मुज़फ्फरनगर में मजदूरों की बंधुआ मजदूरी का मामला बेहद चौंकाने वाला है।
बिना मज़दूरी दिए काम करवाने के अलावा, मजदूरों को कुत्तों से कटवाया गया, भाले से गोदा गया, कोड़े मारे गए, और उन्हें मवेशियों का चारा खिलाया गया। यह इंसानी गरिमा पर हमला है - पीड़ितों को न्याय के साथ पुनर्वास और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
साथ ही हमें यह भी पूछना ज़रूरी है कि मज़दूर ऐसी खतरनाक परिस्थितियों में किन मजबूरियों में फंस जाते हैं।
जब रोज़गार ख़त्म हो जाते हैं, आमदनी ठहर जाती है, और सबसे कमज़ोर वर्गों के लिए बने मनरेगा और श्रम कानूनों जैसी सुरक्षाएं कमज़ोर कर दी जाती हैं, तो हताशा बढ़ती जाती है। जिन लोगों के पास कोई और विकल्प या सुरक्षा नहीं होती, वो ऐसे शोषण का आसान शिकार बन जाते हैं।
यह कोई आम आपराधिक घटना नहीं है - यह एक धराशाई हुई अर्थव्यवस्था का मलबा है।
एक और पेपर लीक।
एक और परीक्षा रद्द।
इस बार महाराष्ट्र का TET।
देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है।
यह सिर्फ पेपर लीक नहीं,
यह युवाओं के भविष्य की चोरी है।
पंचकूला के सेक्टर-5 में HPSC के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों से मिलकर उनकी मांगों का समर्थन किया और उनसे अनशन खत्म करने की अपील की। कांग्रेस पार्टी सभी अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ सड़क से सदन तक लड़ेगी।
हरियाणा में HPSC युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। क्लास A और B नौकरियों में स्थानीय युवाओं की अनदेखी कर बाहरी लोगों को तरजीह दी जा रही है। BC, SC की वैकेंसीज नहीं भरी जाती, कहीं 35% क्राईटेरिया अड़ा देते हैं, तो कहीं सीटें खाली छोड़ दी जाति है। HPSC का रवैया ठीक नहीं है।
सरकार से मांग है कि तुरंत एक कमेटी बनाकर युवाओं की जायज मांगों का समाधान करे।
एक आँसू भी हक़ूमत के लिए खतरा है,
तुमने देखा नहीं आँखो का समंदर होना ..
मुख्यमंत्री साहब जिस महीने में हरियाणा के लोग प्याऊ लगा लगा कर पानी पिलाते हैं, उस महीने में आपने बुजुर्गों को पानी के लिए रुला दिया, सत्ता का नशा और एक विधायक की ज़िद्द इतनी बड़ी भी नहीं होनी चाहिए कि अपने पिता की उम्र के बुजुर्गों के आँसू भी दिखाई ना दें।
मेरे लिए ये पल बेहद भावुक था जब देखा कि हमारा एक बुज़ुर्ग इस सरकार की ज़िद्द के आगे रो पड़ा,
पर मैं अपने चैनत गाँव से कहना चाहता हूँ कि हम आपके साथ हैं और जीत आपके संघर्ष की ही होगी, सरकार को झुकना पड़ेगा और पानी देना ही पड़ेगा।
पूर्व मंत्री @RaoNarenderS जी को @INCHaryana का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी इस नयी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
आज दिल्ली आवास पर...
