⚡ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से आमजन परेशान ⚡
गांवों में हालात यह हैं कि 1 घंटा बिजली आती है और 1 घंटा चली जाती है। किसान, विद्यार्थी, व्यापारी और आम परिवार सभी इस अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं।
❓ आखिर कब तक ग्रामीणों को इस तरह की बिजली व्यवस्था झेलनी पड़ेगी?
एफसीआई ने मध्य प्रदेश के मेहनती किसानों का 17 हज़ार मीट्रिक टन गेहूं रिजेक्ट कर दिया, जिससे हजारों किसानों का भुगतान अटक गया है।
जिस किसान ने कर्ज लेकर दिन रात मेहनत करके फसल उगाई, आज वही किसान अपनी ही मेहनत की कमाई के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है।
जब पूरी खरीदी प्रक्रिया मोहन सरकार की निगरानी में हुई, तो आखिर इसकी सजा किसानों को क्यों दी जा रही है?
विज्ञापन के “किसान पुत्र” ने रील बनवाने के लिए खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया,
लेकिन उन्हीं की सरकार असली किसानों के पेट पर लात मार रही है।
आखिर मोहन सरकार की लापरवाही की कीमत हमारे किसान भाई क्यों भुगतें?
मध्यप्रदेश की किसान विरोधी मोहन सरकार अब किसानों की आवाज़ उठाने वालों को कुचलने पर उतर आई है। उज्जैन किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक जाट जी पर षड्यंत्रपूर्वक जिला बदर की कार्रवाई करना किसान आंदोलन को दबाने की साज़िश है।
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि किसान नेताओं का दमन बंद नहीं हुआ, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।
इस अवसर पर उज्जैन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार जी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी जी एवं किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान जी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आखिर इनका क्या कसूर था?? देश का सबसे स्वच्छ शहर इन्हें पीने का साफ पानी भी नहीं दे पाया!! कितने घर उजड़ गए, उस मासूम को क्या जवाब देंगे जिसने अभी अभी दुनिया देखना चालू ही की थी? मन अत्यंत दुखी है।
ईश्वर सभी मृतकों को अपने श्री चरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि।
#IndoreWaterCrisis #IndoreWaterTragedy #IndoreWaterContamination
आज प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी ने नरसिंहपुर जिला कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक लेकर संगठन सशक्तिकरण तथा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संदर्भ में संवाद कर आह्वान किया कि कांग्रेस परिवार का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ की पूर्ण ज़िम्मेदारी लेकर उसे हर स्तर पर सशक्त बनाए। जब हम अपने बूथ जीतेंगे, तभी मध्यप्रदेश भी जीता जाएगा।
बैठक में राज्यसभा सांसद श्री विवेक तन्खा जी, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल जी, पूर्व सांसद श्री रामेश्वर निखरा जी, प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष श्री सुखदेव पांसे जी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री मोना कौरव जी सहित समिति के सभी सदस्यगणों ने अपने विचार साझा किए।
भाजपा सरकार के भावांतर के झुनझुने से मेरे प्रदेश का किसान परेशान है। सोनकच्छ मंडी में किसानों को सोयाबीन का भाव नहीं मिल रहा और ना ही मक्का का। फिर से कहूंगा की सरकार का खजाना खोल दो किसानों के लिए।
@DrMohanYadav51@INCMP
नर्मदा परिक्रमा मार्ग की दुर्दशा देखिए, नर्मदा परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं के लिए संकट का मार्ग बन गया है।
खरगोन ज़िले के सनावद क्षेत्र में नर्मदा परिक्रमा मार्ग की हालत बेहद खराब है। सरकार लगातार दावा करती है कि नर्मदा परिक्रमा मार्ग के विकास कार्य प्राथमिकता पर चल रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि मार्ग पर चलना भी कठिन हो गया है।
ग्राम अलीबुजुर्ग से टोंकसर के बीच से गुज़र रहे संतों और श्रद्धालुओं का यह समूह नर्मदा परिक्रमा पर है, पर टूटी सड़कों और गड्ढों से भरे रास्ते उनकी पीड़ा बयाँ कर रहे हैं।
मैं मुख्यमंत्री से विनम्र अनुरोध करता हूँ कि नर्मदा परिक्रमा मार्ग को तत्काल प्राथमिकता में लेकर इसकी मरम्मत और विकास का कार्य शुरू करें, ताकि माँ नर्मदा के भक्तों को राहत मिले और माँ की परिक्रमा सुगम हो सके। यह सिर्फ सड़क नहीं, यह आस्था का मार्ग है…इसे सम्मान मिलना चाहिए।
@DrMohanYadav51@prahladspatel
आज आष्टा नगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद खान गुड्डू की सुपुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित हुआ तथा बिटिया को आशीर्वाद दिया। परिजनों को शुभकामनाएं प्रेषित की।।
जैसे ही दशहरा नजदीक आता है, वैसे ही कैलाश विजयवर्गीय का चाल, चरित्र और चेहरा रावण जैसा हो जाता है।
इसके ही बयान से ये सिद्ध होता, भाजपा की गिरी हुई सोच का सबूत है। जब राहुल गांधी महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और वोट चोरी पर सवाल उठाते है, तब इनके नेताओं के पास कोई जवाब नहीं होता, बस बेहूदी और असभ्य भाषा का सहारा लेते हैं।
राहुल गांधी अपनी बहन से गले मिलते हैं तो उसमें राजनीति ढूँढना, भाजपा के मानसिक दिवालियापन को दिखाता है। भारतीय संस्कृति में भाई-बहन का रिश्ता पवित्र होता है, और जिस पार्टी के नेता इस पवित्र रिश्ते पर गंदी टिप्पणी करें, उनसे समाज और देशभक्ति की उम्मीद कैसे की जा सकती है?
