संसदीय क्षेत्र के बालोतरा जिले के बागावास गांव निवासी श्री प्रेमकरण सिंह जी करणोत की सुपुत्री राजश्री करणोत जी ने देहरादून में आयोजित 0135 इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफ़ल सीनियर महिला वर्ग में 400 में से शानदार 395 अंक प्राप्त कर रजत पदक हासिल करते हुए राष्ट्रीय टीम में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
रेतीले राजस्थान की इस प्रतिभाशाली बेटी ने अपने अनुशासन, कठिन परिश्रम, समर्पण और अदम्य आत्मविश्वास के बल पर यह सिद्ध कर दिया है कि रेतीले धोरों में जन्मी बेटियाँ भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने का सामर्थ्य रखती हैं। यह उपलब्धि केवल एक पदक नहीं, बल्कि संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक यात्रा का प्रतीक है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि हेतु राजश्री करणोत जी, समस्त परिजनों तथा उनकी इस सफलता के पीछे निरंतर मार्गदर्शन और मेहनत करने वाले कोच श्री रजत सिंह जी राजावत को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।
आपकी यह उपलब्धि सीमांत क्षेत्र की हजारों बेटियों को अपने सपनों को साकार करने की नई प्रेरणा और नई उड़ान देने का कार्य करेगी।
"मजदूर आन्दोलन जनसभा"
दिनांक- 19 मई 2026 | समय- प्रातः 10:00 बजे
स्थान- गिरल (शिव, बाड़मेर)
गिरल लिग्नाइट माइंस में अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत स्थानीय कार्मिकों हेतु। @RavindraBhati__
"मजदूर आन्दोलन जनसभा"
दिनांक- 19 मई 2026 | समय- प्रातः 10:00 बजे
स्थान- गिरल (शिव, बाड़मेर)
गिरल लिग्नाइट माइंस में अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत स्थानीय कार्मिकों हेतु।
सभी लोग रविन्द्र भाटी द्वारा कॉल करके छोटूसिंह रावणा को धमकाने की बात कर रहे हैं! लेकिन कोई इस मुद्दे पर बात नहीं कर रहा कि जब छोटूसिंह को यह अच्छी तरह से पता हैं कि उसके व रविन्द्र भाटी जी के बीच पूर्व में अनबन रही हैं और मेरे किसी भी तरह के कमेंट से सीधा पर्सनल अटैक माना जायेगा, फिर भी जानबुझकर विवादित एवं उकसाने वाला कमेंट करने की जरूरत कहाँ पड़ी!इसका मतलब छोटूसिंह द्वारा उक्त कृत्य जानबूझकर एवं भड़काऊ कमेंट किया और अब विक्टिम बनकर अनावश्यक समाज में दरार एवं विवाद उत्पन्न किया किया है।
हमारे बाड़मेर की बहू दीपु कंवर (धर्मपत्नी श्री लोकेंद्र सिंह जालीपा) तथा श्री मूल सिंह जी भाटी (सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) की दोहिती अदिति राठौड़ का सिविल जज (GJS परीक्षा) में चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
जोधपुर एम्स में नई कंपनी सुरक्षाकर्मियों को लेने के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस 12000 रुपए लेकर यह रसीद दी जा रही है...कोई सुनने वाला नहीं है! फिर ठेके पर रखने के नाम पर 2 लाख रुपए लिए जा रहे है। क्या देश के चिकित्सा मंत्री या एम्स डायरेक्टर इस पर कोई एक्शन लेंगे..?? @PMOIndia@JPNadda@gssjodhpur@hanumanbeniwal@8PMnoCM@aiims_jodhpur
#Jodhpur
आज भीनमाल प्रवास के दौरान RD FOUNDATION कार्यालय पहुंचकर स्नेहीजनों से आत्मीय मुलाकात की।
आप द्वारा मिले आत्मीय स्नेह-सम्मान हेतु हृदयतल से कोटि-कोटि आभार।
सवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप 2025 में विधानसभा क्षेत्र के मुंगेरिया निवासी श्री सुरेन्द्र सिंह, सुपुत्र श्री सवाई सिंह जी तंवर द्वारा बॉक्सिंग/एमएमए स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
रेगिस्तानी धोरों से निकलकर इस मंच तक पहुँचना केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव, आत्मविश्वास और प्रेरणा का प्रतीक है। यह उपलब्धि बताती है कि मेहनत, अनुशासन और संकल्प के आगे सीमाएँ भी रास्ता छोड़ देती हैं।
इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। आपका संघर्ष और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने की राह दिखाएगा।
कॉमेडियन लादू राम मारवाड़ी के पिता जी ने अपनी तकलीफ़ साजा की …
बहुत सारी समस्या बताते हुए
पत्रकार @ashokshera94 जी को भी आग्रह किया कि पोस्ट करे
अब सिर्फ़ उम्मीद भाटी साहब @RavindraBhati__ जी से हैं
वीडियो को रिपोस्ट ज़रूर करना 👏
परम पूज्य संत महात्माओं के आशीर्वाद एवं सानिध्य में पाबूजी महाराज मंदिर, कारियाप (पोलजी की डेरी), जैसलमेर में 30 अगस्त 2025 भादवा शुक्ल सप्तमी को सायं 7:00 बजे से भव्य फड़ महोत्सव एवं रात्रि जागरण का आयोजन होने जा रहा है।
आप सभी सपरिवार पधारकर इस भक्ति आयोजन का लाभ अवश्य लें।