जमुई में लड़की के साथ हुई घटना को लेकर सांसद अरुण भारती बोले पुलिस ने पूरी घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है. सभी दोषियों की पहचान कर ली गई है और ज़िम्मेदार लोगों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है।कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा.
#MPArunBharti #LJPR #Jamui #JamuiPolice #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु 30 सितंबर की रात से बंद करने की तैयारी है. 1 अक्टूबर से बेली ब्रिज हटाने का काम शुरू होगा. करीब तीन महीने तक चलने वाले काम के बीच यात्रियों के लिए नाव, क्रूज और अन्य वैकल्पिक रास्तों पर मंथन हो रहा है.
#Bhagalpur#VikramshilaSetu #VikramshilaBridge #Bihar #BhagalpurNews #BridgeClosure #BailyBridge #AlternativeRoute #BoatService #BiharNews #TrafficNews #BreakingNews
सेकेंड हैंड वाहन खरीदने और बेचने वालों के लिए बड़ी राहत है. अब वाहन का मालिकाना हक ट्रांसफर कराने के लिए DTO कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी. खरीदार और विक्रेता आधार OTP वेरिफिकेशन के जरिए घर बैठे ऑनलाइन वाहन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.परिवहन अधिकारी के अनुसार, नए सॉफ्टवेयर को पारदर्शी और केंद्रीकृत बनाया गया है. पोर्टल पर आवेदन करने के बाद वाहन विक्रेता के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा. इसके बाद खरीदार का भी आधार OTP के जरिए सत्यापन किया जाएगा. दोनों पक्षों की डिजिटल सहमति मिलने के बाद ही चालान कटेगा और वाहन ट्रांसफर की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई RC (ऑनरबुक) डाक के माध्यम से खरीदार के पते पर भेजी जाएगी.
#SecondHandVehicleTransfer #OnlineVehicleTransfer #DigitalOwnershipTransfer #VehicleOwnership #BiharGovernment #BiharGovernmentNews #TransportDepartment #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से सड़क पर दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए SP विश्वजीत दयाल ने जांच के लिए SIT का गठन किया है. पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच के बाद घटना में शामिल तीन आरोपियों को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.
#Jamui #BiharSIT #JamuiPolice #JamuiViralVideo #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कहा कि गरीबों पर कोई कर नहीं लगाया जाएगा, लेकिन पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांवों में चल रहे ईंट-भट्ठे, निजी स्कूल, व्यावसायिक गतिविधियों और मोबाइल टावरों से पंचायतों को टैक्स अवश्य वसूलना चाहिए।इन व्यावसायिक गतिविधियों से मिलने वाले राजस्व से गांवों में कचरा प्रबंधन और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा सकेगा। सीएम होटल ताज में आयोजित 'ग्राम संसद, बिहार चैप्टर' को संबोधित कर रहे थे। इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर एवं ग्राम संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय मयूख ने किया।
#Bihar #SamratChoudhary #GramSansad #Panchayat #PanchayatTax #RuralDevelopment #VillageDevelopment #DrinkingWater #BiharNews #PanchayatiRaj #RuralEconomy
छपरा में डीएम वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक हुई. इसमें विभिन्न विभागों, प्रखंडों और अंचलों से जुड़े मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई. डीएम ने अधिकारियों को सभी मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में अभियान बसेरा-2 की समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, बीडीओ और सीओ को 22 सितंबर को प्रत्येक अंचल में विशेष सहयोग शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया.
#Chhapra #Saran #VaibhavShrivastava #DMChhapra #DistrictAdministration #CoordinationMeeting #AbhiyanBasera2 #SpecialCamp #BiharNews #AdministrativeReview #DistrictNews
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को ग्राम संसद कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गांवों के विकास को लेकर बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में विकास कार्यों के लिए एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह राशि पंचायतों के माध्यम से गांवों तक पहुंचाने की बात कही गई है। कार्यक्रम में पूरे बिहार से पंचायत प्रतिनिधियों को बुलाया गया था। ग्राम विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पंचायतों की स्थानीय चुनौतियों पर भी चर्चा हुई।
#Bihar #SamratChoudhary #BiharCM #GramSansad #Panchayat #RuralDevelopment #VillageDevelopment #BiharDevelopment #PanchayatiRaj #RuralEconomy #BiharNews #DevelopmentNews
बिहार के जमुई में युवती के साथ कथित छेड़खानी और बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर प्रतिक्रिया तेज हो गई है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि सरकार ऐसी घटनाओं को लेकर संवेदनशील है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उमेश कुशवाहा ने जमुई की घटना को लेकर सरकार की कार्रवाई का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोई भी घटना होती है तो सरकार संवेदनशील तरीके से कार्रवाई करती है। उनका कहना था कि घटना में जो भी दोषी हैं, उन्हें पुलिस की पकड़ में लाया जाएगा। उन्होंने इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल पर भी निशाना साधा। उमेश कुशवाहा ने बिहार में 2005 से पहले की कानून-व्यवस्था की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय छोटी-बड़ी घटनाओं पर सरकार की कार्रवाई को लेकर सवाल उठते थे। उनके अनुसार अब किसी घटना के बाद प्रशासन कार्रवाई करता है। उमेश कुशवाहा ने कहा कि दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे कानून के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध करने वाले किसी व्यक्ति को पुलिस की कार्रवाई से बचने नहीं दिया जाएगा।
#Jamui #Bihar #UmeshKushwaha #JDU #LawAndOrder #BiharPolice #Justice #RJD #POCSO #BiharNews
जमुई की घटना पर बोले राहुल गांधी- उस वीडियो में दिख रहे हर व्यक्ति की पहचान होनी चाहिए और उन अपराधियों पर POCSO के तहत मुकदमा चलाकर उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए. और अगर ये घटना 19 सितंबर की है तो गुनहगार अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं हैं?
#Jamui#RahulGandhi#POCSO #JusticeForVictim #Justice #Bihar #POCSOAct #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक होमगार्ड जवान और उनकी भाभी से पिस्टल के बल पर लूटपाट की. अपराधी महिला के सोने के जेवर, पर्स और बैग छीनकर फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
#Muzaffarpur#HomeGuard #PoliceInvestigation #BiharNews #BiharPolice #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर और एक्टर रितेश पांडे ने दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. आरोप है कि उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और पैसे न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. मामले में वाराणसी के सारनाथ थाने में FIR दर्ज की गई है. पुलिस के मुताबिक, इस केस में रितेश के पड़ोसी बुलबुल यादव और उसके एक अज्ञात साथी को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगा दी हैं.
#RiteshPandey #BhojpuriIndustry #FIRFiled #VaranasiPolice #BhojpuriStar #PoliceInvestigation #BhojpuriMusic #BhojpuriCinema