शीतलहर और ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में दिनांक 6 जनवरी से 8 जनवरी, 2026 तक वर्ग प्री नर्सरी/नर्सरी से लेकर वर्ग 12वीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी।
बधाई Team India!! 🥇🏆
4th SAAF Senior Athletics Championships 2025 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए देश के सभी खिलाड़ियों, कोच एवं टीम प्रबंधन को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
सैफ चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए फेडरेशन और झारखण्ड सरकार के पदाधिकारियों को भी हार्दिक बधाइयां देता हूं।
खेल और खिलाड़ियों की धरती - झारखण्ड में आने वाले समय में कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहेगा।
सभी को झारखण्ड से जोहार!
@afiindia
#SAAFChampionships2025 #Ranchi2025 #IndianAthletics
जोहार!
झारखण्ड के सबसे बड़े आदिवासी महोत्सव 'मुड़मा जतरा' के शुभारंभ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जय झारखण्ड!
@HemantSorenJMM@VisitJharkhand
बरेली की घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने पूरे राज्य में अपराधियों को मिट्टी में मिलाना शुरू कर दिया है। राज्य में अपराधियों के खात्मे के लिए शुरू किए गए आपरेशन ''लंगड़ा'' व ''खल्लास'' के तहत पिछले 48 घंटों में राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई 20 मुठभेड़ (एनकाउंटर) में कई अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने भागने की कोशिश की उन्हें पैर पर गोली मारकर लंगड़ा कर दिया गया।
बरेली में पिछली 26 सितंबर को हुए विवाद के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को पूरे राज्य में अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अपराधियों के विरुद्ध राज्य सरकार जीरो टालरेंस नीति पर चल रही है।
इसके तहत वर्ष 2017 से लेकर पांच अक्टूबर तक 252 अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है, जबकि 10,254 अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हैं। वहीं 1749 पुलिसकर्मी भी मुठभेड़ में घायल हुए हैं, जबकि 18 पुलिसकर्मियों ने बलिदान देकर अपराधियों की कमर तोड़ने में कोई कसर नहीं रखी है। अब पुलिस ने अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए राज्य भर में ''ऑपरेशन लंगड़ा'' और ''ऑपरेशन खल्लास'' शुरू किया है। इसके तहत मेरठ से लेकर मुजफ्फर नगर तक पुलिस की टीमें अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर रही हैं।
पुलिस सूत्रों की मानें तो ऑपरेशन लंगड़ा के तहत मुठभेड़ में भागने वाले छोटे अपराधियों को पैर पर गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है, जबकि पुलिस पर गोली चलाने वाले बड़े अपराधियों को मौके पर मारा जा रहा है। इसी सिलसिले में 48 घंटों में पुलिस ने राज्य भर में 20 से ज्यादा मुठभेड़ में कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की यह कार्रवाई मेरठ से मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद से मथुरा, फर्रुखाबाद से फिरोजाबाद, उन्नाव से हरदोई, बागपत से बलिया, लखनऊ से गाजियाबाद व शामली तथा झांसी से बुलंदशहर के बीच हुई है।
#UPPolice #CMYogi #UttarrPradesh #UPNews #Encounter
जूता फेंककर उन्होंने याद दिलाया है कि वो गोडसे के वंशज हैं…इसे प्रतीकात्मक विरोध बिल्कुल मत समझिएगा…ये एक धमकी है कि वो कुछ और भी फेंक सकते हैं.
ये देश की न्यायपालिका के सामने संविधान विरोधियों का शक्ति प्रदर्शन है कि देखो हम ये भी कर सकते हैं और हमारा कुछ भी नहीं बिगड़ेगा.
#SupremeCourt
खुलासा-खुलासा-खुलासा.......! CJI जूताकांड को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा......
CJI BR गवई पर जूता फेकने की कोशिश करने वाले राकेश किशोर को मनुवादी बताकर सोशल मीडिया पर 2 दिन से जातिवाद का नैरेटिव सेट किया जा रहा है। अब इस मामले में सबसे बड़ा खुलासा हुआ है!
