जेल महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर की विशेष पहल एवं मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जेल विभाग और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU), गांधीनगर, गुजरात के बीच साइको-सोशल काउंसलिंग के क्षेत्र में सहयोग के लिए ज्ञापन समझौता (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए।
RM: https://t.co/95gBkNFpUw
@DrMohanYadav51
जिला जेल सीहोर में आपदा प्रबंधन, बचाव एवं CPR का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। SDERF की टीम द्वारा जेल के समस्त स्टाफ एवं बंदियों को आपदा प्रबंधन, बचाव कार्य एवं CPR सहित अन्य जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
@DrMohanYadav51@SDERFMP#Sehorejail
मप्र की जेलों में बंद खूंखार कैदियों के दिमाग पर "रिसर्च"
---
भोपाल। बंदियों को सुधारने की पहल, ताकि जेल से निकलकर फिर अपराध न करें
@DrMohanYadav51#BHOPALMP#JAILMP
भोपाल जेल मुख्यालय और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधीनगर के बीच बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं सुधारात्मक सेवाओं को मजबूत करने के लिए MOU हुआ। इसके तहत काउंसलिंग, उपचार एवं नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था मजबूत होगी।
डॉ. वरुण कपूर, जेल महानिदेशक
@RakshaUni#MPJail#BhopalMP
रिहा होने वाले कैदियों को जेल में रहने के दौरान पुनर्वास के लिए टेलरिंग, कारपेंट्री, लोहारी, भवन मिस्त्री और भवन-सामग्री निर्माण जैसे कौशलों का प्रशि��्षण दिया गया है।
- डॉ. वरुण कपूर, जेल महानिदेशक
@DrMohanYadav51 #MPjail
DG जेल डॉ. वरुण कपूर ने जिला जेल मुख्यालय में #स्वतंत्रता _दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
@DrMohanYadav51#IndependenceDay#MPJail
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को दी बधाई।
---
जेल विभाग में 10 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचा���ियों को पदोन्नति का लाभ मिला है।
@DrMohanYadav51
#BhopalJail
अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज, हरिद्वार के सौजन्य से नवचेतना केंद्र, बुधनी द्वारा केंद्रीय ���ेल भोपाल में निरुद्ध बंदी भाई-बहनों के आत्मिक, नैतिक एवं व्यक्तिगत विकास हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
#BhopalJail
इंदौर सेंट्रल जेल परिसर में जेल डीजी डॉ. वरुण कपूर ने पत्नी के साथ पार्थिव शिवलिंग का अभ���षेक किया। बंदियों ने 1 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाए। करीब 50-50 बंदियों के समूह ने मिलकर शिवलिंग निर्माण किया था। डीजी ने कार्यक्रम में शामिल होकर बंदियों का उत्साह बढ़ाया। #IndoreJail
केंद्रीय जेल नर्मदापुरम में राग-रंग म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शानदार संगीतमय प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, भजन और सदाबहार गीत प्रस्तुत किए गए। इस दौरान बंदियों ने भी अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
#CentralJailNarmadapuram
प्रमुख सचिव श्री मुकेश चंद गुप्ता ने जिला जेल एवं खुली जेल इंदौर का किया आकस्मिक निरीक्षण
--
जेल व्यवस्थाओं का ��िया जायजा
---
ई-प्रिजन की अपूर्ण प्रविष्टियां शीघ्र पूर्ण करने एवं प्रक्रियाओं को ऑनलाइन करने के दिए निर्देश
RM: https://t.co/U2ItX1uFBz
@DrMohanYadav51 #MPJail
सर्किल जेल रतलाम में अधीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में भोपाल से आ�� म्यूजिकल ग्रुप ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जेल के बंदी रूपेश ने भी “भारत का रहने वाला हूँ” गीत गाकर अपनी शानदार प्रस्तुति दी।
@projsratlam
#JailRatlam
जेल महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर ने केंद्रीय जेल, बड़वानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ‘जेलवाणी’ का उद्घाटन किया तथा नवश्रृंगारित विद्यालय एवं पुस्तकालय का शुभारंभ कर उनका अवलोकन क���या।
@DrMohanYadav51 @sp_barwani #barwaninews
जेल मह���निदेशक श्री वरुण कपूर ने जिला जेल सिवनी का निरीक्षण कर कैदियों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh
#VarunKapoor #SEONIJIALMP
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को जिला जेल #खंडवा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 269 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार किया गया। सभी बंदियों की ह��ंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से जांच कर टीबी सहित अन्य संक्रामक रोगों की स्क्रीनिंग की गई।
@projskhandwa जिला क्षय अधिकारी डॉ. SS राठौड़ ने बताया कि शिविर का उद्देश्य रोगों की समय पर पहचान कर प्रभावी उपचार सुनिश्चित करना तथा टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करना है। जेल अधीक्षक श्री डी.के. सारस के सहयोग से आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय रूप से सेवाएं प्रदान कीं।