सच यही है - भाजपा नेताओं को मुद्दों से भागने की आदत है, और गाली-गलौज व घटिया बयानबाज़ी करना उनकी असली पहचान बन चुकी है। जनता अब इनकी असलियत समझ चुकी है। बीजेपी की खाल में छुपे हुए ये भेड़िए ही मोदी की लंका में आग लगायेंगे।
आज इंदौर में शहर कांग्रेस के साथ ऐसे कुरुपी रावण कैलाश का पुतला जलाया।
@KailashOnline@RahulGandhi@priyankagandhi@INCIndia@INCMP@BJP4India@BJP4MP@narendramodi@DrMohanYadav51
शक्ति की उपासना और सत्य की स्थापना का संदेश देने वाले शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को कोटि-कोटि शुभकामनाएं।
माँ दुर्गा की कृपा से आपके जीवन में नई ऊर्जा, नए संकल्प और नई उमंग आए।
आज सोनकच्छ में किसानों की दुर्दशा के विरोध में उनकी मांगों को लेकर किसान आक्रोश रैली में SDM कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।
#किसानआक्रोशरैली#सोनकच्छ
आदरणीय @kharge जी,
टीम मध्यप्रदेश आपकी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम करेगी! प्राण-प्रण से हर सपना और संकल्प पूरा करेगी!
जननायक @RahulGandhi जी का संघर्ष मप्र के प्रत्येक कांग्रेस सिपाही के लिए एक ऐसी मिसाल है, जो हमेशा ऊर्जा देती है!
@INCMP के प्रत्येक जिले में अब हमारे पास एक ऐसी टीम है, जिसमें अनुभव और ऊर्जा का अद्भुत समावेश है! जूझने/जीतने की शक्ति है!
लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस निर्णायक लड़ाई को हम हर हाल में लड़ेंगे! #वोट_चोरों को बेनकाब करेंगे! सभी लक्ष्य पूरे करेंगे!
@INCIndia | @kcvenugopalmp
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी के मार्गदर्शन एवं नेता प्रतिपक्ष, जननायक श्री राहुल गांधी जी की मंशानुरूप मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई।
यह सम्पूर्ण प्रक्रिया गहन विचार-विमर्श, सांगठनिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। इस अभियान के अंतर्गत नव-निर्वाचित जिला अध्यक्षों का चयन किया गया, जो संगठन की मजबूती और विस्तार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।
सभी नव-निर्वाचित जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी की आशाओं के अनुरूप कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हुए अपने-अपने जिलों में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे और संगठन सृजन अभियान की सार्थकता को धरातल पर साकार करेंगे।
भारतीय सेना के बहादुर जवान देवास जिले के सुरेंद्र चौहान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए मैं श्रद्धांजलि देता हूं।
भर्त्सना करता हूं भाजपा सरकार की। एक तरफ नरेंद्र मोदी सेना के शौर्य और पराक्रम पर खुद का महिमामंडन कर रहे और दूसरी तरफ शहीद जवान के सम्मान में कोई शासकीय कर्मचारी अंत्येष्टि में नहीं आए। मैं सरकार से अपील करता हूं कि शहीद के सम्मान में एक करोड़ की राशि दी जाए ।