केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्र की सुरक्षा व जनता की रक्षा के लिए सच्ची निष्ठा एवं निःस्वार्थ भाव से तत्पर समस्त जांबाज जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं।
छात्रों पर हुई बर्बरता और पुलिस की शक्ति के दुरुपयोग की जो खबरें सामने आ रही हैं, वे बेहद चिंताजनक हैं।
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। छात्र शक्ति की आवाज़ को दबाने और उन्हें कुचलने का कोई भी प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
छात्र ही देश का भविष्य हैं। ऐसे में उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार करके सरकार आखिर क्या संदेश देना चाहती है?
Heartiest congratulations to Mirabai Chanu on winning her third consecutive Commonwealth Games gold medal.
I also extend my heartfelt congratulations to Rishikanta Singh Chanambam on his remarkable performance and achievement at the Commonwealth Games.
My best wishes!
भूतपूर्व राष्ट्रपति एवं विश्वविख्यात वैज्ञानिक डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
अंतरिक्ष एवं रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में उन्होंने भारत को वैश्विक पटल पर महाशक्ति के रूप में पहचान दिलाई। उनके आदर्श, नैतिक मूल्य एवं प्रेरणादायी विचार सदैव आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
Congress General Secretary (Org.) Shri @kcvenugopalmp addressed the 15th Training Camp of the newly appointed DCC Presidents of Tamil Nadu.
📍 Tamil Nadu
This is what the Rajasthan Education Minister has to say about the police brutality of Lathi charge, tear gas shelling and pellet guns being fired upon unarmed students.
Such an ugly display of arrogance and so much disdain for students and youngsters.
Truly shocking.
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रघु शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@RaghusharmaINC
मोदी जी, करोड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद करने के बाद अब आधी रात की Reel से उनका वक़्त बर्बाद मत कीजिए।
प्रधान बर्ख़ास्त। दोषियों पर कार्रवाई। छात्रों से माफ़ी।
इससे कम कुछ भी मंज़ूर नहीं।
छात्रों की गूंज, देश की मांग— धर्मेंद्र प्रधान को मंत्री पद से हटाया जाए और इस्तीफा लिया जाए।
यह मांग NEET पेपर लीक के बाद से उठनी शुरू हुई थी और अब यह आंदोलन का रूप ले चुकी है। पूरा देश, हर परिवार, हर नागरिक और विशेषकर युवा— पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार से आक्रोशित है। जब तक इस मामले में निष्पक्ष और जवाबदेह कार्रवाई नहीं होती, तब तक युवा अपनी आवाज़ बुलंद करता रहेगा और सरकार से जवाब मांगता रहेगा।
असली सवाल अब भी वही है— जिन लोगों ने इस भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया, जिन्होंने पेपर लीक जैसी घटनाओं को पनपने दिया और लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, उनके नाम सार्वजनिक क्यों नहीं किए जा रहे? जवाबदेही तय करने से क्यों बचा जा रहा है? और सबसे बड़ा सवाल— शिक्षा मंत्री को बचाने के लिए सरकार क्यों लगी हुई है?
कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विराटनगर के पूर्व विधायक श्री इंद्राज गुर्जर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका अनुभव, नेतृत्व एवं जनसेवा का भाव निरंतर समाज और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देता रहे।
आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो और आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां एवं अपार सफलता लेकर आए।
@IndrajGurjarinc
यह बेहद दुःखद और शर्मनाक है कि अपने जायज़ न्याय को लेकर संघर्ष कर रहे हमारे छात्रों और युवाओं को इतनी बर्बरता का सामना करना पड़ा। साहिल सहित जिन छात्रों ने यह अमानवीय व्यवहार सहा है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है।
प्रधानमंत्री मोदी देर रात वीडियो जारी कर रहे हैं, लेकिन सच यह है कि युवा इस सरकार पर अपना भरोसा खो चुके हैं। देश में बार-बार हुई परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार गहरे पैर जमा चुका है और लाखों युवाओं का भविष्य इसकी भेंट चढ़ चुका है।
समय बीत चुका है—अब केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। युवा पारदर्शिता, जवाबदेही और न्याय चाहते हैं।
CPP Chairperson Smt. Sonia Gandhi ji writes a column, published in The Hindu, highlighting the Government’s failure to reform India’s education system and has ignored students’ concerns about quality of education and accountability.
वल्लभनगर की पूर्व विधायक श्रीमती प्रीति शक्तावत जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो। मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@PreetiGSS
“स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर ही रहूँगा” नारे के माध्यम से देशवासियों को स्वतंत्रता के प्रति जागृत करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर का संघर्षपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने शिक्षा को अपना सबसे बड़ा साधन बनाया और सामाजिक न्याय, समानता तथा मानवाधिकारों की स्थापना के लिए आजीवन संघर्ष किया। भारतीय संविधान के शिल्पकार के रूप में उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि देश के प्रत्येक नागरिक—विशेषकर वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों—को समान अधिकार, न्याय, अवसर और सम्मान प्राप्त हो।
डॉ. अम्बेडकर का मानना था कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसलिए उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया तथा राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दिया जा सकता है।
आज जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
युवाओं ने जब-जब अपनी आवाज़ बुलंद की है, तब-तब इतिहास ने एक नया अध्याय लिखा है और बदलाव की नई क्रांति की शुरुआत हुई है।
हमारे देश का भविष्य—Gen Z और युवा—पेपर लीक जैसे अन्याय और भ्रष्टाचार को अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे, न ही अपने अधिकारों की लड़ाई से पीछे हटेंगे।
न जाने कितने मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रों के सपने इस भ्रष्ट सिस्टम की भेंट चढ़ गए, कितने युवाओं की वर्षों की मेहनत और उम्मीदें इन घोटालों ने छीन लीं।
आज छात्रों के “मन की बात” बिल्कुल स्पष्ट है— मोदी सरकार को हठ छोड़कर छात्रों से संवाद स्थापित करना चाहिए, पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही तय करते हुए उन्हें पद से हटाना चाहिए।
जयपुर में आयोजित कार्यक्रम “छात्र युवा न्याय — बदलाव गूंज” कार्यक्रम में छात्रशक्ति को संबोधित किया।
@VinodJakharIN@AbhimanyuP00NIA@MukeshBhakar_@ManishYadavIn@IndrajGurjarinc@SunilSharmaInc_@AnilChopra_@RakeshMeena_