आभार
जहानाबाद
विधानसभा परिवार
यह जीत आपके स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद की जीत है।
आप सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, युवाओं, बुज़ुर्गों और माताओं-बहनों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझे जहानाबाद की सेवा का अवसर दिया।
मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि अपने जहानाबाद को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे, क्षेत्र में विकास का परचम लहरायेंगे।
पुनः दिल से धन्यवाद आभार।
जनसेवक
राहुल कुमार
विधायक, 216- जहानाबाद विधानसभा
लोक आस्था, त्याग, तपस्या और समर्पण के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों एवं छठ व्रतियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान भास्कर एवं छठी मईया से प्रार्थना है कि बिहार की धरती पर सुख, शांति, समृद्धि और विकास का नया सवेरा हो तथा हर परिवार के जीवन में खुशहाली आए।
लोक आस्था, अटूट श्रद्धा, पवित्रता एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा का आज नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।
भगवान भास्कर एवं छठी मईया से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में आरोग्य, उन्नति और मंगल का प्रकाश बना रहे।
श्री तेजस्वी यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ। आप इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ बिहार की जनता की सेवा करते रहें।
अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक भारतीय वायुसेना के वीर जवानों को सलाम।
देश की आन, बान और शान की रक्षा में सदैव तत्पर हमारे वायु योद्धाओं को भारतीय वायुसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय हिंद! जय भारत!
#IndianAirForceDay
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
योगेश्वर श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद का वास हो तथा उनका जीवन-दर्शन हमें सदैव धर्म, सत्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहे।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा हमारे सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को और मजबूत करे।
—-
#रक्षाबंधन#RakshaBandhan#जहानाबाद#भाईबहन
छात्रों के अधिकार, निष्पक्ष परीक्षा और व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर आज 19 अगस्त को विशाल राजभवन मार्च।
समय: सुबह 11 बजे
स्थान: जे पी गोलंबर, पटना से राजभवन तक
आइए, छात्रहित और न्याय की इस आवाज़ को मजबूती दें।
#राजभवन_मार्च#छात्र_अधिकार#छात्रहित#निष्पक्ष_परीक्षा
देवाधिदेव महादेव के कंठहार नाग देवता की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और आरोग्य का वास हो।
भगवान भोलेनाथ एवं नाग देवता सभी का कल्याण करें।
नाग पंचमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
हर हर महादेव! 🔱
ॐ नमः शिवाय!
#नागपंचमी#NagPanchami#हरहरमहादेव
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन।
आइए, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें।
जय हिन्द!
जय भारत! 🇮🇳
#स्वतंत्रता_दिवस#15अगस्त
Patna, Bihar: On Prime Minister Narendra Modi's tweet regarding fast-track courts to hear paper leak cases, RJD MLA Rahul Sharma says, "The first step is in his own hands- he should seek the minister's resignation. The incident took place during the minister's tenure, and it did not happen just once but four times. The government should immediately ask for the minister's resignation because, as long as he remains in office, no fair investigation or justice can be ensured. The minister must resign immediately. Otherwise, he will keep trying to influence the entire investigation to protect himself"
भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ का दिव्य आशीर्वाद आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति लेकर आए। यह पावन पर्व हमें प्रेम, सेवा, समर्पण और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहे।
जय जगन्नाथ! 🙏
#RathYatra #JaiJagannath #ShriJagannath #JagannathRathYatra #LordJagannath #RahulKumar #MLAJehanabad #Jehanabad #Bihar #Blessings #SanatanDharma #FestivalOfFaith
राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस पर समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
सामाजिक न्याय, समानता, धर्मनिरपेक्षता और गरीब-गुरबों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लें। आइए, एकजुट होकर बिहार के विकास, भाईचारे और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करें।
मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के सभी शहीदों की अज़ीम कुर्बानी हमें सत्य, न्याय, धैर्य और अत्याचार के विरुद्ध डटकर खड़े रहने की प्रेरणा देती है।
मुहर्रम के इस पावन अवसर पर सभी को शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश अपनाने का संकल्प लें।
कर्बला के शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि।
#Muharram #Karbala #ImamHussain #YaHussain #Peace #Humanity #Brotherhood #Bihar #Jehanabad
सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और वंचितों की आवाज़ को बुलंद करने वाले जननायक श्री लालू प्रसाद यादव जी का संघर्षपूर्ण जीवन करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन प्रदान करें, ताकि आपका मार्गदर्शन हम सभी को निरंतर मिलता रहे।
जीवेत् शरदः शतम्।
लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!
@laluprasadrjd
प्रकृति हमारा सबसे बड़ा धन है। स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और हरियाली से भरपूर वातावरण ही स्वस्थ एवं सुखी जीवन का आधार है। आइए, इस विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल संरक्षण करने तथा पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने का संकल्प लें।
सभी क्षेत्रवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#WorldEnvironmentDay #SaveEnvironment #PlantTrees #GoGreen #EnvironmentalProtection #GreenFuture #विश्व_पर्यावरण_दिवस #पेड़_लगाओ_जीवन_बचाओ