कल SI का पेपर देखकर लगा कि शायद RPSC का मानस यह था जिसमें किसी का भी चयन न हो और सीटें खाली रह जाएँ। कठिन पेपर बनाने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सवाल यह है कि हम अभ्यर्थियों की बुद्धिमत्ता और योग्यता का मूल्यांकन कर रहे हैं या केवल ऐसे तथ्य पूछ रहे हैं, जिन्हें याद रखना ही मुश्किल है?
कल से कई वीडियो और गाइड के प्रचार देख रहा हूँ कि हमारे गाइड से इतने प्रश्न आ गए, इतने प्रश्न आ गए। लेकिन क्या कोई यह सोचता है कि बच्चा कितनी चीजें याद रख सकता है? आप कितना भी पढ़ लें, जब मामूली-से तथ्यात्मक बदलाव करके प्रश्न को जटिल बना दिया जाता है, तो अभ्यर्थी का मानसिक संतुलन प्रभावित होता है।
अप्लाइड प्रश्न बनाइए, बिल्कुल बनाइए, लेकिन ऐसे तथ्यात्मक प्रश्न का क्या औचित्य जो केवल डर पैदा करें। आज RPSC को लेकर बच्चों में एक भय का माहौल बनता जा रहा है, जो आगामी परीक्षाओं की तैयारी को भी प्रभावित करता है।
जो विद्वान यह प्रचार कर रहे हैं कि हमारे गाइड से इतने कठिन प्रश्न आ गए, यदि वे स्वयं इस पेपर को दें, तो शायद उन्हें भी हर प्रश्न का सही उत्तर निश्चित रूप से पता न हो। इसलिए केवल कठिन प्रश्न आने को अपनी सामग्री की सफलता बताना उचित नहीं है।
सबसे अधिक दुख उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने वर्षों तक ईमानदारी से मेहनत की है। परीक्षा का स्तर देखकर लगता है कि कितनी भी मेहनत कर लो, ऐसे प्रश्नपत्र में अपनी वास्तविक योग्यता प्रदर्शित करना बहुत कठिन हो सकता है।
हमें सोचना होगा कि हम कहाँ जा रहे हैं और किस प्रकार की योग्यता का चयन करना चाहते हैं। परीक्षा कठिन हो सकती है, लेकिन वह निष्पक्ष, संतुलित और अभ्यर्थियों की वास्तविक समझ का मूल्यांकन करने वाली भी होनी चाहिए।
डॉ धीर सिंह धाभाई
#siexam
#subinspectorexam
यदि आप यह मानते हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं में केवल मेहनत ही सफलता का निर्धारण करती है, तो मुझे लगता है कि यह पूरी सच्चाई नहीं है।
राजस्थान में विशेष रूप से कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित कई परीक्षाओं में अक्सर 10 12 तक प्रश्न बाद में डिलीट कर दिए जाते हैं। यह केवल एक तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। सवाल यह है कि यदि वे प्रश्न गलत थे, तो उन्हें प्रश्नपत्र में शामिल ही क्यों किया गया? और यदि शामिल किए गए, तो प्रारंभ में उन्हें सही मानकर परीक्षा का हिस्सा क्यों बनाया गया?
जब अभ्यर्थी आपत्तियाँ दर्ज कराते हैं, तब उन प्रश्नों को हटा दिया जाता है। लेकिन इस प्रक्रिया का सबसे बड़ा नुकसान उन विद्यार्थियों को होता है जिन्होंने उन प्रश्नों के सही उत्तर दिए थे। एक गलत प्रश्न-निर्माण की कीमत वे बच्चे चुकाते हैं, जिन्होंने पूरी ईमानदारी और मेहनत से तैयारी की थी।
कई बार यही डिलीट हुए प्रश्न किसी अभ्यर्थी को चयन सूची से बाहर कर देते हैं। यह केवल अंक खोने की बात नहीं होती, बल्कि उसके आत्मविश्वास, उसके सपनों और उसके वर्षों की मेहनत पर भी गहरा प्रभाव डालती है। जो अभ्यर्थी इस पीड़ा से गुज़रा है, वही समझ सकता है कि अंतिम चयन से कुछ अंकों से बाहर हो जाना कितना दर्द देता है।
आख़िर आयोग की गलती ईमानदार बच्चा क्यों भुगते
डॉ धीर सिंह धाभाई
#rsmmb #thirdgradeteacher #result
3rd ग्रेड साइंस मैथ्स वाले बोल रहे थे
पेपर बहुत हार्ड था 65 पेज का पेपर था
समय कम था, मैथ्स में कथन - कारण वाले क्वेशन थे..
