एक अच्छे काम को ज़ारी रखने की ज़िम्मेदारी हम सबकी भी है...
तो आगे आइए और किताबों की एक सुंदर दुनिया बनाने में जो भी मदद कर सकते हैं, ज़रूर करिए...
किसी भी प्रकार की सहायता या बुक्स डोनेट करने के लिये सम्पर्क करें।
📠 9315613636
Mission for Education & Social Awareness #MESA
अपने बच्चों को पढ़ाएं।
फुटपाथ पर सब्जी बेच रही थी मां और बेटे ने दी CA बनने की खबर !
बेटे योगेश को लगाया गले और फूट-फूटकर रोने लगी मां।
25 साल से सड़क पर बेच रही शब्जी, शब्जी बेचकर बेटे योगेश को पढ़ाया।
200 रुपए उधार लेकर 25 साल पहले सब्जी का काम शुरू किया था।
कल मेरा भी X payout आया है, थोड़ा आया है, 3240 रु के करीब।
एक साथी ने काफी मदद की ये सिस्टम समझाने में । मुझे ज्यादा पैसा नहीं चाहिए है,
ट्विटर से जो भी कमाई होगी मैं गांव के बच्चों के लिए निशुल्क लाइब्रेरी @MESA_Foundation में दे दूंगा।
मेरा हमेशा से ही लक्ष्य रहा है कि किसान मजदूर के बालक खर्चा लगाकर लाइब्रेरी या अकादमी के लिए शहर ना जाएं। आज इस मुहिम को साढ़े चार साल हो गए, बहुत संघर्ष के बाद हम केवल 2 गांवों में ही निशुल्क लाइब्रेरी खोल पाए।
उत्तर प्रदेश की बेटी जो टॉप की। हर जगह कमेंट देख रहा हूं तो बधाई के जगह मूछ की मजाक बनाई जा रही है।ये लड़की स्कूल में कितने लड़के के मजाक का पात्र बनी होगी सबके मुंह पर तमाचा जड़ते हुए आगे बढ़ी। आज ये समाज बधाई दे रहा लेकिन इससे पहले इसी समाज के लोग मजाक उड़ाते होंगे।
Copy
#MESA
बाबा साहेब को समझकर जो जीवन जिएगा उसका बेड़ा पार है,
उन्हीं को केंद्र में रखकर हमने दो गांवों में निशुल्क लाइब्रेरीज शुरू की हैं, जिनको चार साल हो गए,
बहुत ही बढ़िया रिजल्ट है, बच्चे कामयाब हो रहे हैं,
बाबा साहेब के संघर्ष और कर्म को सबको समझना चाहिए।
#जय_भीम
भारत में तमाम महापुरुष हुए. आपस में कोई तुलना नहीं, सब सम्मानित हैं. लेकिन पूरी दुनिया में मैंने डॉ. आम्बेडकर जैसा चरित्र न सुना, न देखा. जिसने अपने जीवन काल में ही करोड़ों लोगों को मुक्त कर दिया और मृत्यु के बाद भी जिसका जीवन, हर दिन करोड़ों लोगों के काम आ रहा हो.
बैठक शुरू होने से पहले गुरदासपुर के 79 वर्षीय किसान स्व : ज्ञान सिंह जी को 2 मिनट की श्रद्धांजलि दी गई,
जिनका किसान आंदोलन के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था.
#FarmerProtestInDelhi#FarmerProtest2024
हमारी झोपड़ी तक शिक्षा नहीं पहुंचती लेकिन
चुनाव के समय शराब जरूर पहुंच जाती है। तो आप खुद समझ लें हमारे बच्चों को बर्बाद कौन कर रहा है..?
#MesaFoundation
एक गाँव गली के लोग मिल जुल कर चार पांच धर्मस्थान तो बना लेते हैँ
पर
चार गाँवों गलियों के लोग मिलकर एक हॉस्पिटल,स्कूल या लाइब्रेरी नहीं बना पाते ।
इस देश की यही विडंबना है
#MesaFoundation
आज गांव मालकोष की निशुल्क लाइब्रेरी में यह वोल्टास का वाटर डिस्पेंसर लगाया गया है, जो कि गांव मालकोष निवासी Late सिरी सज्जनकुमार हरित उर्फ सज्जनू पण्डित जी के परिवार ने आज उनके कनागत पर बच्चों को भेंट किया है।
कमेटी की तरफ से पूरे परिवार का धन्यवाद करते हैं
#MesaFoundation
गांव मालकोष की लाइब्रेरी में नई किताबें आई हैं। हमारा लक्ष्य बच्चों को केवल रट्टा लगाकर नौकरी दिलवाना मात्र नहीं है बल्कि उनका उन्हें सही इतिहास से अवगत करवाकर सामाजिक ताने बाने और एक जागरूक नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में भी सिखाना है।
#MesaFoundation
भारत के मोहम्मद अफजल ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में 1 मिनट 48.43 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता है.वहीं भारत की लाडली पारुल चौधरी ने 3 अक्टूबर को एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 5000 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है!
बधाई एवं शुभकामनाएं |