Please support our school project
Campaign to Build A Model School For The Underprivileged Children
“Earlier I only used to graze cow, buffalo and play. After coming to the library, I came to know how important reading is...
To donate - https://t.co/4TQVAT20jP
किशनगंज में पहली बार
स्कूल में सिनेमा: देखने -दिखाने और समझने के तरीकों पर कार्यशाला
एक दिवसीय कार्यशाला उन युवाओं के लिए जो सिनेमा और वीडियो के माध्यम से पढ़ने -पढ़ाने को बेहतर और रोचक बनाना चाहते हैं ।
नोट:– अगर आप इस कार्यशाला में भाग लेना चाहते है तो 9771070709 पर करें।
"हर अच्छे काम का एक आकर्षण होता है।"
बिहार के सबसे पिछड़े जिले किशनगंज में बहुत ही सीमित संसाधनों में चल रहा हमारा लाइब्रेरी initiative में कुछ तो आकर्षण है कि लोग आकर्षित हो रहे हैं। राष्ट्रीय फलक पर अपने जिले और लाइब्रेरी initiative पर अपनी बात रखना हमेशा सुखद होता है।
Ripples of Hope की पहल और Seemanchal Library Foundation के सहयोग से
माहवारी स्वच्छता प्रबंधन और जागरूकता को लेकर Ilham Academy में चल रहे दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हो गया।
https://t.co/YyobLIXdnV
"स्कूल में संवैधानिक मूल्य और शिक्षकों की भूमिका" विषय पर 30 अप्रैल को एक कार्यशाला आयोजित की गई।
नोट:- आने वाले समय में हम युवाओं और स्कूलों के साथ मिलकर संवैधानिक मूल्यों पर आधारित ऐसे कई कार्यशालाओं के आयोजन का रूपरेखा बना रहे हैं।
लाइब्रेरी मॉडल पर शुरू हुआ सावित्री बाई फुले लाइब्रेरी अब एक लर्निंग सेंटर के तौर पर चल रहा है। 3 टीचरों के सहयोग से 100 से ज्यादा बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।यह सभी बच्चे under privilege हैं। और ज्यादातर तो स्कूल भी नही जाते।
#libraryinitiative#freeeducation
कुछ दिनों पहले कोचाधामन के जनता कन्हैयाबाड़ी अंतर्गत मॉडर्न पब्लिक स्कूल में हमारा एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी सह वर्कशॉप और फ़िल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। सुबह से दोपहर तक पुस्तक प्रदर्शनी सह वर्कशॉप और शाम में फ़िल्म स्क्रीनिंग की गई।
#librarymovement#freeeducation
लाइब्रेरी खोलना कोई बड़ी बात नही होती। बड़ी बात है लाइब्रेरी में लगातार बच्चे आये। इसलिए हमारी टीम ने बच्चो और उनके अभिभावकों में लाइब्रेरी और शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डोर टू डोर अभियान की शुरुआत की है।
#librarymovemant#freeeducation#slf
कोचाधामन के जनता कन्हैयाबाड़ी अंतर्गत मॉडर्न पब्लिक स्कूल में फ़िल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। फ़िल्म स्क्रीनिंग में अलग-अलग तरह की सामाजिक फिल्म्स दिखाएं गए और उन फिल्मों के आधार पर बच्चों से बातचीत की गई। फ़िल्म स्क्रीनिंग इनिशिएटिव हमारे जिले के लिए बिल्कुल एक नई पहल है।
वक़्त निकालकर जरूर आएं
18 और 19 मार्च को किशनगंज के कोचाधामन अंतर्गत जनता कन्हैयाबाड़ी के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में हमारा 2 दिवसीय Book Exhibition और फ़िल्म स्क्रीनिंग का आयोजन होने जा रहा है। आप सब से अनुरोध है कि वक़्त निकालकर कर जरूर आएं।
सावित्री बाई फुले लाइब्रेरी में साप्ताहिक गतिविधियों के दौरान साथी ग़ुलाम यज़दानी बच्चों के संग कवि सोहनलाल द्विवेदी जी की कविता "खड़ा हिमालय बता रहा है" का सामूहिक पाठ करते हुए।