PM तब नहीं बोले
Accountability नहीं ली
ख़ुद माफ़ी नहीं माँगी
बच्चों को डराकर माफ़ी ले रहे हैं
छात्रों के पैर टूटे, पैलेट बुलेट लगी, लाठी से पीटा, किसी का हाथ टूटा, किसी की गर्दन पर चोट आई, सबके दिल पर चोट आई, समाज की नैतिकता छलनी हुई।
PM नहीं बोले…
#accountability
आपने हमारे लोकतंत्र के इतिहास में कभी देखा है कि सरकार के सांसद खुद संसद के बाहर प्रदर्शन करें? ये संसद नहीं चला पा रहे हैं, बेहद कमजोर और कायर हैं।
इस लोकतंत्र में युवाओं के साथ कैसा व्यवहार हो रहा है? जायज मांगों के लिए उनपर अत्याचार कर रहे हैं, लाठी और आंसू गैस चलवा रहे हैं। प्रधानमंत्री जो हर भारतीय की उपलब्धि का श्रेय लेते हैं, जो भारत के मंगल ग्रह पर जाने का भी श्रेय लेते हैं, वे पेपर लीक की जिम्मेदारी क्यों नहीं ले रहे? 152 पेपर लीक हुए और किसी को सजा नहीं हुई। मोदी जी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
एक चिढ़ी, डरी हुई सरकार यही कर सकती है। अंत समय नजदीक आने पर यूँ ही बुद्धि काम करना बंद कर देती है।
ये सोचते हैं कि युवाओं को पिटाई से डरा देंगे।यह इनका डीएनए है।
मगर क्या काट देने से घास दुबारा नहीं उग आती? ये तो घास है आपके हर किए धरे पर उग आएगी। ये बग़ावत और भड़केगी।
आप लोगों ने गौर किया?
युवा आंदोलन में इंस्टा और सोशल मीडिया पर जितनी रील्स चलीं, जितने वीडियोज बने उनमें किस तरह के संगीत का प्रयोग हुआ?
हाल में दो हज़ार करोड़ से ऊपर कमाने फ़िल्म धुरंधर का एक भी गीत, एक भी धुन, एक भी दृश्य और संगीत इस लोकतांत्रिक और पावरफुल युवा आंदोलन..
हमारे साथ जो हुआ, वो महत्वपूर्ण नहीं है। हम छात्रों के साथ हैं, उनकी आवाज उठा रहे हैं। उनके साथ गलत हुआ है, वह ज्यादा महत्वपूर्ण है। बच्चे वास्तविक समस्या पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। वे अपने अधिकार मांग रहे हैं। बार-बार पेपर लीक करके उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। संसद में नेता विपक्ष को बोलने नहीं देते। प्रदर्शन करने नहीं देते। युवाओं पर क्रूरता बरती जा रही है। देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं है।
देश के युवा पूरी तरह निराश हैं और हमारा फर्ज है कि हम उनके साथ खड़े हों और हम ये करेंगे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ( संगठन) क्रांतिकारी वक्ता संघर्षशील नेता श्री @AnilYadavINC भईया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
ईश्वर आपको स्वस्थ रखें
मालवीय नगर, दिल्ली के एक होटल में आग लगने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु एवं करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
कांग्रेस के साथियों से मेरी अपील है कि कृपया प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करें।
गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में एक लड़की की हत्या के मामले में पहले केस दर्ज होने में आनाकानी, फिर पीड़ित परिवार को धमकियां मिलना और दबंगों द्वारा अराजकता फैलाना यह दिखाता कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर है। भाजपा राज में अब यही अघोषित कानून बन गया है कि जब भी किसी महिला पर अत्याचार होता है तो पीड़ित को ही और प्रताड़ित किया जाता है।
महिलाओं को लेकर प्रधानमंत्री जी की बड़ी-बड़ी बातें सिर्फ दिखावा हैं। उन्नाव हो, हाथरस हो, प्रयागराज हो या गाजीपुर, जहां भी महिलाओं के साथ अन्याय हुआ, भाजपा अपनी पूरी सत्ता के साथ पीड़िता के खिलाफ, अत्याचारी के साथ खड़ी हो गई। देश भर की महिलाएं ये अंधेरगर्दी देख रही हैं।
सभी देशवासियों को भगवान राम के जन्मोत्सव- चैत्र रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने अपनी जीवनलीलाओं से सत्य, साहस, संयम, सौम्यता, सेवा, त्याग, तपस्या, प्रेम, पराक्रम और धर्म पर अडिग रहने का संदेश दिया। वे भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के पथप्रदर्शक हैं। भगवान राम समस्त जगत का कल्याण करें। जय सियाराम!
@priyankagandhi 🙏 संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
संत रविदास जी के विचार
समता, प्रेम और मानवता का संदेश देते हैं।
उनकी शिक्षाएं हमें सच्चाई, करुणा और
सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
आप सभी को रविदास जयंती की
हार्दिक शुभकामनाएं
मानवता, समानता, शांति और सद्भावना का संदेश देने वाले संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
गुरु रविदास जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार कर हमें एक प्रगतिशील समाज बनने का रास्ता दिखाया। आइए, उन्हें नमन करते हुए उन मूल्यों की रक्षा का संकल्प लें जो हमें रविदास जी से मिले हैं।
अब शंकराचार्यों पर भी लाठी चलेगी?
क्यों हर परंपरा तोड़कर ही नई व्यवस्था बनेगी?
यह कौन सी “नई व्यवस्था” है सिर्फ तोड़फोड़ जिसका स्वधर्म है?
हज़ारों वर्षों से जिन चीजों में कोई व्यवधान नहीं पड़ा वह बीजेपी की सरकार में ही क्यों पड़ रहा है?
धर्म गुरुओं से, धर्म स्थलों से कौन सा बदला लिया जा रहा है?
Deeply saddened by the passing of Dr. Madhav Gadgil, a compassionate voice for nature and social justice.
His life’s work will continue to inspire generations. My heartfelt condolences to his family and loved ones.
आप सभी को नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं।
नया साल सबके लिए सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों से भरपूर हो।
सब देशवासियों में आपसी स्नेह, सहयोग और सद्भावना हो।
#HappyNewYear
जरूरी मुद्दों से देश का ध्यान भटकाने के लिए संसद में वंदे मातरम पर बहस की जा रही है क्योंकि यह सरकार इस देश के वर्तमान की असलियत छुपाना चाहती है। पेपरलीक, बेरोजगारी, आरक्षण, महंगाई, महिलाओं की और देश की तमाम समस्याओं पर संसद में चर्चा क्यों नहीं हो रही है? हिम्मत है तो वर्तमान की बातें कीजिए।