मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी छात्र संघ चुनाव हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निम्नानुसार चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार द्वारा सस्ता डेटा देने के पीछे की पोल खोल दी🔥🔥
राहुल गांधी🔥— इंस्टाग्राम , फेसबुक , व्हाट्सएप आदि 21वीं सदी का सबसे नया नशा है।
जब आपका ध्यान फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रहेगा तो आप सरकार से सवाल नहीं कर पाएंगे इसीलिए मोदी सरकार आपको सस्ता डेटा दे रही है।
आप सरकार से ये सवाल नहीं कर पाएंगे कि आपने हमें यूनिवर्सटी, सस्ते अस्पताल, सस्ता स्कूल क्यों नहीं दिया ?
नोट — आज के दौर में ये बिल्कुल सच है कि बहुत सारे युवा अपना पूरा दिन रील और फेसबुक देखने में निकाल देते हैं।
आज भोपाल के इंदिरा भवन में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी के साथ भागीदारी की!
इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी (वर्चुअल), नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी, राज्यसभा सांसद श्री विवेक तन्खा जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह जी, गोविंद सिंह जी, CWC सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल जी भी उपस्थित रहे!
इसके अतिरिक्त पूर्व मंत्रीगण कांतिलाल भूरिया जी, सज्जन वर्मा जी, बाला बच्चन जी, विजयलक्ष्मी साधो जी, तरुण भनोट जी, पूर्व विस अध्यक्ष एनपी प्रजापति जी, महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा जी, वरिष्ठ विधायक फूल सिंह बरैया जी, विक्रांत भूरिया जी, आरिफ मसूद जी, घनश्याम सिंह जी, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक जी, नीटू सिंह सिकरवार जी, सत्यनारायण पटेल जी, सह-प्रभारी रणविजय सिंह जी, राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र मरावी जी, हिना कावरे जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे जी, सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव जी, NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे जी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी जी की भी उपस्थित रही!
सत्ता के लुटेरे दतिया की पवित्र भूमि को भी छल और धनबल से कलंकित करना चाहते थे! जनता और मां पीतांबरा ने ऐसा सबक सिखाया है कि कभी भूल नहीं पाएंगे!
📍दतिया
ॐ त्र्यंबकम यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धंनांत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।
श्रावण मास के शुभारंभ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव श्री महादेव जी सभी पर कृपा बनाए रखें, सुख, समृद्धि, संपन्नता में बढ़ोतरी प्रदान करें, करबद्ध प्रार्थना है।
हर-हर महादेव
पेपर लीक रोकने के लिए सरकार ने टेलीग्राम बैन किया..!
पर असली सरगना मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा कब होगा...?
वाह री मोदी सरकार...चोरी ओर सीनाजोरी...!
@narendramodi@RahulGandhi
देश के हर युवा से मेरी एक बात - आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की सज़ा मिलती है।
हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, हर अधूरी भर्ती - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है।
मैं जानता हूँ आप थक चुके हैं। ग़ुस्से में हैं। पर याद रखिए - जब सरकार सुनने को तैयार न हो, तब आवाज़ ऊँची करनी पड़ती है।
इसलिए मैं आप सबको बुला रहा हूँ - 17 जून, कोटा। छात्रों की गूंज।
आइए, मिलकर एक ऐसी हुंकार बनें जिसे अनसुना करना नामुमकिन हो। कोटा से शुरुआत - फिर देश के हर कोने तक।
ये आपके भविष्य की लड़ाई है। और मैं आपके साथ हूँ।
🗓️ 17 जून | छात्रों की गूंज | कोटा महारैली
#ChhatronKiGoonj
मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी, AICC महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री भंवर जितेंद्र सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
श्री राम राजा सरकार की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। आप दीर्घायु हों तथा स्वस्थ, सुखी, और समृद्ध जीवन का आनंद प्राप्त करें।
@JitendraSAlwar
भाजपा के पास तीसरा राज्यसभा सांसद बनाने के लिए 8 से 10 विधायक कम हैं, फिर भी उसने अपने तीसरे उम्मीदवार का नामांकन दाखिल कराया है।
मध्य प्रदेश में भाजपा लोकतंत्र का चीरहरण करना चाहती है, लेकिन हमारे सभी विधायक एकजुट हैं। हम सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी को राज्यसभा भेजकर भाजपा को सबक सिखाएँगे।
राजगढ़ जिला कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष, हमारे साथी श्री रघुवीर सिंह चंदेल जी की सारंगपुर पुलिस द्वारा षड्यंत्रपूर्वक की गई गिरफ्तारी निंदनीय है।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाजपा नेताओं के दबाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर इस प्रकार की निराधार एवं दबावपूर्ण कार्रवाई जनता की आवाज़ को दबाने का प्रयास है। उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 का दुरुपयोग कर अनावश्यक रूप से प्रताड़ित करते हुए जेल भेजा गया है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
राजगढ़ प्रशासन से मांग है कि श्री रघुवीर सिंह चंदेल जी को शीघ्र रिहा किया जाए। लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ को दबाने का प्रयास स्वीकार्य नहीं है।
बात है 2005 की..जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के तौर पर अमेरिका की यात्रा पर थे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, एक विदेशी पत्रकार ने बड़े व्यंग्य भरे अंदाज में डॉ. सिंह से पूछा "प्रधानमंत्री जी, आप इतने शांत क्यों रहते हैं? क्या आपकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है?"
वो दौर भारत के लिए बहुत अहम था। एक तरफ भारत-अमेरिका परमाणु समझौते पर काम चल रहा था, तो दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजरें भारत पर जमी थीं।
जब विदेशी पत्रकार ने बड़े व्यंग्य भरे अंदाज में डॉ. सिंह से पूछा उस समय पूरे हॉल में सन्नाटा था। सब यह देख रहे थे कि प्रधानमंत्री क्या जवाब देंगे। डॉ. सिंह ने कोई गुस्सा नहीं किया, कोई आक्रामक भाषण नहीं दिया। उन्होंने बस एक हल्की सी मुस्कान के साथ बहुत सादी भाषा में कहा:
"देखिए, मैं एक अर्थशास्त्री हूँ। और अर्थशास्त्री यह अच्छी तरह समझते हैं कि शोर मचाने से बाजार या नीतियां नहीं सुधरतीं। काम तो ठोस नीतियों से होता है। शोर मचाने के लिए तो वैसे भी बहुत लोग हैं।"
उनके इस जवाब ने वहां बैठे दिग्गजों को चुप करा दिया। अगले दिन अखबारों की हेडलाइन बनी— "The Quiet Diplomat" (शांत कूटनीतिज्ञ)।
डॉ. सिंह का वह कार्यकाल जिसमें उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च करके अपनी छवि नहीं चमकाई, झूठे वादे नहीं किये, हर समस्या के लिए विपक्षी पार्टी को जिम्मेदार नहीं ठहराया, आज भी आर्थिक सुधारों के लिए याद किया जाता है।
#ManmohanSingh
बंगाल में एक नया कांड सामने आया है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
दावा है कि - हुमायूं कबीर की BJP से ₹1000 करोड़ की डील: हुई है, मुसलमानों को इकट्ठा कर TMC के खिलाफ वोट डलवाने का।
यही नहीं वायरल वीडियो में PMO का जिक्र भी है। हुमायू कबीर का दावा है कि वो डिप्टी सीएम बनेंगे ।
TMC बोली- ED चुप क्यों है ?
https://t.co/rXY9DcBaWL
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@ashokgehlot51