कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रभारी, जनप्रिय नेता एवं युवाओं-किसानों की बुलंद आवाज़ आदरणीय ��्री सचिन पायलट जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐
आपका संघर्ष, सादगी, स्पष्ट सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को लेकर आपकी प्रतिबद्धता सदैव नई ऊर्जा प्रदान करती है।
��श्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्रदान करें तथा आप इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ देश एवं समाज की सेवा करते रहें। #HappyBirthdaySachinPilot
@SachinPilot
विराटनगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी, कोटपूतली-बहरोड़ के अध्यक्ष श्री इन्द्राज गुर्जर जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।
@IndrajGurjarinc
राहुल गांधी जी की आवाज “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत आयोजित होने वाले “छात्र संविधान संवाद” कार्यक्रम का NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ जी एवं परबतसर के लोकप्रिय विधायक श्री रामनिवास गावड़िया जी से पोस्टर विमोचन करवाया !
“छात्र संविधान संवाद”
📍 स्थान :- कॉन्स्टिटयूशन क्लब जयपुर
🕔 समय :- प्रातः 11.00 बजे
🗓️ दिनांक :- 18 जुलाई 2026
आयोजक :- महेश सामोता
#ChatronkiGoonj
@VinodJakharIN@kanhaiyakumar@RamniwasGawriya@SachinPilot@nsui@NSUIRajasthan
मकराना के लोकप्रिय विधायक एवं डीडवाना-कुचामन कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष श्री जाकिर हुसैन गैसावत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि प्रदान करें
@ZakirHussainINC
डीडवाना के पूर्व विधायक श्री चेतन ड���डी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@ChetanDudiINC
नीट परीक्षा के कारण बगरू निवासी छात्रा ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। इस दुःखद और कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस दुःख को सहन करने ���ी शक्ति ��र संबल प्रदान करें।
समूचे देश में नीट पेपरलीक के मामले को लेकर भारी रोष है। यह चिंताजनक है कि किस प्रकार से होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। इतना समय बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार ने इस पर चुप्पी साध रखी है। ऐसा प्रतीत होता है कि मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है और जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि तमाम दावों के बावजूद परीक्षाओ�� के पेपर लीक हो जाते हैं या उनमें अनियमितताएँ सामने आती हैं, जिसका ख़ामियाज़ा परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ता है।
कोटा से उठी छात्रों की गूँज को मिले अपार समर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि Gen Z शिक्षा व्यवस्था, पेपर प्रणाली में सुधार, कैरियर और तमाम विषयों पर खुलकर चर्चा कर रही है और इस अन्याय को नहीं सहन करेगी। इसने देशव्यापी माहौल तैयार किया है। भाजपा को समझना चाहिए कि छात्र अब पीछे हटने वाले नहीं है।
आज हरियाजून स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर में अपने साथियों व क्षेत्र के अपने लोगों के साथ पूजा-अर्चना एवं अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और सभी के सुख-शांति की कामना की।
हर हर महादेव! 🔱
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव, जयपुर ग्रामीण पश्चिम के जिला अध्यक्ष व फुलेरा विधायक श्री विद्याधर चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक एवं शुभकामनाएं���
#HappyBirthdaybhaisaab
@Vidhyadharincp @RamniwasGawriya
ग्राम पंचायत गूलर (परबतसर) की निवर्तमान सरपंच (प्रशासक) श्रीमती शांति देवी राजपुरोहित एवं ग्राम पंचायत कुराड़ा के निवर्तमान सरपंच (प्रशासक) श्री पुराराम जी चोयल को राज्य सरकार द्वारा द्वेषपूर्ण भावना के आधार पर अचानक पदच्युत किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है।
यह निर्णय न केवल जनप्रतिनिधियों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है, बल्कि इस बात का भी संकेत है कि वर्तमान ��ाजपा सरकार स्थानीय स्वशासन को कमजोर करने की दिशा में कदम उठा रही है।
सरकार की ओर से जारी आदेश में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और स्वच्छता कार्यों में कमियों का हवाला दिया गया है, लेकिन सच्चाई यह है कि ग्रामीण योजनाओं में कमियों की मुख्य जड़ स्वयं राज्य सरकार की निगरानी व्यवस्था की कमजोरी और पंचायतों को समय पर संसाधन, बजट एवं मशीनरी उपलब्ध नहीं करवाना है।
जब सरकार स्वयं आवश्यक साधन, कर्मचारियों, बजट और तकनीकी सहायता उपलब्ध नहीं करवा पाती,
तो सरपंचों पर दोष मढ़ना अन्यायपूर्ण, पक्षपातपूर्ण और जनादेश का अपमान है।
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन योजनाओं का सीधा असर आम ग्रामीणों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवन स्तर पर पड़ता है, उनकी मॉनिटरिंग में सरकार विफल रही। यदि समय पर निरीक्षण, मार्गदर्शन और संसाधन दिए जाते, तो ऐसी स्थिति बनती ही नहीं।
आज जब सरकार बिना उचित जांच और बिना सुनवाई के जनप्रतिनिधियों को हटाकर जिम्मेदारी ढकने का प्रयास कर रही है,
तो यह स्पष्ट संदेश जाता है कि सरकार जवाबदेही से बचने और विपक्षी जनप्रतिनिधियों को दबाने में लगी है।
मैं माननीय मुख्यमंत्री जी और पंचायती राज मंत्री जी से आग्रह करता हूँ कि इस पक्षपातपूर्ण निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए।
लोकतंत्र का मूल ���धार यही है कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान, अधिकार और स्वायत्तता की रक्षा हो — न कि उन्हें राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया जाए।
ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधि जनता की आवाज होते हैं।
उन्हें इस प्रकार हटाया जाना न केवल दो सरपंचों के साथ अन्याय है, बल्कि पूरे ग्रामीण लोकतंत्र के साथ अत्याचार है।
जनहित और न्यायहित में यह निर्णय तुरंत निष्प्रभावी किया जाना आवश्यक है। @BhajanlalBjp @madandilawar @RajCMO @mopr_goi
Ru में RSS के शस्त्र पूजन के विरोध के बाद पुलिस ने सरकारी दबाव में हमारे साथ अन्याय किया और मेरे साथियों पर झूठी धाराएँ लगाकर जेल भेजा था बाद मे उन्हें जमानत मिल गई थी,
अब उसी मामले में मुझे भी आरोपी बनाया गया लेकिन मेरी जमानत याचिका भी खारिज कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।