भारत मंडपम,नई दिल्ली में मंडी बोर्ड द्वारा भावांतर योजना की प्रदर्शनी
प्रदर्शनी के माध्यम से आगंतुकों को योजना की कार्यप्रणाली एवं लाभों की जानकारी दी गई।इस अवसर पर श्री निशांत वरवड़े, सचिव,FW&AD,म०प्र०शासन तथा श्री राघवेन्द्र सिंह,आयुक्त सह प्रबंध संचालक,मंडी बोर्ड उपस्थित रहे।
🌿 गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌿
गोवर्धन पूजा का पावन पर्व प्रकृति, गौसेवा एवं कृषि संस्कृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का संदेश देता है।भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।
#गोवर्धनपूजा
मंडी बोर्ड के आयुक्त-सह-प्रबंध संचालक श्री राघवेन्द्र सिंह (IAS) ने नरसिंहपुर एवं गाडरवारा मंडियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी विस्तार हेतु आवंटित भूमि, आवक व्यवस्था, ग्रेडिंग प्लांट, कैंटीन एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
#मंडीबोर्ड#किसानकल्याण
🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔
दीपों का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का उजाला लेकर आए। माँ लक्ष्मी की कृपा से हर घर में सुख-समृद्धि और आनंद बना रहे।
किसान की समृद्धि, प्रदेश की प्रगति। 🌾
#दीपावली#शुभदीपावली
*स्थापना दिवस के कुछ यादगार पल*
लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में आयोजित राज्य उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मंडी बोर्ड द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में श्री योगेश नागले, सहायक संचालक एवं श्री उमेश बसेड़िया, सचिव, कृषि उपज मंडी समिति, नीमच उपस्थित रहे। #कृषक_कल्याण_वर्ष_2026#मंडीबोर्ड
🌾 मध्य प्रदेश स्थापना दिवस 2026 की यादगार झलकियाँ!
3 नवंबर को राज्य उत्सव में मंडी बोर्ड की प्रदर्शनी के माध्यम से आधुनिक कृषि विपणन तकनीकों एवं किसान हितैषी पहलों की जानकारी साझा की गई।
#MPFoundationDay#राज्यउत्सव#मंडीबोर्ड
🌾 नीमच मंडी का मॉडल अब उत्तर प्रदेश में होगा लागू!
उत्तर प्रदेश के 60 मंडी सचिवों ने दो दिवसीय अध्ययन भ्रमण के दौरान नीमच मंडी की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, बेहतर प्रबंधन एवं किसान सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
#नीमचमंडी#किसानकल्याण#मंडीबोर्ड
🌾 पांढुर्णा में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन
कृषि विकास, आधुनिक तकनीकों एवं किसान कल्याण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में किसानों एवं कृषि हितधारकों ने सहभागिता की।
#बलरामकृषिमहोत्सव#पांढुर्णा#मंडीबोर्ड
प्रदर्शनी के तीसरे दिन माननीय कृषि मंत्री जी ने AI आधारित ग्रेन एनालाइजर मशीन की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी एवं Nebulaa Innovations Pvt. Ltd. की टीम उपस्थित रही।
#मंडीबोर्ड#AI#कृषि
"किसानों के कल्याण और उनकी आय में वृद्धि के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही प्रदेश सरकार"
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय से सिवनी जिले में आयोजित "बलराम कृषि महोत्सव" को वर्चुअली संबोधित किया।
#कृषक_कल्याण_वर्ष_2026#बलराम_कृषि_महोत्सव
🌾 सिवनी में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन
कृषि विकास, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं किसान कल्याण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सिवनी में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में किसानों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े हितधारकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
#बलरामकृषिमहोत्सव#सिवनी
🌾 71वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा AI आधारित ग्रेन एनालाइजर मशीन का स्टॉल लगाया गया, जिसका माननीय मुख्यमंत्री जी ने अवलोकन कर इसकी कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता की जानकारी प्राप्त की|
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय औषधीय उपज प्रदर्शनी में कृषि उपज मंडी समिति, नीमच द्वारा स्टॉल लगाया गया, जिसका माननीय मुख्यमंत्री जी ने अवलोकन किया। इस अवसर पर मंडी बोर्ड एवं कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
🌾 **मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!**
समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और कृषि प्रधान पहचान से समृद्ध मध्यप्रदेश निरंतर विकास एवं प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
आइए, किसान समृद्धि और प्रदेश की उन्नति के संकल्प के साथ मिलकर आगे बढ़ें|
🇮🇳 **लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर शत्-शत् नमन!**
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समर्पण के उनके आदर्शों को नमन।
आइए, एक सशक्त, समृद्ध एवं एकजुट भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
#सरदारपटेल#राष्ट्रीयएकतादिवस#एकतादिवस
📢 अवकाश के दिनों में भी खुली रहेंगी मंडियां! 🌾
सोयाबीन एवं मक्का की आवक व खरीदी सुचारू रखने हेतु कृषकों, व्यापारियों एवं हम्माल-तुलावटियों की सहमति से स्थानीय व्यवस्थाओं के अनुरूप मंडियों का संचालन किया जाएगा।
#किसानकल्याण#मंडीबोर्ड#मध्यप्रदेश
सोयाबीन और मक्का उत्पादक किसानों की सुविधा और उनकी उपज के सुगम उपार्जन के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।अब अवकाश के दिनों में भी सोयाबीन एवं मक्का की खरीदी करने और मंडियां खुली रखने का निर्णय लिया गया है।इससे किसान बिना किसी असुविधा के अपनी उपज का विक्रय कर सकेंगे।
#मंडिबोर्ड
सोयाबीन और मक्का उत्पादक किसानों की सुविधा और उनकी उपज के सुगम उपार्जन के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।
अब अवकाश के दिनों में भी सोयाबीन एवं मक्का की खरीदी करने और मंडियां खुली रखने का निर्णय लिया गया है। इससे किसान बिना किसी असुविधा के अपनी उपज का विक्रय कर सकेंगे।
किसानों की सुविधा, उनकी मेहनत का उचित मूल्य और हितों की रक्षा, प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
- डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
@DrMohanYadav51@CMMadhyaPradesh
#कृषक_कल्याण_वर्ष_2026 #MadhyaPradesh #JansamparkMP