SOG जब मान चुकी है तो सरकार की इतनी ढिलाई क्यो?
क्या सरकार नकलचियो की बैक डोर एंट्री कराने की फिराक में है।
स्थिति साफ है। युवाओं के साथ सभी ने कुठारागात किया है।
#राजस्थान_SI_परीक्षा_रद्द_करो
राजस्थान SI भर्ती में सात लाख 97 हजार युवाओं ने फॉर्म भरे थे। इनमें से तीन लाख 80 हजार ने परीक्षा दी। चयन हुआ 859 का। और अब पुलिस अपने ही महकमे से चुन-चुनकर ऐसे प्रशिक्षु SIs को गिरफ़्तार कर रही है, जिन पर परीक्षा में नकल करने का आरोप है। यह कितनी हैरानी की बात है कि पुलिस को अभियुक्त कहीं और नहीं, उसकी अपनी पुलिस लाइन में मिले। यह घटना एक तरह से राजस्थान के इतिहास में सरकारी सेवा की चयन प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्था के खोखलेपन को उजागर कर देने के लिए पर्याप्त है। इतना ही नहीं, राज्य में निर्वाचन आयोग ने इन जवानों को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने का जिम्मा भी सौंपा था। इनके पेपर और इंटरव्यू करवाने का जिम्मा उस आरपीएससी पर था, जिसे वर्तमान सरकार के कई मंत्री और पूर्व सरकार के एक बड़े नेता लगातार सवालों के घेरे में ले रहे थे। इसके बावजूद आरपीएससी में न पिछली सरकार ने कुछ बदला और न नई सरकार ने। इतना ज़रूर हुआ कि पेपर चोरी में शामिल रहने वाले एक सदस्य ने पूरे सिस्टम को तसल्ली से छकाया और जेल में बैठकर आरपीएससी और संवैधानिक प्रावधानों की नाक काटता रहा। क्या इस सबके बावजूद एसआई भर्ती का कोई अर्थ रह गया है? जाहिर सी बात है, यह पूरी भर्ती ही नए सिरे से होनी चाहिए।
#राजस्थान_SI_भर्ती_रद्द_करो
@NirmalUtkarsh मै उत्कर्ष से 2019 से जुड़ा हूं। आज तक जितने भी कोर्स खरीदे है, सभी से संतुष्ट हुआ हूं। परंतु 9 अक्टूबर से प्रारंभ ras mains बहुत असंतुष्ट हूं। उत्कर्ष द्वारा 22 से 25 अक्टूबर के बीच किए वर्कशॉप लेक्चर के वादों को बिल्कुल भी पूरा नही किया।
ना तो समय पर पाठ्यक्रम करवाया गया और ना ही workshop (जिनके द्वारा विषय परिचय करवाया गया वो) विषय-विशेषज्ञों द्वारा करवाया गया। और हमारी उतर शैली भी 11 जनवरी के बाद बंद कर दी गई। समस्या को लेकर अगर मेल करता हु तो वे अगल-बगल की बात करते है।
@pantlp Rajasthan में b.ed colleges मे इंटर्नशिप के नाम पर जिन विद्यार्थियों की अटेंडेंस कम है,उनकी 15 से20 हजार लेके खुली धांधली की जा रही है। क्या इस पर भी शिकंजा कसा जा सकता है।@phqjaipur @AcbRajasthan@1stIndiaNews@DainikBhaskar@sharatjpr
भास्कर ने RPSC की कमियां बता तारीख बढ़ाने का मुद्दा उठाया था, अब RAS मुख्य परीक्षा स्थगित। UPSC की तर्ज पर हर साल कैलेंडर भी जारी होगा। ब्यूरोक्रेसी ने स्थगित नहीं करने का फीडबैक दिया, कैबिनेट की बैठक में @DrKirodilalBJP ने विरोध किया...फिर सब सहमत हुए।
#BhaskarImpact#MyReport
#RAS_Mains अभ्यर्थियों का कहना था कि राजनीति से उन्होंने कोई वास्ता नहीं रखा !!
साथियों, व्यक्ति के जीवन में राजनीति अपरिहार्य दख्ल रखती है और सजगता से एकजुट होकर आप सबको नेतृत्व चुनना चाहिए। और याद रखना जब आपके किसी भी साथी का वाजिब हक मारा जा रहा हो, तब आप सिर्फ दर्शक बन कर ना रह जाना, वरना कल आपका हक भी छीन लिया जाएगा।
#NirmalChoudhary