U-18 एशिया कप 2026 में कांस्य पदक अर्जित कर देश को गौरवान्वित करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी और टूर्नामेंट की शीर्ष गोल स्कोरर नौशीन नाज़ को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
नौशीन नाज़ की उपलब्धि मध्यप्रदेश के लिए विशेष गौरव का विषय है। उनकी प्रतिभा, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदेश की खेल अकादमियों में विकसित हो रही खेल प्रतिभाओं की गुणवत्ता और क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करता है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश की ओर से भारतीय महिला हॉकी टीम एवं नौशीन नाज़ को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#U18AsiaCup2026 #IndianWomensHockey #NousheenNaaz #KheloIndia #IndiaKaGame #HockeyIndia
खेल पुरस्कार 2026
खिलाड़ियों के लिए आवेदन आमंत्रित
➡️ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026
➡️विक्रम, विश्वामित्र, लाइफटाइम अचीवमेंट एवं एकलव्य पुरस्कार हेतु आवेदन
➡️आवेदन करें: https://t.co/hotnQvnY8B या Anudan App के माध्यम से कर सकते है आवेदन
#KhelPuraskar2026
हर संघर्ष, हर प्रयास और हर पल की मेहनत का मिला शानदार पुरस्कार! 🥉
भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम ने U18 एशिया कप 2026 में कोरिया को 3-0 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। यह उपलब्धि भारतीय हॉकी के उज्ज्वल भविष्य और युवा खिलाड़ियों के अटूट समर्पण का प्रतीक है।
मध्यप्रदेश को अपनी बेटियों और देश की इस गौरवशाली टीम पर गर्व है।
#U18AsiaCup2026 #IndiaKaGame #Hockey #HockeyIndia #DSYWMP
SAFF Women’s Championship 2026 जीतकर भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। यह शानदार विजय भारत की बेटियों के साहस, प्रतिभा और टीम भावना का प्रतीक है।
आपकी यह सफलता खेल जगत में प्रेरणा का नया अध्याय लिखेगी।
#SAFFWomensChampionship2026
Congratulations to the Indian Women’s Football Team on winning the SAFF Women’s Championship 2026. They have played excellently through the tournament. This will encourage more youngsters to play football in the coming times. Best wishes to the team for their future endeavours.
साइकिल केवल दो पहियों का वाहन नहीं, बल्कि फिटनेस, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मक जीवनशैली का प्रतीक है। जब हम साइकिल चलाते हैं, तो न केवल अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं बल्कि स्वच्छ और हरित भविष्य के निर्माण में योगदान देते हैं।
आज टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में Sundays on Cycle-World Bicycle Day Special का फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वयं भी फिटनेस प्रेमियों के साथ साइकिल चलाकर फिटनेस का संकल्प लिया।
#SundaysOnCycle
आयुष रजक बने U-18 एशिया कप 2026 के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर!
मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आयुष रजक ने जापान में आयोजित U-18 एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट गोलकीपर अवॉर्ड अपने नाम किया।
आयुष रजक की बेहतरीन गोलकीपिंग भारतीय पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम के स्वर्णिम अभियान का महत्वपूर्ण आधार बनी। भारत ने एशियाई चैंपियन बनकर इतिहास रचा और इस गौरवशाली उपलब्धि में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया।
यह सम्मान आयुष रजक की प्रतिभा, समर्पण और मध्यप्रदेश की उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रतीक है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश की ओर से आयुष रजक एवं भारतीय टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#Ayushrajak #BestGoalkeeper #U18AsiaCup2026 #MPHockeyAcademy #DSYWMP #HockeyIndia #IndiaKaGame
Men’s U18 Asia Cup 2026 में स्वर्णिम विजय और Women’s U18 Asia Cup 2026 में कांस्य पदक जीतकर देश के हॉकी खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। हमें गर्व है कि मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी से पुरुष टीम में 6 और महिला टीम में 4 खिलाड़ी हिस्सा रहे।
राज्य की बेटी नौशीन नाज़ ने 12 गोल के साथ टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर बनकर खेल जगत के पटल पर देश का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया।
राज्य में प्रतिबद्धता के साथ खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय व आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था एवं सुविधाएं उपलब्ध हैं।
दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों को पुन: एक बार हार्दिक बधाई!
#HockeyIndia
#IndiaKaGame
#U18AsiaCup2026
That’s the smile of the tournament’s Top Scorer! 😄🏑
12 goals. Countless moments of brilliance. ✨
India's 15-year-old striker Nousheen Naz finishes as the Top Scorer of the Women's U18 Asia Cup 2026, leading India's attack with a sensational campaign. 🇮🇳🏑
#HockeyIndia #IndiaKaGame #U18AsiaCup2026
विजय की पताका लहराती रहे...
Men’s U18 Asia Cup 2026 को ऐतिहासिक रूप से अपने नाम करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
पूरे टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों ने अटूट टीम भावना और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
जय हो!
#HockeyIndia#IndiaKaGame
#U18AsiaCup2026
Women’s U18 Asia Cup 2026 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बेटियों की यह विजय सभी को प्रेरणा देगी। इस उपलब्धि पर हम सभी गौरवान्वित हैं।
जय हो!
#HockeyIndia#IndiaKaGame#U18AsiaCup2026
Men’s U18 Asia Cup 2026 विजेता भारतीय टीम को हार्दिक बधाई
मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी, भोपाल के खिलाड़ी आयुष रजक, अंश बहुत्रा, करण गौतम, अवि माणिकपुरी, सिद्धार्थ बेन एवं गाजी खान ने जापान में आयोजित एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया
#MensU18AsiaCup2026
Congratulations to the Indian Women’s U18 Hockey Team on securing the Bronze Medal at the U18 Asia Cup 2026. The team displayed remarkable grit throughout the tournament. This feat reflects the growing strength of women’s hockey in India and the immense potential of our players. Wishing the team the very best for their upcoming endeavours.
महिला U-18 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने कोरिया को
3-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। 🥉
इस शानदार सफलता में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी भोपाल की खिलाड़ियों महक परिहार, स्नेहा दावड़े, नम्मी गीताश्री और नौशीन नाज ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया।#U18AsiaCup
निज कार्यालय पर रायसेन जिले के ग्राम सेमरी की होनहार बेटी अंजना यादव ने स्नेहिल भेंट की।
हाल ही में बेटी अंजना ने विश्व की सर्वोच्च चोटी 'माउंट एवरेस्ट' पर सफलतापूर्वक चढ़कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।