राकेश किशोर ख़ुद दलित समाज से हैं। उन्होंने ख़ुद को सनातनी हिंदू और CJI गवई को बौद्ध बताया है। राकेश किशोर जी के कृत्य का विरोध करना तो ठीक लेकिन इसे जातिवाद का एंगल क्यों?
दुर्गा पूजा 2025 का पर्व दिनांक 02 अक्टूबर एवं विसर्जन 03 अक्टूबर को संपन्न हो चुका है, बावजूद इसके कई पूजा समितियों द्वारा बनाए गए अस्थायी पूजा पंडाल, गेट एवं तोरणद्वार अब तक नहीं हटाए गए हैं। इससे शहर में यातायात बाधित हो रहा है तथा दुर्घटनाओं की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
उक्त परिस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पूजा समितियों को निर्देश जारी किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से दो दिनों के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों में बनाए गए अस्थायी पूजा पंडालों, गेट एवं तोरणद्वारों को खोलकर हटा दें।
ज्ञात हो कि माननीय झारखंड उच्च न्यायालय ने W.P. (PIL) No. 4838/2025 में दिनांक 23 सितंबर 2025 को अपने आदेश में यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि पूजा समाप्ति के पश्चात सभी पूजा पंडालों एवं तोरणद्वारों को हटाकर भूमि को पूर्ववत समतल बना दिया जाए।
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सार्वजनिक हित एवं यातायात की सुगमता को ध्यान में रखते हुए सभी पूजा समितियों के अध्यक्ष/सचिव यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित अवधि में सभी अस्थायी संरचनाओं को हटा दिया जाए तथा संबंधित स्थानों को समतल एवं सुव्यवस्थित कर दिया जाए।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@ranchipolice@mbhajantri
🇮🇳 *जय जवान, जय किसान!* 🇮🇳
भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी और 'भारत रत्न' सम्मानित लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। 🙏
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM
"जगत जननी माँ अंबा हैं, अदम्य साहस की प्रतीक ।
दुर्गा पूजा एवं दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
शक्ति-साधना का यह पावन पर्व सभी के जीवन को साहस, संयम और सामर्थ्य से आलोकित करे…
जय माता दी !
#DurgaPuja#DurgaMaa#Jharkhand
‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोषक, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
शास्त्री जी के सरल व शुचितापूर्ण जीवन ने भारतीय राजनीति में मानवीय मूल्यों एवं लोकतांत्रिक आदर्शों को स्थापित किया। उनके विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन सादगी, शुचिता और ईमानदारी का पर्याय है। उन्होंने न केवल अपने व्यक्तिगत आचरण से इन मूल्यों को जीवन्त किया, बल्कि राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन में भी इन्हें सर्वोच्च स्थान दिया।
विषम परिस्थितियों में भी शास्त्री जी ने देश की बागडोर दृढ़ता से संभाली और अपने साहस तथा दूरदृष्टि से देशवासियों के आत्मविश्वास और मनोबल को ऊंचा रखा।
उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का मंत्र आज भी राष्ट्र की आत्मा में गूंजता है और हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे राष्ट्रपुरुष की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
सरलता, शुचिता, दृढ़ता और त्याग की प्रतिमूर्ति, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन!
सादा जीवन-उच्च विचार भाव से दीप्त उनका संपूर्ण जीवन आज भी करोड़ों नागरिकों को सेवा, कर्तव्य और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा प्रदान करता है।
2nd October 1904 को लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्म हुआ था जिन्होंने हमारे देश को जय जवान जय किसान का, नारा दिया था, उन्हीं की वजह से, देश में Green Revolution ☘️ और White 🏳️🥛 Revolution जैसी क्रांति आई थी, शास्त्री जी ने ही भारत को औद्योगीकरण की राह दिखाई।
भारत रत्न’ श्री #लाल_बहादुर_शास्त्री जी को उनकी जन्म जयंती पर कोटि कोटि नमन।
#जय_जवान_जय_किसान
#LalBahadurShaastriJi