किसान साथियो नमस्कार!
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत चूरू जिले का रबी वर्ष 2023-24 का फसल बीमा क्लेम लगभग 172 करोड़ रू. तथा हनुमानगढ़ जिले का रबी 2023-24 का 124 करोड़ रू. व खरीफ-2023 का 156 करोड़ रू. जारी हुआ है। यह बीमा क्लेम अब किसानों के खातों में आना शुरू हो जायेगा।
चूरू संसदीय क्षेत्र में खरीफ-2021 का क्रॉप कटिंग के आधार पर अभी बकाया है एवं चूरू जिले का खरीफ-2023 का बीमा क्लेम पूरा बीमा क्लेम बकाया है, जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं।
#MeraChuruLoksabhaParivar
राजस्थान सरकार को महाराजा सूरजमल जी के इतिहास को NCERT पाठ्यक्रम मे शामिल करना चाइये,,जिससे स्कूली विधार्थियो को उस महान व्यक्तित्व के इतिहास को पढ़ने का मौका मिल सके! @RajCMO@BhajanlalBjp @UnityJat
माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी आपसे @JKWS07 प्रदेश में बहुसंख्यक जाट समाज की ओर से आग्रह करती हैं कि #भरतपुर_रियासत के गौरवशाली इतिहास को हरियाणा की तर्ज पर पाठ्यक्रम में सम्मिलित करवाने का निर्णय लेकर सक्षम अधिकारियों को निर्देश दें ! @RajCMO@DrSatishPoonia@dadarwal7
चन्द्रशेखर आजाद ने अपनी लोकसभा में कीचड़ भरी सड़कों पर अधिकारियों को दौड़ाया 😂
दरअसल उन्हें कुछ गांवों की बदहाली की शिकायत मिली थी जिसे लेकर ग्रामीण काफी समय से अधिकारियों से बोल रहे थे पर अधिकारियों ने नजरंदाज कर दिया
फिर क्या, सांसद साहब ने क्षेत्र का दौरा किया और सभी अधिकारियों को उन सड़कों पर दौड़ाया व जबरदस्त क्लास लगाई।।
@BhimArmyChief@AzadSamajParty
जयपुर में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ जी से मुलाकात कर चूरू संसदीय क्षेत्र के रेलवे सम्बन्धि विषयों पर चर्चा की।
मैंने महाप्रबंधक महोदय को बताया कि चूरू-सादुलपुर रेलवे खण्ड के ट्रैक डबलीकरण का कार्य हो रहा है। इस दौरान ढ़ाणी लक्ष्मणसिंह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-52 और नया बनने वाला रेलवे ट्रैक बिल्कुल पास-पास आ रहे हैं, जिसके चलते इस क्षेत्र में दुर्घटनाओं से बचाव हेतु पहले से ही सुरक्षात्मक कदम उठाये जाने अति आवश्यक हैं।
साथ ही महाप्रबंधक महोदय को एक नवीन रेलमार्ग सरदारशहर से सिरसा वाया नोहर से बनाने का सुझाव भी दिया है। यह रेलमार्ग यात्रियों के साथ-साथ मालभाड़े की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी साबित होगा। राजस्थान के साथ-साथ यह मार्ग पंजाब और गुजरात के बीच कनेक्टिविटी को ओर भी बेहतर करेगा एवं समय व धन की भी भारी बचत होगी।
भारत सरकार द्वारा चूरू संसदीय क्षेत्र में 26 रेलवे अंडर ब्रिज की स्वीकृति प्रदान की गई थी; लेकिन उनका निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। अत: मैंने क्षेत्रवासियों की लगातार मांग को देखते हुए महाप्रबंधक महोदय से सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर इन सभी आरयूबी का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए कहा।
इसके अलावा हिसार-पुणे ट्रेन को नियमित करने के लिए भी कहा है। यह ट्रेन कुछ ट्रिप के लिए चलाई गई; इस दौरान ट्रेन को बहुत अच्छा यात्री भार मिला। चूरू संसदीय क्षेत्र सहित हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर व हरियाणा राज्य के अनेकों नागरिक रोजगार व व्यापार के सिलसिले में पुणे व आसपास के क्षेत्र में आवागमन करते हैं, जिसके चलते इस ट्रेन को नियमित करना बहुत जरूरी है। इस ट्रेन का नियमित रूप से संचालन आमजन और रेलवे दोनों के लिए लाभप्रद साबित होगा।
@AshwiniVaishnaw@RailMinIndia
कल दिनांक 15 जनवरी 2025, बुधवार को सुबह 11 बजे डीडवाना कलेक्ट्रेट में डीडवाना -कुचामन जिले की जिला विद्युत समिति की बैठक लूंगा साथ ही डीडवाना, लाडनूं, नावां,परबतसर व मकराना विधानसभा क्षेत्र के लोगो की विद्युत से जुड़ी समस्याओं से संबंधित जन -सुनवाई भी करूंगा |
@RahulKaswanMP आभार साहब ,
हमारे जोधपुर और पाली के लोगों का भी कुछ करवाओ , पूरा राजस्थान का किसान उम्मीद कर्ता है आप जैसे किसान नेताओं से @RahulKaswanMP
जयपुर में कृषि आयुक्त, राजस्थान सरकार से मुलाकात कर चूरू संसदीय क्षेत्र के कृषि सम्बन्धि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत चूरू संसदीय क्षेत्र का रबी 2023-24 का फसल बीमा क्लेम लगभग 350 करोड़ रू. बन रहा है, जिसमें से चूरू व हनुमानगढ़ जिले के लिए अभी 11-11 करोड़ रू. ही जारी किया गया है। अत: कृषि आयुक्त से शेष बीमा क्लेम आगामी 1-2 दिवस में जारी करने के लिए कहा है।
