राजस्थान में एसटी के छात्रों की प्री-मैट्रिक,पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्तियों के 3.2 लाख आवेदन लंबित है
वर्ष 2023-24 में राज्य द्वारा पूर्व में उपलब्धअनुदान का प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने से एसटी के छात्रों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए केंद्र सरकार ने धनराशि जारी नहीं की
टोंक के समरावता प्रकरण में कुछ सवाल -
१ - ग्रामीण मतदान बहिष्कार कर रहे थे, DM से आश्वासन चाहते थे तो DM या ADM मौके पर क्यों नहीं पहुँचे?
२ - SDM को नरेश मीणा ने थप्पड़ मारी लेकिन उसके बाद SDM कार्रवाई की बजाए नरेश भाई मैंने नहीं किया कहते क्यों नजर आ रहे है?
३ जब पोलिंग बूथ पर यह घटना घटी तो पुलिस मूकदर्शक क्यों बनी रही?
४ मतदान के बाद पुलिस कप्तान ने हिरासत में लेने के लिए रात का समय क्यों चुना?
५ जब हिरासत में लेना था तो वार्ता किसलिए? लोग एकत्रित क्यों होने दिए गए
६ जब वार्ता हो गई और नरेश ने कुछ माँग रखी तो उसपर अनुभवी उच्च अधिकारियों ने सुझाव क्यों नहीं दिए
७ इसके बाद जब बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई उसमें निर्दोष लोगों को चोट आई चाहे वे पुलिसकर्मी हो या ग्रामीण इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
८ शांतिपूर्ण राजस्थान की यह खबर देश में चर्चा का विषय बनी, प्रदेश की छवि खराब हुई?
१० जब हिरासत में नरेश को ले लिया तो फिर वो छूट कैसे गए?
११ अनुभवहीन अधिकारियों पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं?
१२ मामला बेकाबू होने के बाद राजधानी के अफसर जागे पहले क्यों नहीं इंटेलिजेंस फेलियर का नायाब नमूना है!
#Rajasthanbyelection2024
#Rajasthan