2nd Grade PTI भर्ती आखिर कब आएगी?
विभाग में अनेक पद रिक्त हैं, DPC के बाद और भी पद खाली हो चुके हैं। फिर भी न विभाग कोई अपडेट दे रहा है, न ही RPSC।
माननीय सरकार एवं सभी बेरोजगार नेताओं से निवेदन है कि 2nd Grade PTI भर्ती पर जल्द निर्णय लें।
@RajCMO @EduDeptRajasthan #Rajasthan
2nd Grade PTI भर्ती आखिर कब आएगी?
विभाग में पहले से ही अनेक पद रिक्त हैं, हाल ही में हुई DPC के बाद और भी पद खाली हो गए हैं। फिर भी न विभाग कोई अपडेट दे रहा है, न ही RPSC। लंबे समय से अभ्यर्थी भर्ती का इंतज़ार कर रहे हैं।
@BhajanlalBjp@RajCMO@saten_08@kamal_kanawaria
2nd Grade PTI भर्ती आखिर कब आएगी?
विभाग में पहले से ही अनेक पद रिक्त हैं, हाल ही में हुई DPC के बाद और भी पद खाली हो गए हैं। फिर भी न विभाग कोई अपडेट दे रहा है, न ही RPSC। लंबे समय से अभ्यर्थी भर्ती का इंतज़ार कर रहे हैं।
माननीय सरकार एवं सभी बेरोजगार नेताओं से निवेदन है कि ..
पीटीआई भर्ती 2022 ✨
🎯20 जून को एसीएस महोदय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय ।।
🎯भरतपुर रिपोर्ट 16 जून |
🎯जिनकी रिपोर्ट बाकी है उनकी सूचना 29 जून तक प्रेषित करनी है |
🎯आगामी राज्य स्तरीय बैठक के लिए कार्य जारी |
पीटीआई भर्ती 2022
13 राज्य 75 यूनिवर्सिटी, पहाड़ जैसी चुनौती पर अंतिम भरोसा निदेशालय बात की प्रमाणिकता रही ।।
अब तक 18 जिलों में 500 शिक्षकों का स्थाईकरण और वेतन नियमितीकरण पूर्ण हो चुका है ।
28 जून को फॉरेस्टर एग्जाम है, टाइम से पहले ही सेंटर पर पहुंचे, ड्रेस कोड के अनुसार जाएं, ब्लूटूथ, मोबाइल और AI वाले मेटा ग्लासेस, चश्मों को स्क्रीन करने के सख्त नए आदेश हैं, गलती से भी गलती न करें।
सभी 3.7 लाख कैंडिडेट्स को हमारी बेस्ट विशेज।
ये ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) : शारीरिक शिक्षा अध्यापक (PTI) ग्रेड -III सीधी भर्ती 2026 का आयोजन अब 13 सितंबर 2026 कों नहीं होगा।
1000 पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन अब अप्रैल माह 2027 में होगा।
PTI भर्ती परीक्षा तिथि में बार-बार देरी: युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़?
राजस्थान में PTI भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा तिथि का बार-बार आगे बढ़ना गंभीर चिंता का विषय बन गया है। लगभग 17 माह पहले परीक्षा की घोषणा होने के बाद भी अभ्यर्थी लगातार तैयारी में जुटे रहे, लेकिन अब परीक्षा को 10 माह और आगे बढ़ाने की चर्चा ने युवाओं को निराश कर दिया है।
भर्ती परीक्षाएं केवल एक परीक्षा नहीं होतीं, बल्कि लाखों युवाओं के सपनों, मेहनत और भविष्य से जुड़ी होती हैं। लंबे समय तक अनिश्चितता बने रहने से अभ्यर्थियों पर आर्थिक, मानसिक और सामाजिक दबाव बढ़ता है। कई उम्मीदवार अन्य अवसर छोड़कर इसी भर्ती की तैयारी में लगे रहते हैं, ऐसे में बार-बार की देरी उनके करियर की गति को प्रभावित करती है।
युवाओं का सवाल है कि यदि परीक्षा कार्यक्रम पहले से निर्धारित था, तो ऐसी कौन-सी परिस्थितियां उत्पन्न हुईं जिनके कारण परीक्षा को इतने लंबे समय तक टालना पड़ा? पारदर्शिता और जवाबदेही किसी भी भर्ती प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता होती है।
अभ्यर्थी यह अपेक्षा करते हैं कि भर्ती एजेंसियां और संबंधित अधिकारी समयबद्ध तरीके से परीक्षाओं का आयोजन करें तथा यदि किसी कारणवश परिवर्तन आवश्यक हो तो उसके स्पष्ट और ठोस कारण सार्वजनिक किए जाएं। युवाओं की मेहनत, समय और विश्वास का सम्मान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
आज आवश्यकता इस बात की है कि भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर अभ्यर्थियों को निश्चितता प्रदान की जाए, ताकि उनके भविष्य से जुड़ी आशंकाएं समाप्त हो सकें और उनका विश्वास व्यवस्था में बना रहे।
@alokrajRSSB@RajCMO@BhajanlalBjp
पीटीआई भर्ती में 5000 पद करने की मांग
पीटीआई भर्ती-2026 में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने राज्यमंत्री केके विश्नोई को ज्ञापन सौंपा।
छात्रनेता वीरेंद्र सिंह बस्तवा व छैल सिंह तापु के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में केवल 900 पद निर्धारित हैं, जिससे हजारों प्रशिक्षित युवा रोजगार से वंचित रह जाएंगे।
छात्रनेता वीरेंद्र सिंह ने विद्यालयों में खेल गतिविधियों को सुदृढ़ करने के लिए पद बढ़ाकर कम से कम 5000 करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने मंत्री जी से इस विषय को सरकार के समक्ष रखने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जसवंत सिंह , अगर सिंह , सोहन सिंह, हिम्मत सिंह , समंदर सिंह , भंवर सिंह , शेर सिंह शामिल रहें
PTI भर्ती में पद बढ़ाने की मांग की थी, भर्ती ही आगे बढ़ाने की नहीं!
युवाओं ने अतिरिक्त पदों की मांग की, लेकिन बोर्ड ने परीक्षा को ही 2027 तक टालने का रास्ता चुन लिया। यह अभ्यर्थियों के साथ सीधा अन्याय है। वर्षों से तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करो।