पिछले छह दिनों से आमरण अनशन पर बैठे डी.एड./डी.एल.एड. अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचा हूं।
इस डबल इंजन की झूठी सरकार के राज में हमारे प���रदेश के युवाओं की स्थिति क्या है, यह देखिए
अपनी मांगों को लेकर बिना अन्न जल ग्रहण किए प्रतिदिन दर्जनों युवा अस्पताल दाखिल किए जा रहे हैं, धरनास्थल में कोई प्रशासन का प्रतिनिधि नहीं पहुंच रहा।
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO
पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठें युवाओं की सुध लेने वाला कोई नहीं है, दर्जनों अनशनकर्ताओ की सेहत खराब हो चुकी है, जिन्हें अस्पताल दाखिल किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के डी. एड. / डी.एल.एड. अभ्यर्थी पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर हैं।
माननीय सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के निर्देश के बावजूद छत्तीसगढ़ सरकार इन्हें सहायक शिक्षक के पदों पर नियुक्ति नहीं दे रही है.. जबकि 1300 से अधिक पद रिक्त हैं।
क्या यही थी मोदी की गारंटी ?
शासन प्रशासन से निवेदन करता हूं कि इन युवाओं की मांग पूर्ण कर शीघ्र अनशन समाप्ति की पहल करें।
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO