आज मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में एफसीवाईसीडब्ल्यू (वीकेंड) बैच के विद्यार्थियों के लिए षट्कर्म कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं ने कुंजल, जल नेति एवं सूत्र नेति जैसी षट्कर्म आधारित शुद्धि क्रियाओं का अभ्यास किया तथा इनके वैज्ञानिक एवं पारंपरिक महत्व को समझा।
इस कार्यशाला के दौरान योग प्रशिक्षकों खुशबू शर्मा, वसुधा राजावत एवं ललित गंगवाल की उपस्थिति दर्ज की गई। विद्यार्थियों ने षट्कर्म अभ्यास के माध्यम से शरीर एवं मन की शुद्धि, स्वास्थ्य संवर्धन तथा योगाभ्यास की तैयारी में इन क्रियाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी प्राप्त की।
#ShatkarmaWorkshop #YogaEducation #YogaTraining #KunjalKriya #JalNeti #SutraNeti #YogicCleansing #YogaForHealth #TraditionalYoga #HolisticWellness #YogaPractice
As the world gears up to celebrate International Day of Yoga 2026, Union MoS Shri @mpprataprao writes about the need to ensure that citizens remain healthy, active and productive across all stages of life to build a stronger and more developed nation.
He emphasises that yoga, rooted in India’s timeless knowledge, offers a holistic approach to health, serving as a lifelong companion that supports healthy ageing.
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित "गंगोत्री से गंगासागर तक" विशेष श्रृंखला के अंतर्गत 14 जून 2026 को ऋषिकेश के पवित्र परमार्थ निकेतन घाट पर एक भव्य योग काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय द्वारा परमार्थ निकेतन एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तराखण्ड के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान की टीम, स्थानीय आयुष अधिकारियों तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक 45 मिनट तक कॉमन योग प्रोटोकॉल का सामूहिक अभ्यास किया। माँ गंगा के पावन तट पर आयोजित इस योग सत्र ने स्वस्थ शरीर, शांत मन और समग्र कल्याण के लिए योग के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की ओर अग्रसर यह विशेष यात्रा देशभर में योग के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता को निरंतर सशक्त बना रही है।
#IDY2026 #YogaForHealthyAgeing #स्वस्थ_आयु_के_लिए_योग #InternationalDayOfYoga2026 #Yoga365 #VandeYoga #GangotriToGangasagar #HarGharYoga #PMKeSaathYoga
इस अवसर पर हैबिल्ड के संस्थापक एवं सीईओ श्री सौरभ बोथरा के मार्गदर्शन में ऑनलाइन योग सत्र का सफल आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश के लाखों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ने योग के वैश्विक प्रसार, जन-जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि स्थापित की है।
#InternationalDayOfYoga #GuinnessWorldRecord #WorldRecord #IDY2026 #YogaForHealthyAgeing #Yoga365
#YogaDay2026 #WellnessForAll
#YogaLifestyle #YogaCommunity #YogaInspiration #ViksitBharat #HealthyBharat #HarDinYoga #योग365
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को पूरे विश्व में उत्साह, ऊर्जा और व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय तथा हैबिल्ड के संयुक्त तत्वावधान में 14 जून, 2026 को प्रातः 6:15 बजे आयोजित वैश्विक ऑनलाइन योग कार्यक्रम के माध्यम से गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर एक नया इतिहास रचा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष मंत्रालय और राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, श्री प्रतापराव जाधव ने शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से “योग 365” का संकल्प लेने का आह्वान किया है, ताकि योग केवल एक दिवस का आयोजन न रहकर वर्ष के सभी 365 दिनों की जीवनशैली बन सके। उन्होंने कहा कि यह संकल्प स्वस्थ भारत, सशक्त भारत और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
माननीय मंत्री जी ने आगे बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की उस अमूल्य सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का वैश्विक उत्सव है, जिसने सम्पूर्ण मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और शांति का मार्ग प्रदान किया है।
कार्यक्रम के दौरान आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, संयुक्त सचिव सुश्री मोनालिसा दाश, तथा मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक प्रो.(डॉ.) काशीनाथ समगंडी सहित आयुष मंत्रालय के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।
इस वैश्विक ऑनलाइन योग कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों सहित सहित देश-विदेश से लाखों लोगों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
#InternationalDayOfYoga #GuinnessWorldRecord #WorldRecord #IDY2026 #YogaForHealthyAgeing #Yoga365
#YogaDay2026 #WellnessForAll
#YogaLifestyle #YogaCommunity #YogaInspiration #ViksitBharat #HealthyBharat #HarDinYoga #योग365
@PMOIndia | @narendramodi | @mpprataprao | @moayush | @secymoayush | @ccrhindia | @MEAIndia | @DirectorCcryn | @AIIA_NDelhi | @mygovindia | @PIB_India | @MyGovHindi | @diaspora_india| @diaspora_india | @YASMinistry | @DDNational | @AkashvaniAIR | @airnewsalerts | @ANI | @PTI_News
"गंगोत्री से गंगासागर" अभियान के अंतर्गत 13 जून 2026 को माँ गंगा के पावन उद्गम स्थल गंगोत्री में योग एवं ध्यान सत्र का सफल आयोजन किया गया। आयुष मंत्रालय, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान एवं संस्कार योगशाला, ऋषिकेश के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से स्वास्थ्य, ऊर्जा और आंतरिक शांति का अनुभव किया।
यह विशेष अभियान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में गंगोत्री से गंगासागर तक विभिन्न पवित्र स्थलों पर आयोजित किया जा रहा है, जिससे योग का संदेश जन-जन तक पहुँच सके।
#IDY2026 #YogaForHealthyAgeing #स्वस्थ_आयु_के_लिए_योग #InternationalDayOfYoga2026 #Yoga365
#VandeYoga #Gangotritogangasagar #Hargharyoga #Pmkesaathyoga
माँ गंगा के उद्गम स्थल 'गंगोत्री' में भव्य योग कार्यक्रम संपन्न!
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय की "गंगोत्री से गंगा सागर तक" श्रृंखला के तहत आज 13 जून 2026 को गंगोत्री धाम में एक विशेष योग सत्र का सफल आयोजन किया गया। पवित्र गंगा तट पर योग और ध्यान का यह संगम असीम शांति व ऊर्जा प्रदान करने वाला रहा।
यह आध्यात्मिक कार्यक्रम मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (नई दिल्ली) के तत्वावधान और संस्कार योगशाला (ऋषिकेश) के कुशल संचालन में संपन्न हुआ। इस आयोजन में राष्ट्रीय आयुष मिशन (उत्तराखंड), जिला प्रशासन और जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी (उत्तरकाशी) का महत्वपूर्ण प्रशासनिक व व्यवस्थागत सहयोग रहा। आइए, योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और एक स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं!
#YogaForHealthyAgeing #IDY2026 #YogaDay2026 #InternationalDayOfYoga #GangaToGangasagar #GangotriToGangasagar
Join to be a part of the Guinness World Record Attempt for the maximum number of people participating simultaneously in an online yoga session.
The attempt spearheaded by @moayush on 14 June 2026 from 6:15 AM to 7:35 AM (IST) is part of IDY 2026 campaign with the theme “Yoga for Healthy Ageing.”
To participate, register at: https://t.co/Nnil5qSQoh
@MEAIndia@IndianDiplomacy@PMOIndia@moayush