समाजवादी नेता चौधरी स्व.रघुवीर सिंह प्रधान जी (मेरे बाबू स्व.रामकरन दादा के करीबी रहे ) उनकी प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम नोएडा में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @yadavakhilesh जी के साथ युवा नेता पुत्र आशीष यादव राहुल।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 'पद्म विभूषण' श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव जी की तृतीय पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि !!
ज़िंदा रहेंगे तेरे ख़्यालात मुलायम !!🙏🏻
@samajwadiparty@yadavakhilesh
सबके श्रद्धेय माननीय नेता जी की पुण्यतिथि पर उनको शत्-शत् नमन करते हुए हम संकल्प लेते हैं कि :
- ‘संविधान की रक्षा’ के लिए एकजुट रहेंगे और ‘संविधान ही संजीवनी’ है और ‘संविधान ही ढाल है’ ये संदेश जन-जन तक पहुँचाते रहेंगे।
- आरक्षण को समाप्त करने के लिए जो लोग तरह-तरह के षड्यंत्र कर रहे हैं, उनको हमेशा के लिए हराएंगे।
- ‘न्याय के राज’ से आगे बढ़कर ‘सामाजिक न्याय के राज’ की स्थापना करेंगे।
- हर पीड़ित, दुखी, अपमानित को ‘पीडीए’ के एकसूत्र में बाँधे रखेंगे।
- ’पीडीए के स्वाभिमान और स्वमान’ की चेतना को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।
- नाइंसाफी और अत्याचार करनेवाले वर्चस्ववादियों और प्रभुत्ववादियों के दंभ व अहंकार को निर्णायक रूप से पराजित करेंगे।
- जो लोग पीडीए समाज के होते हुए भी, अपने निजी स्वार्थ के लिए पीडीए समाज पर ज़ुल्म करनेवालों के साथ खड़े होकर, अपने ही समाज को धोखा दे रहे हैं, उनकी धोखेबाजी को सबके सामने लाएंगे।
- मानवता से भरे हुए हर समाज के उन अच्छे और सहृदय लोगों को साथ में लेकर आगे बढ़ते रहेंगे जो शोषण को पाप समझते हैं और बिना किसी वर्चस्व की भावना और अहंकार के मानव की सेवा में रत रहते हैं और सामाजिक भेदभाव की समाप्ति के लिए हर तरह से प्रयासरत हैं।
- हर एक पीड़ित, उत्पीड़ित, शोषित, वंचित, दमित, ग़रीब, किसान, मज़दूर, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, आदिवासी, असुरक्षित महिला व उपेक्षित युवा के रूप में, पीड़ा के एकसूत्र में बंधे हुए संपूर्ण पीडीए समाज को समान अवसर और सम्मान दिलवाने के लिए लड़ेंगे और अंततः 90% लोगों की जीत दर्ज़ करके दिखाएंगे।
- हम ‘संपर्क, संवाद और सहयोग’ के अपने सिद्धांत के साथ सबकी मदद के हाथ बनते रहेंगे।
- हम अपनी ‘पीडीए सरकार’ बनाकर अपने हक़ और सम्मान की स्थापना करके रहेंगे!
आज गोरखपुर से गो-हिंसा का जो संवेदनशील समाचार मिला है उसके आरोपियों को सरकार न तो बचाए, न ही छिपाए। जनता के सामने, इस घटना का कड़वा सच आना चाहिए। क्या प्रशासन सिर्फ़ इसलिए गुपचुप काम कर रहा है कि जिसकी गाय थी वो उस समाज से आता है जो किसी विशेष को भाता नहीं है। यह गहन जाँच का विषय है कि गोरखपुर जैसी मुख्यनगरी में ये गोरखधंधा किसके प्रश्रयत्व में चल रहा है।
सत्य एकमुखी होता है और असत्य दशमुखी!
आज सत्य की जीत का दिन है और उन महापुरुषों की जंयती का भी जिन्होंने सत्य और सादगी को ही जीवन माना।
आज बस सत्य का ही उत्सव है।
समस्त विश्व को दशहरा, गांधी-शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ!
समाजवादी पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल जी के गाजीपुर आगमन से पूर्व सिधौना बाजार में पुज्यनीय बाबू जी श्रद्धेय स्मृतिशेष पूर्वांचल के गाँधी पूर्व एमएलसी श्रद्धेय रामकरन यादव "दादाजी" की प्रतिमा के पास स्वागत के लिए मा.विधायकगण व वरिष्ठ नेतागण के साथ।
आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व एमएलसी, पूर्व चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक गाज़ीपुर श्रद्धेय बच्चा यादव जी (बच्चा बाबू) के शव यात्रा में एवं अंतिम संस्कार में श्मशान घाट गाजीपुर। सादर नमन।।