राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पावन अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्री माता अमृतानंदमयी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दिव्य मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने रामलला मंदिर में दर्शन और आरती की तथा प्रभु रामलला से सबकी सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
माँ भारती के अमर सपूत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक व प्रथम सरसंघचालक, महान राष्ट्रसेवक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनका अनुशासित, समर्पित और ऋषितुल्य जीवन आज भी हम सभी को 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
होली की हार्दिक शुभकामनाएँ
Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj
.
.
भजन मार्ग | परम पूज्य वृन्दावन रसिक संत श्री हित प्रेमानन्द गोविन्द शरण जी महाराज
श्री हित राधा केली कुंज, वराह घाट, वृन्दावन धाम
Holi arrives when spring is in full bloom. This is the time to celebrate your Aliveness in a dance of color, love, and exuberance. #Holi#SadhguruQuotes
Happy Holi!
This beautiful festival celebrates the triumph of good over evil and the arrival of spring, symbolising renewal, hope, and the vibrant spirit of our civilization.
Deeply rooted in our rich traditions, Holi reflects brotherhood, mutual respect, and shared joy that strengthen the fabric of our society.
May the colours of Holi fill every heart with happiness and fresh energy. Let the festival inspire us to spread kindness and work together towards a more inclusive, peaceful, and Viksit Bharat.
रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के पावन पर्व होली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि यह पावन रंगोत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए।
सनातन धर्म संस्कृति में "होली" केवल रंगों का उत्सव ही नहीं, अपितु अंतःकरण की परिष्कृति और आत्मविभूति के प्रस्फुटन का महापर्व है। जब कोई साधक साधन चतुष्टय विवेक, वैराग्य, षट्सम्पत्ति और मुमुक्षुत्व से सम्पन्न होता है, तब उसके जीवन में आत्मा की ज्योति विविध रंगों के समान स्वाभाविक रूप से झलकने लगती है। यह आभा बाह्य प्रदर्शन नहीं, बल्कि भीतरी साधना की परिपक्वता का दिव्य परिणाम होती है।
वैराग्य की परिपक्वता उसके व्यक्तित्व को स्थैर्य प्रदान करती है। विषयों की चंचलता उसे विचलित नहीं करती; वह संसार में रहते हुए भी उससे ऊपर स्थित रहता है। शम और दम की स्थिरता उसके मन और इन्द्रियों को संयमित रखती है; जैसे होली के विविध रंग अंततः एक ही आनन्द में विलीन हो जाते हैं, वैसे ही उसकी वृत्तियाँ आत्मस्वरूप में समाहित हो जाती हैं। श्रद्धा की गहराई उसे सद्गुरू, शास्त्र और ईश्वर के प्रति अखण्ड विश्वास से जोड़ती है, और आत्मज्ञान की दिव्यता उसके भीतर मौन आनन्द का अक्षय स्रोत प्रवाहित करती है।
ऐसा साधक समाज के लिए केवल एक व्यक्ति नहीं, अपितु समरसता का सजीव प्रतीक बन जाता है। होली में जैसे भेदभाव के रंग धुल जाते हैं और सभी एक-दूसरे को प्रेम के रंग में रंग देते हैं, वैसे ही आत्मविभूति से प्रकाशित साधक जाति, वर्ग, भाषा और मत के संकीर्ण भेदों से ऊपर उठकर समन्वय और एकता का सन्देश देता है। उसका हृदय सामाजिक समरसता, करुणा और आत्मिक उल्लास से परिपूर्ण होता है।
होलिका-दहन भी यही हमें स्मरण कराता है कि अहंकार, द्वेष और अज्ञान की लकड़ियों को ज्ञानाग्नि में अर्पित करना ही वास्तविक उत्सव है। जब भीतर का अंधकार जलता है, तभी बाहर के रंग सच्चे अर्थों में अर्थपूर्ण बनते हैं। इस प्रकार होली बाह्य रंगोत्सव से आगे बढ़कर आत्मानुभूति का उत्सव बन जाती है।
अतः सामाजिक एकता एवं समन्वय के इस महापर्व पर हम संकल्प करें कि चारित्रिक उच्चता, आचरण की दिव्यता और आत्मविभूति के विविध रंग हमारे जीवन में उल्लास और आह्लाद के रूप में प्रस्फुटित हों। हमारा जीवन स्वयं एक ऐसी होली बने, जिसमें प्रेम का गुलाल, श्रद्धा का अबीर और ज्ञान का प्रकाश सबको आलोकित करे।
इसी मंगलकामना के साथ "होली" की हार्दिक शुभकामनाएँ।
May the many joyous and auspicious colors of Holi awaken the hidden strength of the soul within us, filling life with courage, compassion, and inner light.
On this sacred festival of harmony, unity, and loving fellowship, may hearts come together in the spirit of oneness and celebration.
Warm wishes for a blessed and vibrant "Holi".
#होली #holi2026 #सनातन_संस्कृति #AvdheshanandG_Quotes
सभी देशवासियों को मेरी ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
रंगो का यह त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है तथा आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है। मेरी कामना है कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।