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge ने श्री @RaoNarenderS को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया।
साथ ही, श्री @BhupinderShooda को हरियाणा का CLP लीडर नियुक्त किया है।
आप दोनों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
उत्तराखंड के युवा पत्रकार राजीव प्रताप जी का लापता होना और फिर मृत पाया जाना सिर्फ़ दुखद नहीं, भयावह है।
इस मुश्किल वक्त में शोकाकुल परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और उनके साथ खड़ा हूं।
BJP राज में आज ईमानदार पत्रकारिता भय और असुरक्षा के साये में जी रही है। जो सच लिखते हैं, जनता के लिए आवाज़ उठाते हैं, सत्ता से सवाल पूछते हैं - उन्हें धमकियों और हिंसा से चुप कराने की कोशिश की जा रही है। राजीव जी के साथ हुआ पूरा घटनाक्रम ऐसे ही षड़यंत्र की ओर इशारा करता है।
राजीव जी की मृत्यु की अविलंब निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को बिना देरी न्याय मिलना चाहिए।
हरियाणा की धरती और हमारे नौजवानों के सपनों और देश सेवा के उनके जुनून को अग्निपथ योजना ने ठेस पहुँचाई है।
पहले हर साल हरियाणा से 5500 युवाओं की फौज में पक्की भर्ती होती थी, अब घटकर सिर्फ 925 रह गई हैं, और 4 साल बाद केवल 200 ही सेना में बने रहेंगे।
अग्निपथ में न पक्की नौकरी, न पेंशन, न सरकारी सुविधाएँ, और न शहीद का दर्जा मिलता है। यह न केवल युवाओं के सपनों के खिलाफ है, बल्कि देश की सबसे ताकतवर फौज को कमजोर कर रहा है।
@DeependerSHooda
कांग्रेस हाईकमान द्वारा पूर्व मंत्री और विधानसभा में मेरे साथी रहे @RaoNarenderS जी को हरियाणा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें विश्वास है आपके नेतृत्व में संगठन और मजबूती व नयी दिशा पाएगा।
निवर्तमान अध्यक्ष @INCUdaiBhan जी का धन्यवाद।
कांग्रेस नेतृत्व द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री श्री @BhupinderShooda जी को नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री श्री @RaoNarenderS जी को @INCHaryana प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का हार्दिक आभार।
हम सभी कांग्रेसजन मिलकर जनता की आवाज को बुलंद करेंगे व पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
नेता विपक्ष @BhupinderShooda जी से मिलने पहुंचे अध्यक्ष @RaoNarenderS जी।
दोनों नेताओं ने एक दूसरे को नई जिम्मेदारी के लिए दी बधाई और हाई कमान का किया धन्यवाद 🙏
पूर्व मुख्यमंत्री श्री @BhupinderShooda जी को नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार श्री @RaoNarenderS जी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह ऐतिहासिक निर्णय हरियाणा कांग्रेस को और मज़बूत करेगा और जनता की असली आवाज़ को नई बुलंदी देगा।
अब हर मुद्दे पर गूंजेगी कांग्रेस की आवाज।
हुड्डा साहब का घर हर रोज़ खुला रहता है — सीधे प्रदेश की 36 बिरादरी और जनता से जुड़ने के लिए। हर रोज़ उनके आवास पर जुटने वाली भीड़ उनकी सादगी, मिलनसारिता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। यही निरंतर जुड़ाव और भरोसा है, इसीलिए हुड्डा साहब आज प्रदेश के सच्चे जनाधार वाले नेता हैं।
@BhupinderShooda@DeependerSHooda
मुझे एक बार फिर से हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किये जाने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और सभी साथी विधायकों का आभार। साथ ही नव-नियुक्त अध्यक्ष पूर्व मंत्री @RaoNarenderS जी को बधाई।
निवर्तमान अध्यक्ष @INCUdaiBhan जी का भी बहुत-बहुत धन्यवाद। जिनके नेतृत्व में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा, सीटें बढ़ी।
बीजेपी के खिलाफ हम मिलकर हरियाणा की जनता के हित और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। @INCHaryana
मै नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं और नवनिर्वाचित अध्यक्ष @RaoNarenderS जी को बहुत बहुत बधाई देता हूं ।
पूर्व अध्यक्ष @INCUdaiBhan जी का हम बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं जिनके नेतृत्व में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा, आगे भी हम एकसाथ जनहित की लड़ाई लड़ते रहेगें। @BhupinderShooda जी
प्रदेश युवा कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी ने वोट चोरी के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के साथियों को संबोधित किया।
लोकतंत्र की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है और हम जनता के सामने हर घटना को, हर साक्ष्य को लाएंगे, जवाबदेही तय करेंगे। संविधान पर हमला अब किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। #वोटचोर #वोट_चोर_गद्दी_छोड़ #VoteChori
@RahulGandhi@SachinPilot@Allavaru@UdayBhanuIYC@IYC@Rajasthan_PYC