कानपुर GRP की कार्रवाई, ₹1 लाख से अधिक की अवैध शराब बरामद
कानपुर सेंट्रल के पास चेकिंग के दौरान GRP ने एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसके पास से 25 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत ₹1 लाख से अधिक बताई गई है।
#Kanpur#KanpurNews#GRP#KanpurCentral
कानपुर में चेन स्नैचिंग का 24 घंटे में खुलासा
रेल बाजार क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार लूटी गई सोने की चेन और बाइक बरामद हुई है।
#Kanpur#KanpurNews#ChainSnatching#KanpurPolice#RailBazar#UPNews
स्टार लिंक फाइनेंस में निवेश के नाम पर ₹5 लाख की ठगी का आरोप
कानपुर के तिलक नगर निवासी युवक ने आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर करीब ₹5 लाख ठगे जाने का आरोप लगाया। कोहना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।
#Kanpur#KanpurNews#Kohna#CyberFraud#InvestmentFraud#UPNews
कानपुर में नकलविहीन परीक्षा की तैयारी
UPPSC स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए 23 केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सघन चेकिंग और करीब 250 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ADCP स्नेहा तिवारी ने पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।
#Kanpur#KanpurNews#UPPSC#ExamNews#Kanpur
कानपुर में प्रदर्शन के दौरान पोस्टर जलाने का मामला
प्रदर्शन के दौरान पीएम, गृहमंत्री और सीएम के पोस्टर जलाए जाने की घटना सामने आई। इससे पहले जिलाधिकारी की नेम प्लेट पर स्याही फेंकने का मामला भी सामने आया था।
#Kanpur#KanpurNews#UPNews#PoliticalNews#Protest#MDPIndiaNew
कानपुर में सपा विधायक समर्थकों पर मारपीट का आरोप, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ FIR यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अब्दुल माबूद ने सपा विधायक व समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, उनके खिलाफ भी FIR दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
#Kanpur#KanpurNews
UPI शुल्क के विरोध में कानपुर के व्यापारियों का प्रदर्शन
कानपुर में व्यापारियों ने प्रस्तावित MDR शुल्क के विरोध में डपली-नगाड़े बजाकर प्रदर्शन किया और शुल्क वापस लेने की मांग उठाई।#Kanpur#KanpurNews#UPI#UPIMDR#NoUPIDay
एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में कानपुर जोन पुलिस की कार्यप्रणाली और उपलब्धियां चर्चा में
उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक अपडेट्स में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और अन्य पुलिस कार्यों से जुड़े कानपुर जोन के कार्यों का उल्लेख किया गया है।
#Kanpur#KanpurNews
Ibiza Garden के पास तालाब में दिखा मगरमच्छ
HP पेट्रोलियम के नजदीक Ibiza Garden पार्टी लॉन के पास तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ी। लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील
#Kanpur#KanpurNews#IbizaGarden#Crocodile#Wildlife