@dineshbohrabmr राजनीति मे जो दिखता हैं वो होता नहीं हैं... कहीं बार सहानुभूति के लिए जानबूझकर टिकट काटा जाता हैं और निर्दलीय लड़ाया जाता हैं....यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ हैं.. राजनीति के अच्छे खिलाड़ी ऐसा गेम खेलते हैं ।
@PremSmeena49 जी हां पढा.. वाकई आपने प्रतियोगी अभ्यर्थियों की बेहतरीन दास्तान लिखी... पढने वाला अपनी ही कहानी समझ इसमें खो जाता हैं.. मेरी फेवरेट पुस्तकों मे से एक है.. सरकारी चाय के लिए
AICC सचिव , दबंग बेबाक नेतृत्वकर्ता , गाँव गरीब शोषितों की बुलंद आवाज़ , महिला सशक्तीकरण की रोल मॉडल , मारवाड़ की आयरन लैडी , जन जन की प्रिय ओसियां की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
@DivyaMaderna
@PremSmeena49 प्रिय प्रेम शंकर जी आपका उपन्यास सरकारी चाय के लिए पढा... एक ठेठ गांव देहात से निकले अभ्यर्थी की पीड़ा को आपने हूबहू बयां किया हैं.. । दुनिया का सबसे बड़ा संघर्ष युद्ध के मैदान में नहीं विद्यार्थियों के कमरों में हुआ हैं । सरकारी नौकरी पाने का दर्द वही समझ सकता हैं जो तड़पता है ।
@BARMERUPDATE बहुत बेहतरीन और सकारात्मक सोच...। भाषण देने की कला भी बहुत लाजवाब हैं .. धन्य हैं आपके माता पिता और गुरूजन जिन्होंने आपको इस सोच के काबिल बनाया ।
@DivyaMaderna राजनीति मे अपने उसूलों और सिद्धांतों के लिए मदेरणा परिवार जाना जाता हैं.. मदेरणा परिवार ने कभी चाटुकारिता की राजनीति नहीं की चाहे कुछ भी हो जाए..राजनीति मे ऐसे उदाहरण पूरे भारत मे नही मिलेंगे..। सिद्धांतों से समझौता कभी नहीं.. ।
@pantlp क्या भर्ती करने वाली संस्था RPSC और जिनकी पेपर सुरक्षा या गोपनीयता की जिम्मेदारी थी..उन पर भी कभी कोई कार्रवाई होगी ? सरकार इनकी जवाबदेही कब तय करेगी !
@pantlp क्या भर्ती रद्द करना ही स्थायी समाधान हैं.. जो मेहनत करके लगते हैं उन पर क्या बीतती हैं.. कुछ दोषियों के कारण निर्दोषों को भी सजा दोगे ? भारतीय कानून और न्याय प्रक्रिया घटिया हैं.. इसमें संशोधन करो..पेपर चोर , फर्जीवाड़े के लिए उम्र कैद हो.जो भी दोषी हो उसको भर्तियों से वंचित करो
@JATbera1 दोनों दिग्गज प्लेयर रोहित और कोहली का बिना फेयरवेल मैच खेले संन्यास लेना... आश्चर्यजनक फैसला हैं... लगता हैं बीसीसीआई , चयन समिति और इन खिलाड़ियों के बीच सबकुछ ठीक नहीं हैं... कुछ राजनीति तो जरूर हुई हैं..। खैर भारतीय क्रिकेट पर राजनीति हमेशा हावी रही हैं ।
@abhi_bish29 टीम आगाज़ फाउंडेशन आपके नेतृत्व मे ग्रामीण क्षेत्र मे शिक्षा और समाज सेवा मे बेहतरीन कार्य कर रही हैं... आप सामाजिक सेवा मे यूं ही अपना योगदान देते रहे आपका भविष्य उज्ज्वल हैं.. शुभकामनाएं
@JATbera1 प्रथम दृष्टया तो इसमें प्रिसिंपल और स्कूल स्टाफ के बीच तालमेल अच्छा नहीं हैं प्रिसिंपल ने स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार नहीं रखा होगा इसलिए अब स्टाफ अपने मन से अच्छा विदाई समारोह आयोजित नहीं करना चाहते.. इसलिए प्रिंसिपल को मजबूरन ऐसे आदेश निकालने पड़े ।
@DivyaMaderna बहुत कम नेता हैं जो शिक्षा की बात करते हैं अधिकतर नेता जनता को बेवजह के मुद्दों में उलझाते है। ओसियां की जनता बहुत सौभाग्यशाली है कि आप जैसा उच्च शिक्षित नेतृत्व मिला जो नयी पीढ़ी को नयी दिशा दे रहे हैं। आपका भाषण हमेशा मंच के अनुरूप होता है ये बहुत बड़ी बात है।
@DivyaMaderna दुख दर्द में मदेरणा परिवार हमेशा सच्चा हमदर्द रहा है। पीड़ित परिवार को विधायक कोष से एक करोड़ से भी ज्यादा राशि की स्वीकृति आपका अटूट अपनापन दिखाता है। इस परिवार सहित आसपास के ग्राम वासियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। आपका बहुत बहुत आभार ।
@Ramnarayan_Rj समाज की युवा पीढ़ी को कौम के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से परिचय के लिए युवा संस्कार शिविर की जरूरत है स्थान जयपुर या जोधपुर में कहीं भी रख लो लेकिन इस बार शिविर जरूर आयोजित होना चाहिए चौधरी साहब