इसी प्रकार खरीफ- 2023 में बीमा कम्पनी ने बेबुनियाद आपत्तियां लगा रखी हैं, जिनका निस्तारण नहीं होने से किसानों को फसल बीमा क्लेम अभी तक नहीं मिल पाया है। इसको लेकर हमने कृषि आयुक्त से कहा है कि SGRC की बैठक आहूत कर संसदीय क्षेत्र के जिन स्थानों पर क्रॉप कटिंग में बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि के हस्ताक्षर हैं; वहां आपत्ति लगाना तो बिल्कुल ही बेबुनियाद है। अत: ऐसी आपत्तियों को तत्काल निरस्त किया जाये। साथ ही जिन स्थानों पर बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि क्रॉप कटिंग के समय उपस्थित नहीं थे; उन स्थानों की आपत्तियों का निस्तारण भी राज्य स्तर पर किया जाये क्योंकि केन्द्र सरकार ने इस विषय में स्पष्टता से कहा है कि राज्य सरकारें ही उपयुक्त फैसला लें।
अत: आप इन शिकायतों का निस्तारण किसान हित्तों को प्राथमिकता देते हुए करे, क्योंकि क्रॉप कटिंग के समय बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे तो इसमें किसान का कोई दोष नहीं है। अत: किसान हित्तों के साथ किसी प्रकार का कुठाराघात न हो।
साथ ही खरीफ-2021 का क्रॉप कटिंग के हिसाब से करीब 750 करोड़ रू. का बीमा क्लेम जारी होना था, लेकिन बीमा कम्पनी ने सैटेलाईट डाटा व क्रॉप कटिंग के अनुपात के आधार पर 250 करोड़ रू का आधा अधूरा बीमा क्लेम जारी कर इतिश्री कर ली थी। इस विषय को लेकर भी हमने आयुक्त महोदया से STAC की मिटिंग आहूत कर किसानों का बकाया बीमा क्लेम जल्द दिलवाने के लिए कहा है। आयुक्त महोदया ने खरीफ-2021 के सम्बन्ध में अतिशीघ्र STAC की बैठक सभी स्टेकहोल्डर्स की उपस्थिति में करने का आश्वासन दिया है।
कृषि आयुक्त से रबी वर्ष 2024-25 में प्रिमियम जमा करवाने के समय को 31 जनवरी तक आगे बढ़ाने के लिए कहा है, क्योंकि ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों के चलते किसानों से ली गई प्रिमियम राशि पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाई है।
@PMOIndia@RajCMO@ChouhanShivraj
नागौर आवास से प्रस्थान कर लिया है,कुछ समय बाद सरासनी गांव की सरहद पर JSW सीमेंट कंपनी के खिलाफ किसानों द्वारा दिए जा रहे धरना स्थल पर पहुंच रहा हूं,मौके पर किसानों से बात करूंगा |
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित हो रही है दिशा बैठक,दोपहर 12 बजे से 9 बजे तक चली बैठक, जिला कलेक्टर सहित अधिकारी रहे मौजूद! @hanumanbeniwal#Nagaur
शायद ये दोनों भाई फर्जी सर्टिफिकेट से फायरमैन बनेहोंगे, तो अब फर्जी डिग्री के लिए दलालों को दिए पैसे कहां से वसूलेंगे? जब तक जनता फर्जी लोगों को पकड़वाने में आगे नहीं आएगी तब तक फर्जी लोग सरकारी नौकरियों में आयेंगे व सरकारी काम करने की जगह सरकार, जनता को करोड़ों का चूना लगाएंगे।
आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में समर्थन देने के संदर्भ में आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal ने दूरभाष पर मुझसे बात की और आज दिल्ली स्थित मेरे आवास पर आप पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्य सभा सांसद श्री @SanjayAzadSln मुलाकात करने आए,चूंकि आप पार्टी की सरकार ने दिल्ली में गरीब,मजदूर और वंचित वर्ग के हितों के लिए बहुत कार्य किए और आप पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही का विरोध भी कर रही है | हाल ही में दिल्ली के जाट समाज को ओबीसी आरक्षण देने की मांग को लेकर भी केजरीवाल जी ने पीएम को पत्र भी लिखा | हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन में जाट समाज के युवाओं को गोलियों से भूना गया,निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया और ऐसे कई उदाहरण है जहां केंद्र की भाजपा सरकार ने दलितों और पिछड़ों के हितों पर वार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी ऐसे में दिल्ली और देश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आम आदमी पार्टी का समर्थन करेगी ,दिल्ली राज्य में RLP की विचारधारा से जुड़ा प्रत्येक मतदाता इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट करेगा और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को पुन: लाने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे |
@RLPINDIAorg@AamAadmiParty
इंडिया गठबंधन के दल RLP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद हनुमान बेनीवाल जी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया। जाट आरक्षण के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल जी के बयान का स्वागत किया और मोदी सरकार पर जाटों और किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। @ArvindKejriwal जी ने फोन पर बात करके हनुमान बेनीवाल जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
आज शाम 05:30 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री के काफिले की रक्षा करते हुए शहीद हुए राजस्थान पुलिस के शहीद ASI सुरेंद्र सिंह जी चौधरी के पैतृक गांव काठ का माजरा जाने का कार्यक्रम रहेगा | नीमराना के निकट स्थित काठ का माजरा गांव में शहीद के परिजनों से मुलाकात करूंगा |