तो भाई पेपर कितना भी हार्ड क्यों ना हो कर्मचारी चयन बोर्ड के सभी पेपर की मैरिट 70% से ज्यादा क्यों रहती है 🤔
एयर इंडिया की फ्लाइट जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी वह क्रैश हो गई, इस क्रैश में
सभी यात्रियों की मौत हो गई सिवाय एक के
नीचे चपेट में आए हुए सभी लोग मर गए
प्लेन पूरा जल गया
प्लेन का लोहा आग में गल गया
यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया
मगर "भगवत गीता" ज्यों की त्यों रही, गीता का ना तो कोई पन्ना जला और न ही उसमें छपा कोई भी दृश्य।
यह भगवत गीता उन्हीं यात्रियों में से कोई एक यात्री लेकर जा रहा था।
बात केवल बाड़मेर की नहीं इस बात की है हम सिस्टम को सुधारना नहीं चाहते,एक स्टूडेट्स कितने मुश्किल दौर से गुजरता है फिर नई जगह एग्जाम देना जाना , रहना, खाना और मानसिक दबाव वो सिस्टम की हार का परिणाम क्यों भुगते.. और कब तक वो ग़रीब बच्चा इनका शिकार होता रहेगा . जब हम जिलों में एक परीक्षा नहीं करवा सकते सब संसाधनों के बावजूद तो फिर इतने बड़े बोर्ड क्यों बनाए हमने आदरणीय आप तो सेना में रहे हो औचित्य स्थापना करके भाग नहीं सकते...आपको आगे बढ़कर यह कहना चाहिए कि अब से हर बच्चा अपने जिले में exam देगा , सिस्टम को सुधारे
आज शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्यों की स्थानांतरण की सूची जारी की के आदेश रद्द कर दिए।
कूल 40 कर्मचारियों में से सभी 27 मीणा कर्मचारियों को दौसा गृह जिला से निकाल कर बाड़मेर-जैसलमेर, बांसवाड़ा डूंगरपुर फेंकने के आदेश किसके कहने पर हुए थें।
आज शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्यों के स्थानांतरण की सूची जारी की है जिसमें 40 में से 27 मीणा कर्मचारियों को जो गृह जिला दौसा से सीधा बाड़मेर, जैसलमेर, डुंगरपुर,बांसवाड़ा फेंका है।
यह सीधा सीधा एक जाति के प्रति कुंठित होकर लिया गया फैसला है।
यह मीणा समाज को उकसाने वाला फैसला है इसमे संशोधन होना चाहिए।
निरंतर जनसेवा कर रहे उपमुख्यमंत्री श्री @DrPremBairwa जी के विषय में सफेद झूठ बोलकर अफवाह फैला रहे हैं।ऐसा करने वाले समाज और प्रदेश की राजनीति को दूषित कर रहे हैं।मैं ऐसी निंदित व कुत्सित राजनीति करने वालों की भर्त्सना करता हूं।
ये भूता: विघ्नकर्तारस्ते नश्यन्तु शिवाज्ञया।
राजस्थान लोक सेवा आयोग की RAS भर्ती विज्ञप्ति में प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड पे L-14 में कुल 28 पद हैं जिनमे में ST-0/ SC-1/OBC -मात्र 2 पद निर्धारित हैं।
नियमानुसार ST-3/SC-4/OBC-5 पद होने चाहिए।
कार्मिक विभाग क-4 इस पर संज्ञान ले और पुनः संशोधित अर्थना RPSC को भेजें। @RajCMO
कभी उस बेरोजगार बच्चें की जगह रखकर सोचना... वो क्या क्या सहन करते हुए, वो कर्ज लेकर, जमीं बेचकर, खून के आंसू रोकर,घरवालों की उम्मीद का बोझ लिए हर दिन अपनी इच्छाओं को मारते हुऐ यह सोचता है एक दिन मेरी मेहनत जीत जायेगी लेकिन शायद यह गलत सिस्टम उसे जितने नही देगा....
मेरी यात्रा:
10वीं : 44.7%
12वीं : 65%
ग्रैजूएशन: 60%
CDS : फेल
CPF: फेल
राज्य लोक सेवा आयोग: 10 से अधिक बार प्रारंभिक परीक्षा में फेल
UPSC सिविल सेवा परीक्षा :
1. प्रथम प्रयास में साक्षात्कार
2. दूसरे प्रयास में AIR 77