शनिवार को नई दिल्ली में #हजरतनिजामुद्दीन दरगाह पर #बसंतपंचमी का उत्सव। सदियों पुरानी परंपरा की शुरुआत हजरत निजामुद्दीन औलिया के शिष्य #AmirKhusrau ने की थी।
माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी के साथ मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज लखनऊ में आयोजित ‘टाइम्स सम्मान-2026’ समारोह में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान का मंच नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भाव को जागृत करने का प्रेरक अवसर है। जब मीडिया समाज के सकारात्मक परिवर्तन से जुड़ता है, तो वह दिशा और दृष्टि दोनों को नई ऊंचाई प्रदान करता है।
शौर्य, श्रद्धा और स्मृतियों का सजीव संगम!
माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी के साथ मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ स्थित भारतीय सेना-मध्य कमान के 'स्मृतिका' युद्ध स्मारक में अत्याधुनिक लेजर, लाइट एवं साउंड शो के उद्घाटन कार्यक्रम में सहभाग किया।
स्मृतिका युद्ध स्मारक में रोजाना होने वाला यह शो भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास, प्रमुख युद्धों व ऑपरेशंस तथा अवध क्षेत्र के परमवीर चक्र विजेताओं की वीरता को मल्टीमीडिया माध्यम से प्रस्तुत करते हुए हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।
डबल इंजन की सरकार श्रमिकों के साथ है,
उद्यमियों के साथ है,
युवाओं के साथ है,
अन्नदाता बंधुओं के साथ है...
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में 'नए भारत' की निर्माण यात्रा सतत गतिमान है...
सशक्त, साक्षर, समृद्ध एवं सुपोषित उत्तर प्रदेश की संकल्पना आज सिद्ध हो रही है क्योंकि हमारा लक्ष्य व्यक्ति, जाति, संप्रदाय नहीं बल्कि 'सबका साथ-सबका विकास' है...
स्वच्छता हमारे शहर और हमारे राज्य की समृद्धि का आधार है।
लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन एवं Clean City-Green City की सिद्धि हेतु आज लखनऊ में पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा से संचालित 250 इलेक्ट्रिक व CNG वाहनों को फ्लैग ऑफ किया।
नवनिर्माण के नौ वर्षों में हमारा लखनऊ स्वच्छता रैंकिंग में देश के शीर्ष तीन शहरों में शामिल हुआ है।
लखनऊ नगर निगम की पूरी टीम एवं नगर वासियों को हार्दिक बधाई।
सुशासन का संकल्प, जनविश्वास का आधार...
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
#JantaDarshanUP
उत्तर प्रदेश विधान मंडल के बजट सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर माननीय राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel जी ने विधान मंडल के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए अपना अभिभाषण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री @Satishmahanaup जी, माननीय सभापति, विधान परिषद श्री कुंवर मानवेंद्र सिंह जी सहित माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे।
संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान...
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित "जनता दर्शन" कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक जन-समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध सुशासन की स्पष्ट झलक...
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने लखनऊ में आयोजित "जनता दर्शन" में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
#JantaDarshanUP
जनसेवा, संवेदना और सुशासन की जीवंत तस्वीर...
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ में 'जनता दर्शन' के अंतर्गत आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#JantaDarshanUP
'हम भारत के लोग'...
संविधान की यह पंक्ति हर भारत वासी के लिए प्रेरणा है।
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारत माता के सभी ज्ञात-अज्ञात सपूतों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि एवं उनकी स्मृतियों को नमन।
भारत की एकात्मता, समरसता और संप्रभुता की जीवंत अभिव्यक्ति गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित समारोह में मा. राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel जी के साथ सहभाग किया।
इस अवसर पर भारतीय सेना, उत्तर प्रदेश पुलिस व अर्ध सैनिक बलों से सुसज्जित परेड ने सभी के हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना को नव ऊर्जा प्रदान की।
साथ ही विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और विभिन्न राज्यों से पधारे लोक कलाकारों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां भी दीं।
सभी राष्ट्र नायकों व वीर बलिदानियों की स्मृतियों को नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
जय हिंद
गणतंत्र दिवस हम सबको भारत के महान संविधान के प्रति पूर्ण समर्पण भाव के साथ आगे बढ़ने की एक नई प्रेरणा देता है।
आज 77वें 'गणतंत्र दिवस' के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित आवास पर राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' फहराकर भारत माता के सभी ज्ञात-अज्ञात सपूतों, क्रांतिकारियों और बलिदानियों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
गणतंत्र दिवस की प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई।
जय हिंद!
Union Home Minister Amit Shah arrives in Lucknow for Uttar Pradesh Day celebrations. CM Yogi Adityanath receives him.
(Pics: UP Information Department)
जनसेवा का संकल्प…
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तीर्थराज प्रयाग हमारी आस्था, सभ्यता और संस्कारों की जीवंत धरा है।
यहां त्रिवेणी में सनातन संस्कृति की शाश्वत चेतना सतत प्रवाहित होती है।
तीर्थराज प्रयाग की जय...