदेश फ्रांस की जीन काक्टे ने दिया था। वर्ष 2002 में यह संदेश भारत के प्रसिद्ध रंगकर्मी गिरीश कर्नाड द्वारा दिया गया था।
शून्य से टकरा कर सुकुमार
करेगी पीड़ा हाहाकार,
बिखरकर कन कन में हो व्याप्त
मेघ बन छा लेगी संसार!
- महादेवी वर्मा की कृति से
जन्म जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि|
🙏🙏
#महादेवी_वर्मा