🌿 MSRGY Impact Series – 03 |
नगर परिषद सिरोही
मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से नगर परिषद सिरोही हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल शहर की दिशा में निरंतर कार्यरत है। 🌱
हरित शहर • स्वच्छ शहर • स्थानीय रोजगार • जनभागीदारी
#MSRGY#Sirohi
🌿 MSRGY Impact Series – 02 | नगरपालिका खाटूश्यामजी
मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से नगरपालिका खाटूश्यामजी स्वच्छ, सुंदर एवं हरित शहर के निर्माण की दिशा में प्रभावी कार्य कर रही है। 🌱
स्वच्छ शहर • हरित शहर • स्थानीय रोजगार • सतत विकास
#MSRGY#Khatushyamji
🌱 MSRGY Impact Series – 01
नगरपालिका बोर्ड निवाई ने #MSRGY के माध्यम से हरियाली, स्वच्छता, स्थानीय रोजगार और जनहित कार्यों में उल्लेखनीय पहल की है।
3 मियावाकी साइट्स | 2 नर्सरी | 2500+ परिवारों को रोजगार | 5000+ नागरिक लाभान्वित।
#HariyaloRajasthan#Niwai#UrbanTransformation
मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना हमारी कांग्रेस सरकार ने शहरी गरीबों, दिहाड़ी मजदूरों और जरूरतमंद परिवारों को मनरेगा की तर्ज पर रोजगार की गारंटी देने के लिए शुरू की थी। यह देश की उन गिनी-चुनी योजनाओं में से थी जिसने कोरोना के बाद शहरी क्षेत्रों में लाखों परिवारों को संबल दिया।
आज उसी योजना का हाल यह है कि भीषण गर्मी में पसीना बहाकर काम करने वाले प्रदेश के करीब 1.78 लाख श्रमिकों को बीते 6 महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। नगरीय निकायों में तैनात लगभग 900 संविदाकर्मी 6 से 7 महीने से बिना वेतन काम करने को मजबूर हैं।
कर्मचारियों में भारी मानसिक तनाव और हताशा है और वे स्वयं चेतावनी दे रहे हैं कि आर्थिक तंगी के कारण कोई अप्रिय घटना हुई तो जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विडंबना यह है कि सरकार 6 प्रतिशत एडमिनिस्ट्रेटिव फंड की कमी का बहाना बनाकर भुगतान रोक रही है, जबकि इन्हीं कर्मचारियों से स्वच्छ भारत मिशन, शहरी सेवा शिविर और जनगणना जैसे सरकारी कार्य पूरे करवाए जा रहे हैं। काम पूरा लिया जाए और मेहनताना न दिया जाए, यह श्रमिक के साथ अन्याय है।
राजस्थान सरकार बजट प्रावधान कर सभी श्रमिकों की लंबित मजदूरी एवं संविदाकर्मियों का वेतन तत्काल जारी करे। गरीब की मजदूरी रोकना किसी भी सरकार को शोभा नहीं देता।
9 महीने से वेतन नहीं... फिर भी सेवा निरंतर।
हमारा विनम्र निवेदन है कि लंबित वेतन एवं प्रशासनिक निधि शीघ्र जारी की जाए, ताकि कर्मचारी सम्मानपूर्वक जनसेवा जारी रख सकें।
समय पर वेतन कोई उपकार नहीं—यह प्रशासनिक दायित्व है।
#MSRGY#Rajasthan#संविदा_कर्मचारी#TimelySalary
नमस्कार राजस्थान! 🙏
मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना (MSRGY) संविदा कर्मचारी संघ, राजस्थान के आधिकारिक X हैंडल पर आपका स्वागत है।
यह मंच प्रदेश के सभी नगर निकायों में कार्यरत एमएसआरजीवाई संविदा कर्मचारियों की सामूहिक आवाज़ है।