आज दिनांक 18.09.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी लखनऊ अनुभाग श्री किरीट राठोड द्वारा पीएसी लखनऊ/अयोध्या अनुभाग की अधीनस्थ वाहिनियों तथा SDRF के लंबित प्रकरणों की मासिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बिंदुवार समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए
आज पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी लखनऊ अनुभाग, लखनऊ श्री किरीट राठोड द्वारा हाउस गार्द कंटीजेन्ट के बैंड बैरक में व्यवस्थापित दलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई, रख-रखाव, अनुशासन एवं सतर्कता हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#UPPolice#PAC#Lucknow#Inspection
आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में आयोजित 51वीं उ0प्र0 पुलिस शूटिंग, शूटिंग स्पोर्ट्स एवं अलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता-2026 का समापन श्री किरीट राठोड, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी लखनऊ अनुभाग द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर किया गया।
आज 19 अगस्त 2026 को 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में 28वीं अन्तर वाहिनी पीएसी मध्य जोन एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ श्री किरीट राठोड, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी लखनऊ अनुभाग द्वारा किया गया।
आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर के तत्वावधान में आयोजित 51वीं उ0प्र0 पुलिस शूटिंग, शूटिंग स्पोर्ट्स एवं अलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता-2026 प्रतियोगिता का शुभारम्भ श्री किरीट राठोड, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी लखनऊ अनुभाग द्वारा किया गया।
आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को श्री किरीट राठोड, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी लखनऊ अनुभाग द्वारा 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं एवं परिसरों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को श्री किरीट राठोड, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी लखनऊ अनुभाग द्वारा 02वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं, कार्यालयों एवं परिसरों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को पीएसी मध्य जोन एवं पीएसी लखनऊ अनुभाग, लखनऊ कार्यालय में श्री किरीट राठोड, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी लखनऊ अनुभाग द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
जय हिन्द!
वंदे मातरम्!
आज दिनांक 11/08/2026 को श्री किरीट राठोड, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी लखनऊ अनुभाग द्वारा 32BN पीएसी, लखनऊ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सैनिक सम्मेलन में कार्मिकों को कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन हेतु प्रेरित किया गया।
आज 05/08/2026 को श्री किरीट राठोड, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी लखनऊ अनुभाग द्वारा वीरांगना अवंती बाई महिला वाहिनी, बदायूँ के निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का निरीक्षण कर समयबद्ध एवं मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए।
आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को श्री किरीट राठोड, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी लखनऊ अनुभाग द्वारा 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर श्री अमित कुमार, सेनानायक उपस्थित रहे।
विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जवानों का कल्याण, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता।
बेहतर आधारभूत सुविधाओं के साथ पीएसी लखनऊ अनुभाग की वाहिनियाँ जवानों के स्वास्थ्य, मनोबल और परिचालन दक्षता को निरंतर सुदृढ़ बना रही हैं।
आज दिनांक 28 जुलाई, 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी लखनऊ अनुभाग श्री किरीट राठोड (IPS) द्वारा 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ स्थित बारबर शॉप के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर सेनानायक श्री अमित कुमार (IPS) सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।
पुलिस उपमहानिरीक्षक लखनऊ अनुभाग श्री किरीट राठोड (आईपीएस) ने 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण दिनांक 24 जुलाई, 2026 को किया। निरीक्षण के दौरान महोदय ने वाहिनी परिसर में एमटी शाखा, प्रधान लिपिक कार्यालय, आंकिक शाखा एवं विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर निरीक्षण किया।
आज दिनांक 24 जुलाई, 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, लखनऊ अनुभाग, श्री किरीट राठोड (IPS) ने 11BN पीएसी, सीतापुर में आयोजित 27वीं अंतरवाहिनी पीएसी मध्य ज़ोन शूटिंग एवं असाल्ट प्रतियोगिता-2026 के समापन पर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
आज दिo 21/07/26 को पुलिस उपमहानिरीक्षक,पीएसी लखनऊ अनुभाग द्वारा अधीनस्थ समस्त वाहिनियों के सेनानायकों के साथ मासिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में वाहिनियों के प्रशासनिक कार्यों, प्रशिक्षण, संबंधी दायित्वों तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
आज, 19 जुलाई 2026 को एसडीएमए के नवनिर्मित भवन, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ में आयोजित आधुनिक राहत एवं बचाव उपकरणों की प्रदर्शनी का पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी, लखनऊ अनुभाग ने अवलोकन कर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, 32वीं वाहिनी पीएसी के बाढ़ राहत दल के प्रदर्शित उपकरणों की जानकारी प्राप्त की।
आज दिनांक 12.07.2026 को 35वीं वाहिनी पीएसी,लखनऊ में डॉ. प्रीतिंदर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन,लखनऊ,किरीट राठोड, पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी,लखनऊ अनुभाग एवं अमित कुमार, CO35BN की गरिमामयी उपस्थिति में "एक पेड़ माँ के नाम" थीम पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आज दिनांक 04/07/2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी, लखनऊ अनुभाग द्वारा राज्य आपदा मोचन बल SDRF का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन हेतु उपलब्ध संसाधनों,आधुनिक उपकरणों, प्रशिक्षण व्यवस्था,परिचालन तत्परता तथा राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता का गहन अवलोकन किया गया।
आज दिनांक 01.07.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी लखनऊ सेक्टर, श्री किरीट राठोड द्वारा एस डी आर एफ के ई दल के 1 प्लाटून व्यवस्थापन विकाश भवन बलरामपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।