मदन जी, भाड़े का हिसाब तो आप ही बताएँ…
विरोध करने वाला अगर “भाड़े का” है,
तो पत्थर फेंकने वालों का ठेका किसके पास था?
भाड़ा आपसे बेहतर कौन तय करेंगा..
@madanrrathore
AICC सचिव एवं पूर्व IYC अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बीवी जी को कांग्रेस सेवादल का मुख्य संगठक नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ |
@srinivasiyc
छोटे भाई अनीराज मीना के लग्न समारोह में आपकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस शुभ अवसर को और भी विशेष बना दिया। आपके आत्मीय स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए समस्त परिवार की ओर से हृदय की गहराइयों से आभार। आपके आगमन से हमारा उत्साह कई गुना बढ़ गया। 🙏
@GovindDotasra
राहुल गांधी जी ने पहले कहा था कि भारत सरकार सिर्फ चुनाव का इंतजार कर रही है। उनके अनुसार, चुनाव के बाद इन मामलों में बड़े बदलाव होंगे। उन्होंने कहा कि ग्लोबल हालात की वजह से हम चुनौतियों से असरदार तरीके से निपटने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। इसलिए, कुकिंग गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स समेत ज़रूरी चीज़ों की कीमतें बढ़ानी पड़ीं...
: श्री @SachinPilot
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में यात्री बस के गहरी खाई में गिरने से हुए हृदयविदारक हादसे में कई लोगों की मृत्यु की ख़बर अत्यंत दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मृतकों के परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
महान समाज सुधारक और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
महात्मा फुले जी ने महिलाओं-वंचितों की शिक्षा के लिए ऐतिहासिक प्रयास किए और समाज को न्याय एवं समानता का रास्ता दिखाया। उनके विचार सदैव हम सबका मार्गदर्शन करेंगे।